Har Ghar Tiranga: 'हर घर तिरंगा' अभियान में पीएम मोदी ने की तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने की अपील

हर घर तिरंगा अभियान मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर द्वारा 2022 में शुरू किया गया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अगस्त 2023 17:22 IST
ख़ास बातें
  • 13 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
  • भारतवासियों से तिरंगे के साथ अपनी फोटो अपलोड करने का आग्रह
  • ट्वीट के जरिए पीएम मोदी ने ये अपील देशवासियों से की

हर घर तिरंगा अभियान मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर द्वारा 2022 में शुरू किया गया था।

Photo Credit: Ministry Of Culture

स्वतंत्रता दिवस 2023 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक खास अभियान की शुरुआत की है। पीएम मोदी ने 13 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा' अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) में हिस्सा लेने के लिए देशवासियों से अपील की है। इस मौके पर खास वेबसाइट पर तिरंगे के साथ अपनी फोटो अपलोड करने का आग्रह भारतवासियों से प्रधानमंत्री ने किया है। अभियान के तहत लोग 15 अगस्त तक अपनी फोटो भारत के स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता प्रतीक तिरंगे झंडे के साथ वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से आपको बताते हैं। 

स्वतंत्रता दिवस 2023 (Independence Day 2023) हर बार की तरह 15 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। लेकिन इस बार एक खास कैंपेन की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा की गई है। जिसमें आजादी के 76 साल पूरे होने के मौके पर भारतवासियों से अपील की गई है कि वे हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार बनें, और तिरंगे झंडे के साथ अपनी फोटो वेबसाइट पर अपलोड करें। एक ट्वीट के जरिए पीएम मोदी ने ये अपील देशवासियों से की है- 

आपको हम यहां विस्तार से बता रहे हैं कि आप अपनी फोटो को वेबसाइट पर किस तरह अपलोड कर सकते हैं। 
इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए आपको 'हर घर तिरंगा' वेबसाइट पर जाना होगा, जिसके लिए यह लिंक https://hargartiranga.com है। 
वेबसाइट पर जाकर Upload Selfie with Flag बटन पर आपको क्लिक करना है। यह आपको वेबसाइट के होमपेज पर ही मिल जाएगा। 
Advertisement
बटन पर क्लिक करते ही एक पॉपअप आपके सामने उभर कर आएगा। 
यहां पर अपना नाम भर दें। 
उसके बाद तिरंगा सेल्फी यहां अपलोड कर दें। 
Advertisement
अपलोड करने के बाद Submit बटन पर क्लिक कर दें। आपकी फोटो अपलोड हो जाएगी। 

यहां पर ध्यान दें कि harghartiranga.com पर फोटो अपलोड करने से पहले आपको अपने नाम और फोटो को वेबसाइट द्वारा इस्तेमाल करने के लिए अपनी सहमति देनी होगी। हर घर तिरंगा अभियान मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर द्वारा 2022 में शुरू किया गया था। इसी की तर्ज पर मिनिस्ट्री ने हर घर तिरंगा वेबसाइट को भी लॉन्च किया है, जहां नागरिक तिरंगे के साथ अपनी फोटो अपलोड कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  2. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  3. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  4. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  5. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  6. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  7. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  9. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  10. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.