Ather, Ola, Bajaj को टक्कर देने के लिए Piaggio लाएगी इलेक्ट्रिक स्कूटर

Piaggio India के मैनेजिंग डायरेक्टर के अनुसार, पियाजियो के प्रोडक्ट भारतीय बाजार में मौजूद हाई-स्पीड परफॉर्मेंस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के बराबर होंगे और कीमत भी उसी के अनुसार होगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 फरवरी 2022 13:53 IST
ख़ास बातें
  • Piaggio खास भारत के लिए बनाएगी इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • ई-स्कूटर से Bajaj, Ola, Ather Energy, TVS आदि को टक्कर देने की तैयारी
  • अपने ई-स्कूटर्स के लिए एक स्थायी बिजनेस केस स्थापित करना चाहती है

Piaggio भारत में Vespa और Aprilia के स्कूटर बनाती है

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (electric two-wheeler) मार्केट तेज़ी से बढ़ रही है, और इसका सीधा उदाहरण एक के बाद एक नए स्टार्टअप का इस मार्केट में प्रवेश करना है। केवल स्टार्टअप्स ही नहीं, बल्कि कई दिग्गज मोटर व्हीकल निर्माता भी इस मार्केट में प्रवेश लेने की तैयारी कर चुके हैं। एक लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब Piaggio भी भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीकल मार्केट में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर (upcoming electric scooter 2022) के साथ एंट्री लेने वाली है। 

ET Auto को दिए एक बयान में Piaggio के एक सीनियर ऑफिसर ने कहा है कि वाहन निर्माता कंपनी अब भारतीय मार्केट के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर विकसित कर रही है और उन्हें लॉन्च करने में दो साल तक का समय लगेगा। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि Piaggio भारत में Vespa और Aprilia के टू-व्हीलर्स के साथ-साथ बड़े पैमाने पर थ्री-व्हीलर्स भी बनाती है।

रिपोर्ट बताती है कि Piaggio भारत में अपने एक्सक्लूसिव टू-व्हीलर्स बनाने के साथ-साथ, उनके लिए बैटरी स्वैपिंग और पोर्टेबल बैटरी सिस्टम बनाने पर भी ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रही है।

रिपोर्ट बताती है कि Piaggio India के मैनेजिंग डायरेक्टर डिएगो ग्रैफी (Diego Graffi) ने पब्लिकेशन को बताया है कि कंपनी बिना सब्सिडी के अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए एक स्थायी बिजनेस केस स्थापित करना चाहती है। उन्होंने अपने बयान में कहा “हम ग्राहकों के लिए टू-व्हीलर सेगमेंट में एक ऐसा समाधान पेश करने में रुचि रखते हैं, जो सब्सिडी के प्रभाव से भी परे है। वे आगे कहते हैं कि “यह भी सच है कि हाल में इस सेगमेंट में कदम रखने वाले खिलाड़ी सब्सिडी के आधार पर वॉल्यूम हासिल कर रहे हैं।"
Advertisement

बता दें, भारत सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए ग्राहकों को सब्सिडी मुहैया कराती है। इसके चलते ग्राहकों को इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर्स और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर अच्छी छूट मिलती है। यह भी एक कारण है कि देश में अब ग्राहक ICE इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बजाय इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में दिलचस्पी ले रहे हैं।
Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि ग्रैफी के अनुसार, अभी भी समय बचा है, जब ग्राहक सब्सिडी के लाभ से परे अन्य कारणों से इलेक्ट्रिक वाहनों को चुनें। उन्होंने जानकारी दी है कि Piaggio भारत के लिए खास इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बनाने पर फोकस कर रही है, जिन्हें बाज़ार में आने में अभी 18-24 महीनों का समय लगेगा। यह भी स्पष्ट किया गया है कि कंपनी केवल इलेक्ट्रिक स्कूटर पर फोकस करेगी, न कि इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल पर

ग्रैफी के अनुसार, पियाजियो के प्रोडक्ट भारतीय बाजार में मौजूद हाई-स्पीड परफॉर्मेंस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के बराबर होंगे और कीमत भी उसी के अनुसार होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.