OYO Rooms में हिडन कैमरे से रिकॉर्ड करते थे प्राइवेट वीडियो, 4 आरोपी गिरफ्तार

ब्लैकमेलिंग के अलावा, ये लोग कथित तौर पर फर्जी आईडी बनाकर OLX पर लोगों को ठगने और रंगदारी वसूलने का काम भी करते थे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2022 13:53 IST
ख़ास बातें
  • ये गिरोह ओयो रूम्स में हिडन कैमरा लगाता था
  • लोगों के निजी पलों का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था गिरोह
  • ये सभी आरोपी तीन अलग-अलग गैंग से ताल्लुक रखते हैं

पकड़े गए आरोपी फर्जी आईडी बनाकर OLX पर लोगों को ठगने का काम भी करते थे

उत्तर प्रदेश के नोएडा में OYO Rooms में हिडन कैमरा लगाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरोह ओयो रूम्स में हिडन कैमरा लगाता था और लोगों के निजी पलों का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। ब्लैकमेल करने के लिए कॉल किया जाता था, जिसके लिए गैंग ने बकायदा एक कॉल सेंटर भी स्थापित किया हुआ था। 

NDTV के अनुसार, इस गैंग के चार सदस्यों को नोएडा कोतवाली फेस -3 की पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन की बदौलत पकड़ा गया है। इनका चार लोगों का नाम विष्णु सिंह, अब्दुल वहाव, पंकज कुमार और अनुराग कुमार सिंह बताया जा रहा है। इन्हें गढ़ी चौखण्डी से गिरफ्तार किया गया है। 
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि ये सभी आरोपी तीन अलग-अलग गैंग से ताल्लुक रखते हैं। इनका काम OYO Rooms में कमरों में छिपे हुए कैमरे लगाना और उनके जरिए कपल्स के निजी पलों को रिकॉर्ड करना था। इसके बाद, ये लोग उन कपल्स को कॉल के जरिए ब्लैकमेल करते थे और विरोध करने पर उन्हें वीडियो वायरल करने या अन्य धमकियां देते थे। 

ब्लैकमेलिंग के अलावा, ये लोग कथित तौर पर फर्जी आईडी बनाकर OLX पर लोगों को ठगने और रंगदारी वसूलने का काम भी करते थे।
Advertisement

पुलिस ने अपने बयान में बताया कि गैंग के सदस्य पहले OYO में अपने लिए कमरे बुक करते थे, फिर वहां कैमरों को छिपा देते थे। इसके बाद वे दोबारा उसी होटल रूम्स बुक कर उन्हीं कमरों में रुकते थे और पहले से फिट किए गए कैमरों को अपने साथ ले जाते थे। कैमरों को फिट करने और कुछ दिन बाद वापस आने के बीच जो कपल्स वहां रुकते थे, ये लोग उन्हें ब्लैकमेल करते थे।
Advertisement

बताया गया है कि पकड़े गए चार आरोपियों में से विष्णु और अब्दुल वहाव होटल में रुके कपल्स की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। वहीं, पंकज मांगी गई रंगदारी को अकाउंट में लेने के लिए दूसरे व्यक्तियों के नाम पर रजिस्टर्ड सिम और अकाउंट उपलब्ध कराता था। आरोपी पंकज और उसका साथी सौरभ (जो मौके से फरार है ) अवैध धंधो के कारोबार में शामिल लोगों को दूसरे व्यक्तियों के नाम पर रजिस्टर कराता था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  5. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  6. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  7. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  8. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.