Paytm का बड़ा अपडेट, बिना कार्ड ATM से पैसे निकालें और बिना PIN करें पेमेंट!

Paytm ने बायोमेट्रिक UPI पेमेंट और कार्डलेस ATM विदड्रॉल फीचर लॉन्च किया है, जिससे ट्रांजैक्शन और आसान और सुरक्षित हो गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2026 19:04 IST
ख़ास बातें
  • Paytm में फिंगरप्रिंट और Face ID से UPI पेमेंट शुरू
  • QR कोड स्कैन कर ATM से बिना कार्ड कैश विड्रॉल
  • बायोमेट्रिक पेमेंट पर 5,000 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट

Photo Credit: Reuters

Paytm ने अपने ऐप पर नया बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर पेश किया है, जिससे अब यूजर्स UPI PIN डाले बिना फिंगरप्रिंट या Face ID के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने कार्डलेस ATM कैश विदड्रॉल की सुविधा भी शुरू की है। इन फीचर्स का मकसद रोजमर्रा के ट्रांजैक्शन को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाना है। NPCI गाइडलाइन्स के मुताबिक, बायोमेट्रिक UPI पेमेंट की प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट 5,000 रुपये रखी गई है।

Paytm ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि यह फीचर स्मार्टफोन के इनबिल्ट बायोमेट्रिक सिस्टम जैसे Android के फिंगरप्रिंट सेंसर और iOS के Face ID पर काम करता है। Paytm या बैंक यूजर्स का बायोमेट्रिक डेटा स्टोर नहीं करते, जिससे प्राइवेसी बनी रहती है। UPI PIN का ऑप्शन भी उपलब्ध रहेगा, ताकि यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार तरीका चुन सकें। यह फीचर पेमेंट, बैलेंस चेक और ATM विदड्रॉल जैसे कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसके अलावा Paytm ने कार्डलेस ATM विदड्रॉल को भी सपोर्ट करना शुरू कर दिया है। यूजर्स अब ATM स्क्रीन पर दिखने वाले QR कोड को स्कैन करके, Face ID, फिंगरप्रिंट या UPI PIN के जरिए कैश निकाल सकते हैं। इससे डेबिट या ATM कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आम तौर पर प्रति ट्रांजैक्शन 10,000 रुपये तक कैश निकाला जा सकता है, हालांकि यह लिमिट बैंक और UPI नियमों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

Paytm के मुताबिक, यह सिस्टम कई लिंक्ड बैंक अकाउंट्स के बीच आसान चयन की सुविधा भी देता है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के अकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इन नए फीचर्स से पेमेंट और कैश एक्सेस दोनों पहले से ज्यादा तेज और सुरक्षित हो जाएंगे।

Paytm UPI के जरिए ATM से पैसे कैसे निकाले?

  • Paytm UPI में बैंक अकाउंट लिंक और एक्टिव होना चाहिए
  • ऐसे ATM पर जाएं जहां “UPI Cash Withdrawal” या “Cardless Withdrawal” ऑप्शन हो
  • ATM स्क्रीन पर “UPI Cash Withdrawal” चुनें
  • निकालने वाला अमाउंट दर्ज करें
  • स्क्रीन पर आए QR कोड को Paytm ऐप से स्कैन करें
  • बैंक अकाउंट चुनें और UPI PIN डालें
  • वेरिफिकेशन के बाद ATM से कैश मिल जाएगा

Paytm पर UPI पेमेंट के लिए फेस आईडी या फिंगरप्रिंट को इनेबल करें

  • Paytm ऐप खोलें
  • प्रोफाइल आइकन पर टैप करें
  • Settings में “Pay with Fingerprint” या “Pay with Face ID” चुनें
  • बैंक अकाउंट सेलेक्ट करें
  • फिंगरप्रिंट या Face ID से ऑथेंटिकेट करें
  • इसके बाद बायोमेट्रिक से पेमेंट और बैलेंस चेक कर सकते हैं
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.