Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!

Optimist A Series 1.4 Ton 5 Star+ Inverter Split AC करीब एक हफ्ते तक हमारे ऑफिस में इस्तेमाल हुआ। इस रिव्यू में हमने इसकी कूलिंग, ऐप एक्सपीरियंस, Turbo+, स्मार्ट फीचर्स, रिमोट और वारंटी के आधार पर इसकी खूबियों और कमियों पर नजर डालेंगे।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अगस्त 2026 21:41 IST
ख़ास बातें
  • Optimist AC की कूलिंग और Turbo+ मोड ने शुरुआती इस्तेमाल में किया इंप्रेस
  • App में Gas Level Indicator, Diagnostics और Filter Health जैसे फीचर्स
  • बेसिक रिमोट और नए ब्रांड होने के बावजूद शुरुआती एक्सपीरिएंस पॉजेटिव रहा

Optimist 1.4 Ton 5 Star+ Inverter Split AC का शुरुआती इस्तेमाल और स्मार्ट फीचर्स

भारत में एयर कंडीशनर अब सिर्फ एक लग्जरी प्रोडक्ट नहीं रह गया है। पिछले कुछ वर्षों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने इसे घरों और ऑफिसों की जरूरत बना दिया है। यही वजह है कि भारतीय AC बाजार भी तेजी से बदल रहा है। एक समय था जब खरीदारी का फैसला सिर्फ टन क्षमता और स्टार रेटिंग देखकर लिया जाता था, लेकिन अब कहानी अलग है। यूजर बिजली की खपत, ऐप कनेक्टिविटी, स्मार्ट फीचर्स, वारंटी, आफ्टर-सेल्स सर्विस और लॉन्ग-टर्म रिलायबिलिटी जैसी चीजों पर भी बराबर ध्यान देने लगे हैं। ऐसे में बाजार में किसी नए ब्रांड के लिए जगह बनाना आसान नहीं है। केवल अच्छी कूलिंग देकर अब ग्राहक का भरोसा जीतना मुश्किल है।

यहीं पर Optimist खुद को थोड़ा अलग तरीके से पेश करता है। कंपनी सिर्फ एक और इन्वर्टर AC बेचने की बात नहीं करती, बल्कि वह अपने प्रोडक्ट को एक Smart Climate Appliance के तौर पर पेश करती है। वेबसाइट पर "Built for Indian Summers, Not Lab Conditions" जैसी लाइनें साफ बताती हैं कि कंपनी अपनी पहचान सिर्फ कूलिंग नहीं बल्कि स्मार्ट टेक्नोलॉजी, ऐप इंटीग्रेशन और डायग्नोस्टिक्स के जरिए बनाना चाहती है।

Advertisement

Optimist A Series 1.4 Ton 5 Star+ Inverter Split AC के साथ कंपनी कई बड़े दावे करती है। इनमें 50 डिग्री सेल्सियस तक बेहतर परफॉर्मेंस, Turbo+ Capacity Boost, भारत का पहला Built-in Gas Level Indicator, Real-time Energy Monitoring, Auto Diagnostics और 1000 घंटे तक Corrosion Tested Outdoor Unit जैसी बातें शामिल हैं। सवाल यह है कि क्या यह सब सिर्फ मार्केटिंग है या शुरुआती इस्तेमाल में भी इन दावों की झलक देखने को मिलती है?

पिछले करीब 2 महीने से यह AC हमारे ऑफिस में इस्तेमाल हो रहा है। इतने कम समय में किसी एयर कंडीशनर की लॉन्ग-टर्म रिलायबिलिटी या बिजली की वास्तविक बचत पर फैसला देना जल्दबाजी होगी। इसलिए इस रिव्यू में हमारा फोकस उन चीजों पर रहेगा जिन्हें हमने देखा, इस्तेमाल किया और महसूस किया। शुरू करने से पहले बता दें कि इसके 1.4 टन वेरिएंट की कीमत 39,990 रुपये है। इंस्टॉलेशन के लिए कंपनी अलग से 1,499 रुपये (GST अलग) चार्ज करती है।

डिजाइन: मिनिमलिस्ट अप्रोच

पहली नजर में Optimist का यह AC किसी भी तरह से नया या अपरिचित ब्रांड नहीं लगता। कई बार नए ब्रांड डिजाइन के मामले में या तो जरूरत से ज्यादा एक्सपेरिमेंट करते हैं या फिर पुराने डिजाइन की कॉपी जैसा एहसास देते हैं। Optimist ने इन दोनों रास्तों से बचने की कोशिश की है। इंडोर यूनिट का डिजाइन काफी साफ-सुथरा और मिनिमल है। सामने की तरफ सिर्फ कंपनी की ब्रांडिंग दिखाई देती है, जबकि पूरा फ्रंट पैनल बिना किसी एक्स्ट्रा एलिमेंट के रखा गया है। यही वजह है कि यह AC ऑफिस के मीटिंग रूम, केबिन या घर के लिविंग रूम - कहीं भी अलग से ध्यान नहीं खींचता, बल्कि आसपास के इंटीरियर का हिस्सा लगता है।

Advertisement

प्लास्टिक क्वालिटी मुझे अच्छी लगी। कहीं भी ढीले पैनल या सस्ती फिनिश जैसा एहसास नहीं हुआ। हालांकि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि कुछ साल बाद भी इसकी फिनिश ऐसी ही बनी रहेगी। अगर सिर्फ शुरुआती इम्प्रेशन की बात करें तो डिजाइन के मामले में Optimist ने किसी तरह की शिकायत का मौका नहीं दिया।

