रश्मिका मंदाना Deep Fake Video : सोशल मीडिया कंपनियों को 24 घंटे में करना होगा यह काम, जानें

Rashmika Mandanna Deepfake Video : मामला सुर्खियों में आने के बाद सरकार की ओर से भी कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 नवंबर 2023 19:35 IST
ख़ास बातें
  • रश्‍म‍िका मंदाना के डीपफेक वीडियो का मामला सुर्खियों में
  • तमाम बॉलीवुड स्‍टार्स ने की एक्‍शन की मांग
  • सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों को दी हिदायत

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दावा है कि वीडियो को कांट-छांट कर तैयार किया गया, जिसे डीपफेक कहा जाता है।

साउथ की फिल्मों का जाना-माना नाम एक्‍ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो की चर्चा इन दिनों हर जगह है। कांट-छांट कर बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। बॉलीवुड से लेकर साउथ की फ‍िल्‍मों के बड़े स्‍टार्स ने इस पर आपत्ति जताई। मामला सुर्खियों में आने के बाद सरकार की ओर से भी कदम उठाए गए। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स ‘एक्स' (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम और फेसबुक आदि से कहा है कि आईटी नियमों के तहत शिकायत मिलने के 24 घंटे के अंदर ऐसी तस्‍वीरों को हटाया जाए, तो कांट-छांट कर बनाई गई हैं। 
 

क्‍या है मामला 

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दावा है कि वीडियो को कांट-छांट कर तैयार किया गया, जिसे डीपफेक कहा जाता है। कहा जा रहा है कि वीडियो ब्रिटेन की रहने वाली भरतीय मूल की एक महिला का है। 
Advertisement
 

क्‍या होता है डीपफेक 

‘डीपफेक' एक डिजिटल तरीका है जिसके तहत आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करके यूजर्स किसी व्यक्ति की इमेज को किसी दूसरे की इमेज से आसानी से बदल सकता है।

रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म को एक हिदायत दी गई है। पीटीआई के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को उस कंटेंट को हटाने या डिसेबल करने की सलाह दी गई है, जो फेक हैं। कहा गया है कि सोशल मीडिया मीडिएटर्स को नियमों, प्राइवेसी पॉलिसी और यूजर्स एग्रीमेंट को सुनिश्चित करने सहित काम करना चाहिए और लोगों से कहना चाहिए कि वो किसी का भी फेक कंटेंट पोस्‍ट ना करें।  
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया कंपनियों ने नियम के मुताबिक काम नहीं किया, तब आईटी मंत्रालय कार्रवाई करेगा। इससे पूर्व इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि सोशल मीडिया कंपनियां किसी भी गलत सूचना को हटाने के लिए बाध्य हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.