सरकार के आदेश के बाद भारत में 857 पॉर्न वेबसाइट पर लगा 'बैन'

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 24 अगस्त 2015 12:52 IST
इस वीकेंड के दौरान कई इंटरनेट यूज़र ने Reddit और Twitter पर यह दावा किया कि उनके कंप्यूटर पर पॉर्न साइट्स नहीं खुल रहे हैं। अलग-अलग यूज़र के दावों को पढ़कर तो ऐसा ही लगा कि यह बैन कुछ इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) तक ही सीमित था। NDTV Gadgets को जानकारी मिली कि मुंबई में MTNL और Hathway के कस्टमर जब Youporn और Pornhub वेबसाइट को खोलने की कोशिश कर रहे थे तो उन्हें ब्लैंक पेज देखने को मिल रहा था। वहीं दिल्ली के Airtel यूज़र्स इन पॉर्न साइट्स को एक्सेस कर पा रहे थे। इसलिए यह सवाल बना हुआ था कि आखिर चंद ISP पर ही इस तरह के साइट क्यों ब्लॉक किए गए हैं?

लेकिन सोमवार दोपहर तक स्थिति स्पष्ट हो गई। दरअसल भारत सरकार ने ही पॉर्न वेबसाइट को बैन करने के आदेश दिए थे। सरकार ने 800 से ज्यादा वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को भेजा है।

सरकार के आदेश की एक कॉपी सेंटर ऑफ इंटरनेट स्टडीज द्वारा लीक कर दी गई है जिसे 31 जुलाई को सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के टेलीकॉम विभाग द्वारा जारी किया गया है। इस आदेश में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 के 79(3)(b) सेक्शन का हवाला देकर कई वेबसाइट को ब्लॉक करने को कहा गया है। यह सर्कुलर एयरटेल और बीएसएनएल जैसे इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को भेजा गया है।

आधिकारिक पुष्टि से पहले ही एक ISP ने यह जानकारी दी थी कि उन्हें 31 जुलाई को टेलीकम्युनिकेशन विभाग की ओर से 857 URL की लिस्ट भेजी गई थी, जिसे ब्लॉक करने को कहा गया था।
Advertisement

वैसे तो देश में पॉर्न साइट को बैन करने की बात पिछले कुछ दिनों से लगातार चल रही है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल ऐसे किसी बैन से इनकार कर दिया था। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में अंतरिम आदेश पास करने से इनकार किया था। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एच एल दत्तु ने सुनवाई के दौरान कहा था, ''कोर्ट इस तरह के अंतरिम आदेश नहीं पास कर सकता। कल को कोई शख्स कोर्ट का दरवाजा खटखटाए और दलील दे कि जब मेरी उम्र 18 साल से ज्यादा है तो आप मुझे घर की चाहरदीवारी में पॉर्न देखने से कैसे रोक सकते हैं। यह संविधान के आर्टिकल 21 (व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) का उल्लंघन है।''
Advertisement

इस बैन के बाद अजीबोगरीब स्थिति पैदा हुई है। यह ऐसी परिस्थिति पैदा कर रहा है कि कल को किसी और साइट को भी बैन किया जा सकता है। आज अश्लील कंटेंट वाले वेबसाइट के साथ ऐसा हुआ है इसलिए होहल्ला नहीं मचेगा, लेकिन कल को अन्य किस्म के कंटेंट वाले वेबसाइट के साथ भी ऐसा हो सकता है। इसलिए पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना बहुत जरूरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.