230 की रफ्तार से दौड़ाई BMW, फेसबुक लाइव पर कहा 'चारों मरेंगे'! तभी टकरा गई गाड़ी, अंजाम देख दहल उठेगा दिल

हादसा होने से पहले फेसबुक लाइव पर वीडियो शेयर किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2022 12:37 IST
ख़ास बातें
  • हादसा होने से पहले फेसबुक लाइव पर वीडियो किया था शेयर
  • वीडियो के शुरू में कार की स्पीड 100 से कम नजर आई
  • हादसा यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार शाम को हुआ

230 की रफ्तार से कंटेनर से टकराई गाड़ी कबाड़ बन गई। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा

बड़े बुजुर्ग कहते आए हैं कि मुंह से कोई शब्द निकालने से पहले सौ बार सोचना चाहिए। कई बार मुंह से निकली बातें सच साबित हो जाती हैं। ऐसा ही एक हादसा बिहार के चार दोस्तों के साथ देखने को मिला। एक डॉक्टर और जेडीयू के नेता के बेटे और उनके दोस्तों के लिए BMW को तेज रफ्तार में दौड़ाना जान का सौदा बन गया। 

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चारों दोस्त BMW कार को 230 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जैसे हवा में उड़ाए ले जा रहे थे। साथ में फेसबुक लाइव (Facebook Live) भी चलाया हुआ था। पीछे से आवाज आती है- "और तेज स्पीड बढ़ा, 250 तक पहुंचा दे, चारों मरेंगे आज!" उसके कुछ ही पल बाद ही कार एक कंटेनर से टकरा गई। आप सोच सकते हैं कि 230 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही गाड़ी जब किसी चीज से टकराएगी तो क्या हाल होगा, या तो सामने वाली चीज नहीं बचेगी, या फिर सामने वाली चीज भारी है तो गाड़ी नहीं बचेगी। 

कार के टकराते ही उसके परखच्चे उड़ गए। कंटेनर को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन कार का कबाड़ हो गया। चारों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की शाम को हुआ। इस भयंकर हादसे में जान गंवाने वाले डॉक्टर आनंद कुमार थे, जो रोहतास जिले के डेहरी निवासी थे। उनके पिता डॉक्टर होने के साथ ही जेडीयू नेता भी हैं। आनंद के साथ कार में उनके चाचा के दामाद दीपक कुमार, उनके दोस्त अखिलेश सिंह और भोला कुशवाहा थे। चारों लोगों की मौके पर मौत हो गई। 

हादसा होने से पहले उन्होंने फेसबुक लाइव पर वीडियो शेयर किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरू में कार की स्पीड 100 से कम नजर आ रही है। फिर पीछे किसी की आवाज आती है और चालक को 250 किमी की रफ्तार से दौड़ाने के लिए कहा जाता है। चालक स्पीड बढ़ाकर 230 तक पहुंचा देता है और तभी कार कंटेनर से टकरा जाती है। हादसा इतना भयंकर था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे। लाश के टुकडों को बोरे में भरकर ले जाया गया। मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। इसलिए कहते हैं कि गाड़ी हमेशा उचित रफ्तार से ही चलानी चाहिए।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 15 Pro को Rs 7500 सस्ता खरीदने का मौका, 200MP का है कैमरा
  2. India U19 vs Pakistan U19 LIVE Streaming: भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट वर्ल्डकप में भिड़ंत आज, यहां देखें फ्री!
  3. 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 14i का ग्लोबल लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की बड़ी कामयाबी, दुनिया भर में कंपनी के iPhones सहित 2.5 अरब एक्टिव डिवाइसेज
  2. Budget 2026: सस्ते होंगे स्मार्टफोन! बजट 2026 में मोबाइल्स, EV, इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 'गुड न्यूज'
  3. iPhone 17e लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 48MP कैमरा, वायरलेस चार्जिंग से होगा लैस
  4. India U19 vs Pakistan U19 LIVE Streaming: भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट वर्ल्डकप में भिड़ंत आज, यहां देखें फ्री!
  5. Moltbook: 14 लाख AI एजेंट मिलकर उड़ा रहे इंसानों का मज़ाक, AI की इस दुनिया में इंसानों की 'नो एंट्री!'
  6. 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 14i का ग्लोबल लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. IKEA लाई 'चूहा' ब्लूटूथ स्पीकर, एक बार चार्ज में 24 घंटे तक बजाएं, बच्चों को भी लुभाएगा
  8. Oppo Reno 15 Pro को Rs 7500 सस्ता खरीदने का मौका, 200MP का है कैमरा
  9. Samsung Galaxy S26 होगा iPhone Air से भी हल्का! 50MP कैमरा के साथ डिजाइन लीक
  10. सस्ते मोबाइल भूल जाओ! नए स्मार्टफोन की औसत कीमत Rs 37 हजार के पार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.