PwC ने 1500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, 1 साल के अंदर दूसरी बड़ी छंटनी!

कंपनी ने अपने वर्कफोर्स का 2% हिस्सा कम कर दिया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 मई 2025 09:02 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी कंसल्टिंग और प्रफेशनल सर्विसेज उपलब्ध करवाती है
  • दुनिया की सबसे बड़ी 4 ग्लोबल कंसल्टिंग फर्मों में से एक है कंपनी
  • सबसे ज्यादा ऑडिट (audit) और टैक्स (tax) विभागों से निकाले कर्मचारी

PwC ने 1500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

PwC ने 1500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी कंसल्टिंग और प्रफेशनल सर्विसेज उपलब्ध करवाती है और दुनिया की सबसे बड़ी 4 ग्लोबल कंसल्टिंग फर्मों में से एक है। कंपनी ने अपने वर्कफोर्स का 2% हिस्सा कम कर दिया और 1500 लोगों को कंपनी से बाहर कर दिया है। इस छंटनी में दो डिपार्टमेंट सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से कि क्या है छंटनी के पीछे की वजह। 

PwC ने 1500 कर्माचारियों की छंटनी कर दी है जिसके बाद कंपनी का वर्कफोर्स 2% कम हो गया है। ये छंटनियां सबसे ज्यादा ऑडिट (audit) और टैक्स (tax) विभागों से की गई हैं। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कहा है कि छंटनी का निर्णय लेना काफी मुश्किल था, और उसने इसे बहुत ही सावधानी के साथ लिया है, काफी सोच-समझकर लिया है, और गहरे रूप से जागरूक होकर लिया है कि लोगों पर इसका प्रभाव क्या पड़ेगा। कंपनी ने कहा कि यह मानते हुए कि लगातार वर्षों से कर्मचारियों की संख्या में ऐतिहासिक रूप से कमी आई है, इस कदम को उठाना आवश्यक हो गया था।

PwC की यह एक साल के भीतर दूसरी छंटनी है। इससे पहले कंपनी ने सितंबर 2024 में भी छंटनी की थी जब कंपनी ने अमेरिका में 1800 कर्मचारियों को बाहर कर दिया था। कंपनी ने यह छंटनी री-स्ट्रक्चर एक्सरसाइज के तहत की थी। मौजूदा छंटनियां भी कंपनी ने अमेरिका में ही की हैं। मुनाफे में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के बावजूद PwC ने अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में कम परफॉर्म किया है। Statista के अनुसार, PwC का ग्लोबल रिवेन्यु 2024 में बढ़कर 55.4 बिलियन डॉलर हो गया, जो 2023 में 53.9 बिलियन डॉलर और 2022 में 50.3 बिलियन डॉलर था। हालांकि फाइनेंशियल टाइम्स ने 2023 में जो रिपोर्ट दी थी उसके अनुसार इसी अवधि के दौरान इसकी 11.8% वृद्धि Deloitte (14.9%) और EY (14.2%) से पीछे रही।

इसके अलावा अन्य चार बड़ी फर्मों ने छंटनियां की हैं। इनमें Deloitte भी शामिल है जिसने अप्रैल 2025 में अमेरिका में छंटनी की है। वहीं, KPMG ने भी अमेरिका में अपना 4% वर्कफोर्स हाल ही में कम कर दिया था। PwC को मेन मार्केट्स में रेगुलेटरी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा है। फर्म पहले ऑस्ट्रेलियाई सरकार के टैक्स डॉक्युमेंट्स के दुरुपयोग से जुड़े विवाद में भी उलझी हुई थी जिसके बाद कंपनी की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge का भारत में लॉन्च जल्द, 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट
  2. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
  3. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
  4. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  5. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  6. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  7. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  8. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  9. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.