आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!

रोचक बात यह सामने आई कि यह एक सामान्य कैमरे की तरह ही काम करता है। वाई-फाई में रेडियो तरंगों का इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अगस्त 2026 07:02 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने Wi-Fi सिग्नल की मदद से इस तकनीक को टेस्ट भी कर लिया है।
  • 197 लोगों पर हुई इस स्टडी में वैज्ञानिकों को 100 प्रतिशत रिजल्ट मिले हैं।
  • रेडियो तरंगें दीवार के पार मौजूद लोगों के बारे में पहचान कर सकती हैं।

Wi-Fi को अगर आप अपने घर में लगा साधारण राउटर समझ रहे हैं तो जरा चौंकने के लिए तैयार हो जाइए! आपके घर में लगा साधारण सा राउटर, जो पूरे घर, ऑफिस में इंटरनेट पहुंचाता है, एक ऐसा डिवाइस है जो दीवारों के पार भी देख सकता है। वैज्ञानिकों ने Wi-Fi सिग्नल की मदद से इस तकनीक को टेस्ट भी कर लिया है। 197 लोगों पर हुई इस स्टडी में वैज्ञानिकों को 100 प्रतिशत रिजल्ट मिले हैं। यानी वाई-फाई सिर्फ एक सिग्नल भेजने वाला डिवाइस नहीं है, यह बता सकता है कि दीवार के उस पार कौन खड़ा है, और क्या कर रहा है! आइए जानते हैं कैसे। 

Wi-Fi नेटवर्क आमतौर पर एक अदृश्य तकनीकी जैसा लगता है, जो बस फोन या लैपटॉप से ​​इंटरनेट तक डेटा पहुँचाता है। लेकिन यह इतना साधारण नहीं है। Science Daily के अनुसार, रिसर्चर यह पता लगाने में कामयाब हो गए हैं कि किसी कमरे में घूम रहीं वाई-फाई रेडियो तरंगें दीवार के पार मौजूद लोगों के बारे में पहचान कर सकती हैं। इनसे देख सकते हैं कि वहां पर कौन खड़ा है, भले ही उस व्यक्ति के पास कोई कनेक्टेड डिवाइस न हो।

KIT के इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी एंड डिपेंडेबिलिटी (KASTEL) के प्रोफेसर थॉर्स्टन स्ट्रुफे के मुताबिक, रेडियो तरंगों के फैलने के तरीके को देखकर आस-पास की जगह और वहाँ मौजूद लोगों की तस्वीर बनाई जा सकती है। रोचक बात यह सामने आई कि यह एक सामान्य कैमरे की तरह ही काम करता है। बस अंतर इतना है कि कैमरे में पहचान के लिए प्रकाश तरंगों का इस्तेमाल होता है जबकि वाई-फाई में रेडियो तरंगों का इस्तेमाल किया जाता है।

चूंकि यह तकनीक स्पेस में चलने वाली रेडियो तरंगों का विश्लेषण करती है, इसलिए किसी व्यक्ति के पास फोन, स्मार्टवॉच या वाई-फाई वाला कोई अन्य डिवाइस होने की आवश्यकता नहीं होती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इन नतीजों से प्राइवेसी से जुड़ा एक संभावित गंभीर खतरा सामने आया है। क्योंकि घरों, ऑफिसों, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक जगहों पर वाई-फाई नेटवर्क पहले से ही बहुत अधिक फैले हुए हैं। आम वाई-फाई राउटर निगरानी का जरिया बनाए जा सकते हैं, और यह बहुत आसानी से संभव हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.