OYO निकालेगी 600 कर्मचारी! इस डिपार्टमेंट से होगी छंटनी

कंपनी के सीईओ ने कहा कि प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग टीमों को मर्ज किया जा रहा है जिससे कस्टमर्स के साथ साथ पार्टनर सर्विस को भी बेहतर ढंग से चलाया जा सके।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2022 18:37 IST
ख़ास बातें
  • प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग टीमों को करेगी मर्ज
  • 3700 कर्माचारियों के वर्क बेस में से 10 प्रतिशत कर्माचारियों की छंटनी
  • प्लेटफॉर्म पर होटलों की संख्या बढ़ाने की कोशिश में कंपनी

कंपनी ने 250 नए कर्माचारी हायर करने की भी बात कही है।

पिछले कुछ दिनों में दुनिया की कई दिग्गज कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। इसमें अमेजॉन, गूगल की पेरेंट एल्फाबेट जैसे नाम भी शामिल हैं। हालांकि छंटनी करने की घोषणा में अधिकतर टेक कंपनियां शामिल हैं। अब होटल इंडस्ट्री से जुड़ी ओयो (OYO) ने भी अपने कर्मचारियों की संख्या को 10 प्रतिशत कम करने की घोषणा की है। एक बयान में कंपनी ने कहा है कि वह कॉर्पोरेट और टेक्नोलॉजी क्षेत्र के कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। साथ ही 250 नए कर्माचारियों को भर्ती करने की घोषणा भी होटल बुकिंग कंपनी ने की है। ये नए कर्मचारी किस क्षेत्र में लिए जाएंगे, इसके बारे में भी आपको बताते हैं। 

ओयो (OYO) ने अपने 600 कर्मचारियों को कम करने की बात कही है। ये सभी कर्मचारी कंपनी के टेक और कॉर्पोरेट डिपार्टमेंट के अलावा इंजीनियरिंग और ओयो वेकेशन होम टीम से निकाले जाएंगे। उसके बाद इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट टीम को एक साथ जोड़ दिया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की कम आवश्यकता होगी। इस बारे में अधिकारिक बयान जारी करते हुए कंपनी ने कहा कि वह 3700 कर्माचारियों के वर्क बेस में से 10 प्रतिशत कर्माचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी ने इसका मकसद बताते हुए कहा है कि अपने ऑर्गेनाइजेशनल स्ट्रक्चर में बदलाव करने जा रही है। 

एक तरफ जहां ओयो ने 600 कर्मचारियों को निकालने की बात कही है, वहीं 250 नए लोगों की भर्ती की घोषणा भी की है। इन नए लोगों को रिलेशनशिप मैनेजमेंट और बिजनेस डेवलपमेंट के लिए हायर किया जाएगा। इस संबंध में ओयो के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा कि जिन लोगों को कंपनी से बाहर किया जा रहा है, उनके लिए कंपनी यह भी सुनिश्चित करेगी कि उनको किसी दूसरी अच्छी जगह पर काम मिल जाए। कंपनी का कहना है कि वह प्लेसमेंट में हर संभव मदद करेगी और औसतन रूप से 3 महीने का मेडिकल इंश्योरेंस भी ऐेसे कर्मचारियों को उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए कंपनी का हर एम्प्लोई हर संभव कोशिश करेगा। ओयो की ओर से ये भी कहा गया है भविष्य में अगर कंपनी को फिर से इन्हीं पोजिशंस के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता होगी तो सबसे पहले इन्हीं कर्मचारियों को अप्रोच कर जॉब ऑफर की जाएगी। 

कंपनी के सीईओ ने आगे बताते हुए कहा कि प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग टीमों को मर्ज किया जा रहा है जिससे कस्टमर्स के साथ साथ पार्टनर सर्विस को भी बेहतर ढंग से चलाया जा सके। कंपनी का कहना है कि वह इस कदम से अपने प्लेटफॉर्म पर होटलों की संख्या बढ़ाने की कोशिश करने जा रही है। इसलिए नई हायरिंग में सेल्स डिपार्टमेंट फोकस बिंदु होगा। ओयो ने पहली बार छंटनी नहीं की है। इससे पहले भी कंपनी दिसंबर 2021 में छंटनी कर चुकी है, जब इसने 300 कर्माचारियों को कम किया था। हाल ही में Google की पेरेंट कंपनी एल्फाबेट ने भी छंटनी की घोषणा की थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.