सिंगल चार्ज में 480 KM चलेगा भारतीय कंपनी का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत

Raft Motors ने ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर घोषित किया है, जो सिंगल चार्ज में 480 किलोमीटर की रेंज देगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 सितंबर 2021 18:14 IST
ख़ास बातें
  • Raft Motors ने Indus NX इलेक्ट्रिक स्कूटर की घोषणा की
  • सिंगल चार्ज में 480 किलोमीटर तक रेंज देगा
  • भारत में 1,18,500 रुपये से शुरू होगी कीमत

Raft Indus NX की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,18,500 रुपये होगी

हम आए दिन आपको भारत में एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के बारे में बताते हैं और आज की खबर भी एक अपमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर से ही जुड़ी है। भारतीय मूल की एक कंपनी Raft Motors टू-व्हीलर्स बनाती है और कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के सेगमेंट में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। Raft Motors ने ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर घोषित किया है, जो सिंगल चार्ज में 480 किलोमीटर की रेंज देगा। जी हां, आपने सही पढ़ा, यह स्कूटर भारतीय मार्केट में कदम रखने वाला है और कंपनी ने बाकायदा इसकी कीमत और इसके कुछ फीचर्स से पर्दा भी उठा दिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) का मॉडल नेम Indus NX होगा। 
 
 

Raft Indus NX price in India, features

राफ्ट मोटर्स (Raft Motors) के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन मॉडल में पेश किया जा रहा है। इसके 48V 65Ah बैटरी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,18,500 रुपये होगी। इस बैटरी पैक के साथ सिंगल चार्ज में 156 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। वहीं, दूसरा वेरिएंट 48V 135Ah बैटरी पैक के साथ आएगा, जिसकी रेंज 324 किलोमीटर होगी और कीमत 1,91,976 रुपये (एक्स शोरूम) होगी। टॉप मॉडल का नाम Indus NX Pro है, जो डुअल बैटरी पैक के साथ आएगा, जिसकी बदौलत स्कूटर सिंगल चार्ज में 480 किलोमीटर की रेंज देगा। इसकी एक्स शोरूम कीमत 2,57,431 होगी।

कस्टमर्स को राफ्ट इंडस एनएक्स के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 10 amps का चार्जर मिलेगा। कंपनी ने इसमें एंटीथेफ्ट अलार्म, पार्किंग मोड, रिवर्स गियर, डिस्क ब्रेक और कीलेस (Keyless) स्टार्ट जैसे एडवांस फीचर्स दिए हैं।

Raft Motors की भारत के 550 शहरों में डीलरशिप उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि वह मार्च 2022 तक भारत के हर जिले में और मार्च 2023 तक दुनिया भर के हर देश में अपने पैर पसारने की योजना बना रही है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के अलावा, राफ्ट कंज़यूमर प्रोडक्ट्स पर भी काम कर रही है और कंपनी ने हाल ही में Android आधारित स्मार्ट टीवी और हाई-फाई Karaoke साउंड सिस्टम भी लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.