बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

अब तक आपने कई तरह के हवाई जहाजों के बारे में सुना होगा, लेकिन आज बात हो रही है कागज के सबसे बड़े हवाई जहाज की।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जुलाई 2026 16:22 IST
ख़ास बातें
  • इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने दुनिया का सबसे बड़ा कागज का हवाई जहाज बनाया है।
  • कागज के हवाई जहाज के पंखों की चौड़ाई यानी कि फैलाव 65.75 फीट तक है।
  • कागज के हवाई जहाज की लंबाई 23 फीट से ज्यादा है।

कागज के हवाई जहाज के पंखों का फैलाव 65.75 फीट तक है।

Photo Credit: X/Guinness World Records

अब तक आपने कई तरह के हवाई जहाजों के बारे में सुना होगा, लेकिन आज बात हो रही है कागज के सबसे बड़े हवाई जहाज की। जी हां इटली के बोलोग्ना में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के ग्रुप ने दुनिया का सबसे बड़ा कागज का हवाई जहाज बनाया और उसे उड़ाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह हासिल की। इस कागज के हवाई जहाज का नाम इकारस है, जिसे 25 जून को उड़ाया गया और इसने एक हवाई जहाज हैंगर की लंबाई तक सफलतापूर्वक उड़ान भी पूरी की। आइए इस कागज के हवाई जहाज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कितना बड़ा है कागज का हवाई जहाज


कागज के हवाई जहाज के पंखों की चौड़ाई यानी कि फैलाव 65.75 फीट तक है। वहीं इसकी लंबाई 23 फीट से ज्यादा है। इस हवाई जहाज को पूरी तरह से कागज और ग्लू से तैयार किया गया है। इसने हवाई जहाज ने उड़ान भर कर दुनिया के सबसे बड़े कागज के हवाई जहाज का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत एक मजेदार आइडिया के तौर पर शुरू हुई थी, लेकिन बाद में यह एक रिकॉर्ड बनकर पूरा हुआ। टीम ने टेक्निकल और प्रोडक्शन के काम के लिए 16 लोगों की मदद ली। MATLAB सिमुलेशन, दो प्रोटोटाइप तैयार करने और इस प्रोजेक्ट पर महीनों तक काम हुआ। उसके बाद बोलोग्ना में यूरोपियन यूनियन के वी मेक फ्यूचर इवेंट में इकारस को सबके सामने पेश किया गया, जहां पर इस हवाई जहाज ने सफल उड़ान भरी।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को दिए एक स्टेटमेंट में ग्रुप ने बताया कि सब कुछ लेक्चर के बीच कुछ कागज के हवाई जहाज उड़ाने से शुरू हुआ था। उन्होंने माना कि सही तरीके से काम करने पर कागज का एक टुकड़ा भी असी इंजीनियरिंग का हिस्सा बन सकता है। ग्रुप ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में महीनों की स्टडी, सिमुलेशन और कई गलतियों के बाद फिर से शुरुआत हुई। फाइनल एयरक्राफ्ट बनाने से पहले टीम ने ऑनलाइन सिमुलेशन करके यह पता लगाया कि इसका फुल-स्केल वर्जन कैसा काम करेगा। सबसे पहले प्रोमेथियस नाम का एक बड़ा प्लेन बनाया, जिसका नाम ग्रीक टाइटन के नाम पर रखा गया था, जिससे इसके स्ट्रक्चरल डिजाइन को टेस्ट किया जा सके।

बाद में डेडालस बनाया जो कि पूरी तरह से कागज और ग्लू से बना 26 फीट का मॉडल था। हालांकि, वो उतना सही नहीं था, लेकिन टीम ने इससे सीखा और अपने तरीकों में सुधार करते हुए 13 फीट का एक मॉडल बनाया जो हवा में आसानी से उड़ सकता था। फाइनल एयरक्राफ्ट का नाम इकारस रखा गया, जो डेडालस के पौराणिक बेटे के नाम पर था। फ्लाइट की कहानी से प्रेरित होकर टीम ने अगले कुछ सप्ताह में 28.5 किलोग्राम वजन वाले इस एयरक्राफ्ट को काफी ध्यान से तैयार किया और इंजीनियरिंग की खूबसूरती का एक बेहतरीन सैंपल तैयार किया।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.