Android 15 करेगा ब्लूटूथ LE टेक्नोलॉजी के जरिए इमर्सिव डायनेमिक स्पैटियल ऑडियो पेश

एक रिपोर्ट के अनुसार, अनुमान लगाया जा रहा है कि Google Bluetooth Low Energy (LE) के जरिए डायनामिक स्पैटियल ऑडियो की पेशकश कर सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जून 2024 17:57 IST
ख़ास बातें
  • Android 15 ज्यादा इमर्सिव स्पैटिएल ऑडियो एक्सीपरियंस प्रदान करेगा।
  • एंड्रॉइड 15 से खुलासा हुआ कि डिवाइसेज स्टैंडबाय बैटरी को 3 घंटे तक करेगा।
  • Google I/O में कंपनी ने एंड्रॉइड 15 बीटा 2 अपडेट की भी घोषणा की है।

ब्लूटूथ LE ऑडियो का इस्तेमाल कथित तौर स्पैटियल ऑडियो को बेहतर बनाने के लिए होगा।

Photo Credit: Unsplash/Brandon

Android 15 ज्यादा इमर्सिव स्पैटिएल ऑडियो एक्सीपरियंस प्रदान करेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, अनुमान लगाया जा रहा है कि Google Bluetooth Low Energy (LE) के जरिए डायनामिक स्पैटियल ऑडियो की पेशकश कर सकता है। इसके अलावा इस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से कथित तौर पर हेड-ट्रैकिंग लेटेंसी कम होगी, बैंडविड्थ का ज्यादा इस्तेमाल होगा और बैटरी जीवन में सुधार होगा। हाल ही में एंड्रॉइड 15 से खुलासा हुआ था कि डिवाइसेज स्टैंडबाय बैटरी लाइफ को 3 घंटे तक बढ़ा सकता है।

एंड्रॉइड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, टिपस्टर मिशाल रहमान ने सुझाव दिया कि अगले एंड्रॉइड अपडेट में डिवाइस के स्पैटियल ऑडियो अनुभव को बेहतर करने के लिए ब्लूटूथ LE ऑडियो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। वर्तमान में एंड्रॉइड इसका इस्तेमाल करते हुए डायनामिक स्पैटियल ऑडियो का सपोर्ट नहीं करता है।

रिपोर्ट से पता चला है कि डायनामिक स्पैटियल ऑडियो का इस्तेमाल करने के लिए हेडसेट में लो-लेटेंसी ब्लूटूथ के इस्तेमाल के लिए जरूरी स्मार्टफोन कॉन्फिगरेशन के अलावा हेड-ट्रैकिंग सेंसर की जरूरत होती है। हालांकि, यह एक पावर की खपत करने वाला फीचर बताया गया है, जिसका बैटरी लाइफ पर काफी प्रभाव पड़ सकता है।

रहमान के अनुसार, Google ने अपने वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि एंड्रॉइड 15 अपडेट ब्लूटूथ LE ऑडियो के लिए सपोर्ट लाएगा जिसका इ्स्तेमाल स्मार्टफोन पर स्पैटियल ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा।
Advertisement

एंड्रॉइड मीडिया और कैमरा के प्रोडक्ट मैनेजर कार्तिक वीरा के अनुसार, ब्लूटूथ क्लासिक ऑडियो पर ऑडियो प्रदान करने के बजाय ब्लूटूथ LE कथित तौर पर और भी ज्यादा बेहतर एक्सपीरियंस के लिए लो हेड-ट्रैकिंग लेटेंसी और बेहतर बैंडविड्थ इस्तेमाल प्रदान करता है।


Advertisement
Android 15 Beta 2 Features


Google I/O में कंपनी ने एंड्रॉइड 15 बीटा 2 अपडेट की भी घोषणा की है, जिसके बाद इसे चुनिंदा स्मार्टफोन के लिए रोल आउट किया गया। यह प्राइवेट स्पेस नाम की एक नई सिक्योरिटी और प्राइवेसी ओरिएंटेड फीचर  लाता है, जो यूजर्स को अपने स्मार्टफोन पर सिक्योर लोकेशन पर ऐप्स छिपाने की सुविधा देता है। इसके अलावा एंड्रॉइड 15 बीटा 2 अपडेट कई सिक्योरिटी फीचर्स भी प्रदान करता है, जिसमें थेफ्ट डिटेक्शन लॉक भी शामिल है। इसके अलावा ऑफलाइन डिवाइस लॉक नाम का एक अन्य फीचर भी पेश किया गया है जो कि यूजर्स द्वारा इंटरनेट बंद किए जाने पर स्मार्टफोन को ऑटोमैटिक तौर पर लॉक कर सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.