Portronics का ये डिवाइस, कार में ही चार्ज करेगा लैपटॉप, कैमरा और छोटे एप्लायंसेज

Portronics ने अपना नया गैजेट Portronics Zaptor लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2025 08:11 IST
ख़ास बातें
  • Portronics Zaptor इन्वर्टर में 2 यूनिवर्सल एसी सॉकेट का सपोर्ट मिलता है।
  • Portronics Zaptor इन्वर्टर में 200W पावर मिलती है।
  • Portronics Zaptor इन्वर्टर की कीमत 2,499 रुपये है।

Portronics Zaptor में 200W पावर सपोर्ट मिलता है।

Photo Credit: Portronics

Portronics ने अपना नया गैजेट Portronics Zaptor लॉन्च कर दिया है। यह एक कॉम्पैक्ट 200W कार पावर इन्वर्टर है जो कि डिवाइसेज को कहीं भी पावर प्रदान करने के लिए डिजाइन हुआ है। यह डिवाइस 200W की अधिकतम कंबाइंड पावर प्रदान करता है। इस डिवाइस को ट्रैवल करने वालों, रिमोट इलाकों में काम करने वालों और परिवारों के लिए तैयार किया गया है। यहां हम आपको Portronics Zaptor के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Portronics Zaptor Price

कीमत की बात करें तो Portronics Zaptor की कीमत 2,499 रुपये है। यह डिवाइस अब बिक्री के लिए पोर्ट्रोनिक्स की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। कंपनी इस डिवाइस के साथ 12 महीने की वारंटी प्रदान करती है।

Advertisement

Portronics Zaptor Specifications

Portronics Zaptor इन्वर्टर में 2 यूनिवर्सल एसी सॉकेट का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स लैपटॉप, स्मॉल एप्लायंसेज या कैमरा को कार के अंदर चार्ज करने की सुविधा देता है। इसमें दो 36W USB-A पोर्ट और दो 20W टाइप-C पावर डिलीवरी पोर्ट भी हैं जो स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच, कैमरा और अन्य यूएसबी पावर्ड डिवाइसेज को तेजी से चार्ज कर सकते हैं। Zaptor में एक डिजिटल वोल्टेज डिस्प्ले दिया गया है जो कार के रियल-टाइम बैटरी इनपुट वोल्टेज को दिखाता है। डिवाइस में एक एसी ऑन/ऑफ मास्टर स्विच भी है जो जरूरत पड़ने पर एसी सॉकेट से तुरंत बिजली काट देता है।

Zaptor इन्वर्टर ओवरचार्ज प्रोटेक्शन, शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन, एडवांस टेंप्रेचर कंट्रोल और फायर रेसिस्टेंस केसिंग जैसी सिक्योरिटी फीचर्स से लैस है। इन फीचर्स को लंबी ड्राइव और हाई लोड के लिए सुरक्षित कार्य के लिए डिजाइन किया गया है। यह डिवाइस सभी स्टैंडर्ड 12V कार लाइटर सॉकेट का सपोर्ट करता है और कई प्रकार के प्लग के साथ काम करता है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे ट्रैवल के दौरान मददगार बनाता है और कार के डैशबोर्ड या ग्लवबॉक्स में रखना आसान है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.