Paytm CEO विजय शेखर शर्मा को नहीं पसंद आ रहा iPhone 16 का कैमरा, अब लेना चाहते हैं ये फोन! जानें

Paytm के को-फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर iPhone 16 की कैमरा क्वालिटी पर बात की।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जनवरी 2025 12:37 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 16 में ऑक्टा-कोर A18 चिपसेट दिया गया है।
  • iPhone 16 में 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।

Paytm सीईओ विजय शेखर शर्मा ने iPhone 16 के कैमरा पर बात की।

Photo Credit: Apple/Reuters

Paytm के को-फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर iPhone 16 की कैमरा क्वालिटी पर बात की। एक्स पर अपनी पोस्ट में शर्मा ने आईफोन के कैमरे के परफॉर्मेंस पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह इतना खराब है कि इसके चलते उन्हें अपनी पसंद पर दोबारा सोचना पड़ा। उन्होंने बताया कि संभावना है कि वह Google के Pixel पर स्विच कर सकते हैं। उन्होंने अपने फॉलोअर्स से पूछा कि क्या वे भी इसी दिक्कत का सामना कर रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

शर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि "मैं हैरान हूं कि कैसे iPhone ने 16 में अपने कैमरे सॉफ्टवेयर/ऐप को इतनी बुरी तरह से खराब कर दिया। यह इतना ज्यादा खराब है कि मैं अब एक Pixel के बारे में सोच रहा हूं। क्या कोई और भी इसी तरह की दिक्कत का सामना कर रहा है?"

शर्मा की पोस्ट एक्स पर वायरल होने लगी और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपने अनुभव साझा किए। पोस्ट पर कमेंट करते हुए Google के एक्स एग्जीक्यूटिव परमिंदर सिंह ने लिखा कि "समान अनुभव। कैमरे या ऐप में कुछ तो गड़बड़ है।"

एडलवाइस म्यूचुअल फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ राधिका गुप्ता ने भी कमेंट करते हुए कहा कि "Pixel शानदार है! iPhone से इस पर स्विच हुई हूं।"
Advertisement

एक यूजर ने लिखा कि "iPhone 6 आखिरी आईफोन था, जिसमें इनोवेशन थी। बाद वाले टेक्निकल फीचर्स के साथ ज्यादा आकर्षक हैं। अब आखिरी 3 वर्जन तो सिर्फ रेप्लिका ही नजर आते हैं।" 
Advertisement

दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि "हां, सर। मैंने सभी Pixel इस्तेमाल किए है। हाल ही में एक iPhone लिया और अब वापसी के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। Pixel 9 कैमरा के मामले में फास्ट और अलग है। आप इसे ले सकते हो" 

तीसरे यूजर ने कहा कि, "रेगुलर मोड में कुछ नहीं है। सिर्फ पोर्ट्रेट मोड की फोटो बेहतर दिखती हैं लेकिन लॉकिंग मैकेनिज्म खराब है। हालांकि, वीडियो अभी भी अच्छी हैं।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.