Viral Video: ऐसे हुआ ऋषभ पंत की Mercedes-Benz GLE Coupe का एक्सिडेंट, CCTV फुटेज आया सामने

वह दिल्ली से रुड़की अपने घर जा रहे थे। मौके पर मौजूद 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल पंत को सबसे पहले रुड़की अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जिसके बाद उन्हें देहरादून भेज दिया गया।

Viral Video: ऐसे हुआ ऋषभ पंत की Mercedes-Benz GLE Coupe का एक्सिडेंट, CCTV फुटेज आया सामने

Rishabh Pant Mercedes-Benz GLE Coupe कार चला रहे थे

ख़ास बातें
  • ऋषभ पंत के एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) सामने आया है
  • भारतीय क्रिकेटर की कार का प्रातः लगभग 5:30 बजे एक्सीडेंट हुआ
  • कार पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद उसमें आग लग गई
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उनकी Mercedes-Benz GLE Coupe कार क्रैश हो गई, जिसके तुरंत बाद उसने आग पकड़ ली। घटना के बाद सोशल मीडिया पर इस हादसे की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। इस बीच हादसे का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसे बड़ी संख्या में शेयर किया जा रहा है।

ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें साझा की जा रही हैं, जिसमें से एक कार एक्सीडेंट की सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) भी है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पंत की कार बहुत रफ्तार में डिवाइडर रेलिंग से टकराई। यह हादसा उनके घर वापस लौटते समय हुआ। इस फुटेज में कार में आग लगने का पल कैप्चर नहीं हुआ है।

अच्छी बात यह है कि ऋषभ पंत फिलहाल खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि उनके शरीर में ज्यादा चोट नहीं है लेकिन एक पैर में फ्रेक्चर आया है। उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाया गया है। भारतीय क्रिकेटर की कार का प्रातः लगभग 5:30 बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हुआ था। रिपोर्ट्स कहती हैं कि ऋषभ पंत ने खुद बताया कि कार चलाते हुए उनको झपकी आने से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया। 

वह दिल्ली से रुड़की अपने घर जा रहे थे। मौके पर मौजूद 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल पंत को सबसे पहले रुड़की अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जिसके बाद उन्हें देहरादून भेज दिया गया।
 
इस तरह के हादसों से कई सवाल खड़े होते हैं। दुर्घटना के कुछ समय बाद, हादसे की साइट से कार की कई तस्वीरें सामने आईं, जिसमें देखने को मिलता है कि कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। कार का अगला हिस्सा न के बराबर बचा हुआ है और अपहोल्स्ट्री के साथ सीट्स का केवल अंदरूनी ढ़ांचा बचा है।

इससे पता चलता है कि आग कितनी भयंकर थी, लेकिन हैरानी इस बात से होती है कि आग से कार का ये हाल कुछ मिनटों में हो गया। भले ही दुर्घटना से बचाव के मामले में निर्माता अपनी गाड़ियों के लिए 5 स्टार रेटिंग हासिल कर लेते हैं, लेकिन इस तरह सेकंड्स में कार का आग पकड़ना और जलकर खाक हो जाना गाड़ियों की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »