नेट न्यूट्रैलिटी पर सिफारिशः इंटरनेट कॉल रेगुलेट हों

विज्ञापन
NDTV Correspondent (with Agency inputs), अपडेटेड: 16 जुलाई 2015 17:22 IST
नेट न्यूट्रैलिटी मुद्दे पर गठित सरकारी पैनल ने मैसेजिंग/ इंटरनेट कॉलिंग ऐप्स जैसे कि स्काइप (Skype), व्हाट्सऐप (Whatsapp) और वाइबर (Viber) से किए जाने वाले घरेलू (डोमेस्टिक) कॉल को उसी तरह रेगुलेट करने की सिफारिश की है, जैसा टेलीकॉम कंपनियों के फोन कॉल सर्विसेज के साथ होता है।

पैनल ने फेसबुक (Facebook) के Internet.org की प्लेटफॉर्म को गलत बताया है। इस प्लेटफॉर्म पर बिना किसी डेटा चार्ज के कुछ वेबसाइट को एक्सेस किया जा सकता है। हालांकि, पैनल का यह भी मानना है कि एयरटेल जीरो (Airtel Zero) प्लेटफॉर्म को ट्राई (TRAI) से पूर्व मंजूरी मिलने के बाद काम करने की इजाजत दी जा सकती है।

आपको बता दें कि टेलीकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नेट न्यूट्रैलिटी पर विवाद खड़ा होने के बाद दूरसंचार विभाग को इस संबंध में पैनल बनाकर इस मसले पर सिफारिश देने के निर्देश दिए थे।

इस पैनल ने सिफारिश की है कि इंटरनेट कॉलिंग ऐप्स से किए जाने वाले इंटरनेशनल कॉल के लिए थोड़ी नरमी दिखाई जा सकती है, पर घरेलू कॉल के लिए नहीं। घरेलू कॉल को उसी तरह रेगुलेट किया जाए, जैसा किसी टेलीकॉम कंपनी की कॉलिंग सर्विसेज के साथ होता है।
Advertisement

आपको बता दें कि भारत में नेट न्यूट्रैलिटी को लेकर हंगामा तब मचा, जब टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने Airtel Zero प्लेटफॉर्म की शुरुआत की। इस प्लेटफॉर्म पर कुछ वेबसाइट को एक्सेस करने के लिए कोई मोबाइल डेटा चार्ज नहीं लगता। हालांकि, इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनने के लिए Airtel ने कंपनियों से पैसे लिए थे।
Advertisement

नेट न्यूट्रैलिटी का मतलब है कि इंटरनेट ट्रैफिक पर हर वेबसाइट या कंटेंट को बराबर तवज्जो मिलना। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को अपने नेटवर्क पर जानबूझकर किसी वेबसाइट या फिर किसी वेब कंटेंट को ब्लॉक या धीमा नहीं करना चाहिए। खासकर ऐसी परिस्थिति में जब उसका मकसद अपनी किसी और सर्विसेज को फायदा पहुंचाना हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  5. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  6. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  7. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  8. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  9. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  10. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.