ओपिनियन

Passport Seva Portal Down: पूरे भारत में पासपोर्ट सेवा हुई बाधित, यूजर्स ने X पर जमकर की शिकायत

पासपोर्ट सेवा सर्विस तकनीकी दिक्कतों के चलते पूरे भारत में प्रभावित हो रही हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 जून 2025 15:15 IST
ख़ास बातें
  • पासपोर्ट सेवा सर्विस तकनीकी दिक्कतों के चलते पूरे भारत में प्रभावित हुई।
  • पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर गुरुवार, शुक्रवार को सर्वर संबंधित दिक्कतें हुईं।
  • कई यूजर्स ने अपॉइंटमेंट कैंसल होने और काम में देरी की X पर शिकायत की।

पासपोर्ट सेवा बाधित हुई, जिससे लोगों को दिक्कत आ रही हैं।

Photo Credit: Gadgets 360

पासपोर्ट सेवा सर्विस तकनीकी दिक्कतों के चलते पूरे भारत में प्रभावित हो रही हैं। इससे हजारों आवेदकों को अपनी अप्वाइंटमेंट लेने, उसे रिशेड्यूल करने या नई अप्वाइंटमेंट लेने में दिक्कत आ रही है। पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर गुरुवार और शुक्रवार को सर्वर संबंधित दिक्कतें पैदा हुईं, जिससे पूरे भारत में पासपोर्ट सेवा केंद्रों (PSK) में काम में रुकावट आई। दिल्ली, हरियाणा और मथुरा जैसे शहरों में कई यूजर्स ने अपॉइंटमेंट कैंसल होने और काम में देरी के चलते माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर अपनी निराशा व्यक्त की।

कई शहरों में कई लोगों ने बताया कि पासपोर्ट सेवा केंद्र पर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि सेंटर काम नहीं कर रहे हैं।

X यूजर रिहत अल सूफी ने कहा कि “मैं पासपोर्ट बनवाने के लिए बारपेटा पासपोर्ट ऑफिस में हूं और मुझे लगता है कि सर्वर में दिक्कत आ रही है और सबसे मजे की बात यह है कि यह मेरा लास्ट अटेंप्ट है। क्या मुझे और मौका मिलेगा? @passportsevamea”
 
X यूजर आदिश ने बताया कि “आज मैं अपने अपॉइंटमेंट के हिसाब सेर पीएसके वृंदावन गया था, लेकिन सर्वर डाउन था। इसके लिए एक दिन की छुट्टी ली, लेकिन सब बर्बाद रहा। सर्वर डाउन होने का कोई मैसेज नहीं मिला। स्टाफ ने बताया कि साइट 19/06 से डाउन है। रीशेड्यूल काम नहीं कर रहा है। क्या कोई इसे ठीक करने का प्रयास कर रहा है? #passportseva @passportsevamea @DrSJaishankar”
Advertisement
 
X यूजर अभिषेक राठौर ने बताया कि “@passportsevamea वेबसाइट/ऐप काम नहीं कर रहा है, हम जानते हैं कि आप आसपास की कंडीशन को देखते हुए यात्रा नहीं करना चाहते हैं, लेकिन फिर भी मैं अपना पासपोर्ट रिन्यू करना चाहता हूं। इसलिए कृपया अपनी वेबसाइट को ऑन करें.. धन्यवाद।”
Advertisement
 
X यूजर दर्शिल ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि  “@passportsevamea मैसेज मिला "प्रिय आवेदक, तकनीकी समस्या के चलते PSK/POPSK के लिए आपकी अपॉइंटमेंट कैंसल कर दी है। आपसे अनुरोध है कि अपनी सुविधा के हिसाब से अपॉइंटमेंट को रीशेड्यूल करें। -PassportSP"। क्या पासपोर्ट ऑफिस मुझे इस मामले के लिए जुर्माना देगा?”
 
अन्य यूजर अमित कपूर ने लिखा कि “यह पासपोर्ट ऑफिस सोनीपत हरियाणा है। यहां कि स्थिति देखें, सीट पर कोई नहीं है, हाई क्लास सर्विस नहीं है, बिजली नहीं है, पानी नहीं है, कोई कर्मचारी नहीं है @ForeignAffairs @PMOIndia @passportsevamea क्या आप कृपया अपने कर्मचारियों से पूछ सकते हैं कि क्या उन्हें आपसे सैलरी मिल रहा है।”
Advertisement
 
एक्स यूजर मेहुल कोठारी ने कहा कि “कल सुबह मेरे बच्चों के पासपोर्ट के लिए अपॉइंटमेंट था और 2 माह में दूसरी बार उन्होंने तकनीकी दिक्कतों के चलते अपॉइंटमेंट को रीशेड्यूल करने के लिए कहा @passportsevamea. 12.00 बजे हमें मैसेज मिला और वे चाहते हैं कि लोग यहीं रहें, इनका ऐप भी काम नहीं कर रहा है.. बेकार लोग”
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.