PM Modi ने किया अपने डीपफेक वीडियो का जिक्र, बोले- यह ‘बड़ी चिंता’

PM Modi on Deepfake Videos : पीएम ने कहा कि उन्होंने चैटजीपीटी टीम से डीपफेक को चिह्नित करने और ऐसे वीडियोज इंटरनेट पर प्रसारित होने पर चेतावनी जारी करने को कहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 नवंबर 2023 15:30 IST
ख़ास बातें
  • डीपफेक वीडियो पर पीएम मोदी ने कही बड़ी बात
  • डीपफेक वीडियोज को बताया बड़ी चिंता
  • आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग पर बात की

पीएम ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समय में जरूरी है कि टेक्‍नॉलजी का इस्‍तेमाल जिम्मेदारी से किया जाना चाहिए।

PM Modi on Deepfake Videos : ‘डीपफेक' वीडियोज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान सामने आया है। शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने डीपफेक वीडियो बनाने में हो रहे आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग पर बात की और इसे ‘बड़ी चिंता' बताया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम ने कहा कि उन्होंने चैटजीपीटी टीम से डीपफेक को चिह्नित करने और ऐसे वीडियोज इंटरनेट पर प्रसारित होने पर चेतावनी जारी करने को कहा है। पीएम ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समय में जरूरी है कि टेक्‍नॉलजी का इस्‍तेमाल जिम्मेदारी से किया जाना चाहिए।

पीएम ने उनके एक डीपफेक वीडियो का भी हवाला दिया, जिसमें उन्‍हें गरबा करते हुए दिखाया गया है। पीएम ने कहा कि मैंने हाल ही में एक वीडियो देखा, जिसमें मैं गरबा गाना गाते नजर आ रहा हूं। ऑनलाइन ऐसे कई और वीडियो हैं। पीएम ने मीडिया से इस मुद्दे पर लोगों को शिक्षित करने के लिए कहा। वह दिल्ली में पार्टी हेडक्‍वॉर्टर में बीजेपी के दिवाली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 

डीपफेक वीडियोज का मामला बीते कई दिनों से सुर्खियों में है। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो ने इसे और तूल दिया है। वीडियो को कांट-छांट कर तैयार किया गया था, जोकि असल में ब्रिटेन की रहने वाली एक भारतीय मूल की एक महिला का था। 

‘डीपफेक' एक डिजिटल तरीका है जिसके तहत आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करके यूजर्स किसी व्यक्ति की इमेज को किसी दूसरे की इमेज से आसानी से बदल सकता है। कोई भी दुनिया में कहीं में बैठकर किसी का भी डीपफेक वीडियो बनाकर ऑनलाइन शेयर कर सकता है। 
Advertisement

रश्मिका मंदाना के बाद इंटरनेट पर अभी ऐक्‍ट्रेस काजोल का डीपफेक वीडियो छाया हुआ है। वीडियो क्लिप में काजोल के चेहरे वाली एक महिला को कैमरे के सामने कपड़े बदलते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो डीपफेक है, जिसमें काजोल के चेहरे का इस्‍तेमाल किया गया है।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.