PAN 2.0 Scam Alert! इस ईमेल में गलती से भी न करें भरोसा, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

ईमेल करने वाले स्कैमर खुद को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट बता रहे हैं, जिससे लोग आसानी से इनके जाल में फंस जाएं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2024 20:42 IST
ख़ास बातें
  • सरकार ने लोगों के बिल्कुल नए स्कैम से सचेत रहने के लिए कहा है
  • एक फर्जी ईमेल वर्तमान में तेजी से सर्कुलेट हो रहा है
  • इसमें झूठा दावा किया जा रहा है कि यह आयकर विभाग से है
भारत सरकार ने हाल ही में PAN 2.0 शुरू किया था, जिसके तहत सिर्फ 50 रुपये में क्यूआर कोड वाला एक रिप्रिंट कार्ड हासिल किया जा सकता है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट रजिस्टर्ड मेल एड्रेस पर नए कार्ड डिलीवर कर रहा है। हालांकि, अब इससे जुड़ा स्कैम भी शुरू हो चुका है, जिसमें लोगों को एक ईमेल प्राप्त हो रहा है, जिसमें PAN 2.0 हासिल करने का तरीका बताया गया है। इस ईमेल में एक लिंक दिया जा रहा है, जिसपर क्लिक करने से लोग इस स्कैम का शिकार हो सकते हैं। ईमेल करने वाले स्कैमर खुद को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट बता रहे हैं, जिससे लोग आसानी से इनके जाल में फंस जाएं।

सरकार ने लोगों के बिल्कुल नए स्कैम से सचेत रहने के लिए कहा है, जो PAN 2.0 से जुड़ा है। एक फर्जी ईमेल वर्तमान में तेजी से सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें झूठा दावा किया जा रहा है कि यह आयकर विभाग से है। ईमेल में e-PAN कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड बताई गई है। इसमें एक लिंक भी दिया गया है, जिसके जरिए लोगों को ठगा जा सकता है। PIB Fact Check ने पुष्टि की है कि सर्कुलेट हो रहा यह ईमेल पूरी तरह से फर्जी है। लोगों को इस तरह के ईमेल को पूरी तरह से नजरअंदाज करने की सलाह भी दी गई है।
 

PIB Fact Check ने X पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को एक नए स्कैम से अलर्ट रहने के लिए कहा है। इसमें बताया गया है कि वर्तमान में लोगों को एक ईमेल मिल रहा है, जो खुद को आयकर विभाग से बताता है। अपने पोस्ट में PIB लिखता है, "क्या आपको भी ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए कोई ईमेल प्राप्त हुआ है? यह ईमेल फर्जी है वित्तीय और संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए कहने वाले किसी भी ईमेल, लिंक, कॉल और एसएमएस का जवाब न दें।"

पोस्ट में आगे इस तरह के फिशिंग ई-मेल को रिपोर्ट करने के लिए एक लिंक भी दिया गया है, जो https://incometaxindia.gov.in/pages/report-phishing.aspx है।
Advertisement

बता दें कि सरकार ने QR कोड वाला एक नया PAN कार्ड रिलीज किया है, जिसके लिए लोग आवेदन कर सकते हैं। रिप्रिंट का अनुरोध करने से पहले अपने PAN कार्ड जारी करने वाले ऑथोरिटी को चेक करना जरूरी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने PAN से संबंधित सर्विस के लिए दो ऑर्गेनाइजेशन प्रोटीन (जिसे पहले NSDL ई-गवर्नेंस के नाम से जाना जाता था) और यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज लिमिटेड (UTIITSL) को शामिल किया है। आप अपने पैन कार्ड के पीछे जारी करने वाली एजेंसी के बारे में जान सकते हैं, जिससे आप यह जान पाएंगे कि आपको रिप्रिंट के लिए कहां अनुरोध करना है।
Advertisement

क्यूआर कोड के साथ PAN कार्ड रिप्रिंट कैसे करें?

यहां प्रोटीन (जिसे पहले NSDL के नाम से जाना जाता था) ऑनलाइन पोर्टल के जरिए PAN कार्ड रिप्रिंट पाने की प्रकिया कुछ इस प्रकार है: 
  • सबसे पहले आपको https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना है।
  • अब अगला पेज खुलेगा, जहां पर आपको अपना पैन, आधार और जन्म तिथि दर्ज करनी है। बॉक्स का चयन करना है और 'सबमिट' पर प्रेस करना है। 
  • सबमिट करने पर अगले पेज पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी मास्क्ड डिटेल्स को वेरिफाई करना है। अब उस तरीके का चयन करें, जहां आप ओटीपी प्राप्त करना चाहते हैं, जिसमें मोबाइल, ईमेल या दोनों शामिल हैं। डिस्पैच के लिए रजिस्टर्ड कम्युनिकेशन एड्रेस की पुष्टि करें और 'जनरेट ओटीपी' का चयन करें।
  • जनरेट होने के 10 मिनट के अंदर प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करें और इसे वैलिडेट करें।
  • वैलिडेशन होने के बाद पेमेंट के लिए आगे बढ़ें। क्यूआर-कोडेड पैन कार्ड रिप्रिंट का चार्ज 50 रुपये है। सर्विस टर्म्स को स्वीकार करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर 50 रुपये का भुगतान करें। बाद में जनरेटेड हुई एक्नॉलेजमेंट रिसिप्ट को सेव करें, क्योंकि 24 घंटे के बाद एनएसडीएल की वेबसाइट से इसके जरिए ई-पैन डाउनलोड किया जा सकता है।
  • फिजिकल पैन कार्ड आपके रजिस्टर्ड एड्रेस पर भेज दिया जाएगा, जिसे आने में आमतौर पर 15 से 20 दिनों का समय लगता है। 

Advertisement
UTIITSL से क्यूआर कोड के साथ PAN कार्ड रिप्रिंट कैसें करें 
  • सबसे पहले आपको ऑफिशियल UTIITSL पोर्टल https://www.pan.utiitsl.com/reprint.html पर जाना है।
  • यहां पर आपको 'रीप्रिंट पैन कार्ड' का चयन करना है।
  • चयन करने पर आपको एक नए पेज पर रिडायरेक्ट कर किया जाएगा। 
  • यहां पर आपको अपना पैन नंबर, जन्मतिथि और डिस्प्ले पर नजर आ रहे कैप्चा कोड समेत जरूरी जानकारी दर्ज करनी है, उसके बाद सबमिट पर प्रेस करना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PAN 2, PAN Scam, Income Tax Deparment
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.