Portronics Vayu Nano टायर इन्फ्लेटर लॉन्च, मिनटों में भरेगा टायर में हवा, जानें सबकुछ

Portronics ने भारतीय बाजार में Portronics Vayu Nano टायर इन्फ्लेटर लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 मई 2026 11:59 IST
ख़ास बातें
  • Portronics Vayu Nano टायर इन्फ्लेटर 120 PSI तक प्रेशर प्रदान करता है।
  • Portronics Vayu Nano में एक स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले भी दी गई है।
  • Portronics Vayu Nano दो 600mAh रिचार्जेबल बैटरी दी गई है।

Portronics Vayu Nano में 120 PSI तक प्रेशर मिलता है।

Photo Credit: Portronics

Portronics ने भारतीय बाजार में Portronics Vayu Nano टायर इन्फ्लेटर लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का लेटेस्ट कॉम्पैक्ट शेप का टायर इन्फ्लेटर है। फिलहाल यह टायर इन्फ्लेटर सिर्फ एक कलर में उपलब्ध है। पोर्ट्रोनिक्स का कहना है कि यह मोटरसाइकिल और साइकिल जैसे टू-व्हीलर के पंचर टायर और बास्केटबॉल और फुटबॉल जैसे पिचके हुए स्पोर्ट्स इक्विपमेंट को इलेक्ट्रॉनिक हवा से फुला सकता है। वायु नैनो 120 पीएसआई तक का प्रेशर प्रदान करता है। इसमें दो 600mAh की बैटरी दी गई हैं। वहीं इसमें ऑटोमैटिक शट-ऑफ की सुविधा भी दी गई है। आइए Portronics Vayu Nano टायर इन्फ्लेटर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Portronics Vayu Nano Price

Portronics Vayu Nano टायर इन्फ्लेटर की कीमत 2,999 रुपये है। यह Portronics के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। वहीं, टायर इन्फ्लेटर ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 2,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह टायर इन्फ्लेटर बाजार में सिर्फ काले रंग में उपलब्ध है।

Advertisement

Portronics Vayu Nano Features & Specifications

Portronics Vayu Nano टायर इन्फ्लेटर 120 PSI तक का प्रेशर प्रदान करता है। इसमें मोटरसाइकिल टायर के लिए 45 पीएसआई, साइकिल टायर के लिए 35 पीएसआई और बास्केटबॉल और फुटबॉल के लिए 8 पीएसआई तक प्रेशर के लिए प्रीसेट मोड हैं। यूजर्स 120 पीएसआई तक प्रेशर पाने के लिए कस्टम मोड का उपयोग कर सकते हैं। यह कॉर्डलेस डिवाइस 5 मिनट से भी कम समय में टायर को 0 से 35 पीएसआई तक फुला सकता है। पोर्ट्रोनिक्स वायु नैनो टायर इन्फ्लेटर में दो 600mAh रिचार्जेबल बैटरी दी गई है, जिन्हें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। 

पोर्ट्रोनिक्स वायु नैनो में एक स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले भी दी गई है, जो यूजर्स को रियल टाइम डिटेल दिखाता है, जिसमें प्रेशर वैल्यू, प्रेशर यूनिट ऑप्शन (PSI और BAR) और वर्तमान बैटरी लेवल शामिल हैं। Vayu Nano टायर इन्फ्लेटर में प्रेशर बढ़ाने और घटाने तथा ऑप्शन चुनने के लिए तीन बटन भी हैं। डिवाइस में एक एलईडी फ्लैश भी दिया गया है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह लो लाइट में टायर फुलाने में यूजर्स की मदद करता है। यह एक ऑटोमैटिक शट-ऑफ सिक्योरिटी फीचर से भी लैस है जो टायर में ज्यादा हवा भरने से रोकता है। टायर इन्फ्लेटर के साथ कई अटैचमेंट भी हैं जो खासतौर पर मोटरसाइकिल, साइकिल और स्पोर्ट्स इक्विपमेंट में हवा भरने के लिए तैयार किए गए हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  2. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  3. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  4. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  7. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.