इंस्टॉलेशन

हमारे यूनिट का इंस्टॉलेशन कंपनी की ओर से ही किया गया था। स्टैंडर्ड इंस्टॉलेशन में इंडोर और आउटडोर यूनिट की माउंटिंग, 3 मीटर की पाइपिंग, ड्रेन पाइप और कुछ अन्य वायरिंग शामिल होती हैं। इंस्टॉलेशन का प्रोसेस सामान्य था। इंडोर यूनिट का साइज 1070 x 310 x 235 mm (LxHxW) और आउटडोर यूनिट का साइज 840 x 640 x 300 mm (LxHxW) था।

Advertisement

स्पेसिफिकेशन: कागज पर मजबूत पैकेज

Optimist A Series के इस मॉडल में 1.4 Ton क्षमता के साथ 5 Star+ Energy Rating दी गई है। इसका ISEER 6.05 है, जो इस सेगमेंट में अच्छे आंकड़ों में गिना जा सकता है। Cooling Capacity 4.85kW है जबकि Power Input 1070W बताया गया है। इसमें R-32 Refrigerant का इस्तेमाल किया गया है और कंपनी के अनुसार इसका Annual Energy Consumption 620.2kWh है। तकनीकी स्पेसिफिकेशन देखें तो यह किसी स्थापित ब्रांड के प्रीमियम इन्वर्टर AC से बहुत अलग नहीं लगता। फर्क वहां आता है जहां Optimist हार्डवेयर के साथ सॉफ्टवेयर और ऐप इंटीग्रेशन पर ज्यादा जोर देता है।

कूलिंग: सबसे अहम सवाल

Optimist का कहना है कि यह AC भारतीय मौसम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी स्थिर कूलिंग देने के लिए डिजाइन किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, कंपनी Turbo+ मोड के जरिए 135 प्रतिशत तक आउटपुट देने की भी बात करती है। करीब एक हफ्ते के ऑफिस यूसेज में इस AC की कूलिंग ने निराश नहीं किया। कमरे का तापमान कम करने में इसे ज्यादा समय नहीं लगा और सामान्य यूसेज के दौरान लगातार कूलिंग स्थिर महसूस हुई। तापमान सेट करने के बाद AC बार-बार जरूरत से ज्यादा आक्रामक तरीके से ऑन-ऑफ होता हुआ भी महसूस नहीं हुआ, जिससे कमरे का तापमान एकसार बना रहा। दिल्ली में जुलाई की गर्मी के हिसाब से इसकी परफॉर्मेंस किसी भी प्रीमियम AC के समान ही थी।

Advertisement

आज लगभग हर AC में Turbo Mode देखने को मिल जाता है। Optimist ने इसके साथ ही एक Turbo+ नाम का फीचर भी दिया है। ये फैन स्पीड को बढ़ाने के साथ कूलिंग कैपेसिटी को सबसे मैक्स पर लेकर आता है। ये काफी हद तक आजकल चल रहे Convertible ट्रेंड के समान है। हमने Turbo और Turbo+ दोनों मोड का इस्तेमाल किया। निश्चित रूप से असर साफ दिखाई दिया। 12 x 12 के गर्म कमरे तो Turbo+ ने चंद सेकंड में ठंडा कर दिया।

आवाज के मामले में कैसा रहा अनुभव?

कंपनी इस मॉडल के लिए 32 से 46dB तक Noise Level का दावा करती है। ग्लास से बंद कमरे में जहां बाहर की आवाज पहले ही न के बराबर थी, हमें इंडोर यूनिट की आवाज काफी कंट्रोल्ड लगी। इसकी आवाज ध्यान भटकाने वाली नहीं थी। हालांकि, यदि आप फैन को High पर रखते हैं, तो यहां आपको शांत माहौल में फैन की आवाज साफ नोटिस हो सकती है।

Advertisement

रिमोट के साथ ऐप कनेक्टिविटी भी

Optimist ने यहां मिनिमलिस्ट अप्रोच अपनाई है। कंपनी ने रिमोट कंट्रोल में केवल जरूरत के बटन दिए हैं और सभी फीचर्स को App पर शिफ्ट किया है। इंटरफेस ज्यादा जटिल नहीं है। होम स्क्रीन पर ही सबसे जरूरी कंट्रोल आसानी से दिखाई देते हैं। यहां से तापमान बदलना, Fan Speed एडजस्ट करना, Cool, Dry और Fan Mode के बीच स्विच करना, Swing कंट्रोल करना और Timer सेट करना आसान है। Optimist ने इस AC में Auto Clean, Eco Mode, Sleep Mode, Smart Scheduling और Timer जैसे सभी बेसिक फीचर्स दिए हैं। ये सभी App के जरिए कंट्रोल किए जा सकते हैं।

अगर आपने पहले LG, Daikin या Panasonic का AC इस्तेमाल किया है तो पहली बार Optimist का रिमोट देखकर थोड़ा अलग महसूस हो सकता है। रिमोट में मुख्य रूप से Power, Temperature, Fan Speed, Turbo और Turbo+ बटन शामिल हैं। यहां कंपनी का मुख्य फोकस ऐप पर रखा है। यहां तक की Swing, Mode और Timer जैसे कॉमन फीचर्स को भी ऐप पर ही शिफ्ट किया गया है। ऐसे में आपको यह बात ध्यान रखनी होगी कि यदि आपके घर में ऐसे सदस्य हैं, जो स्मार्टफोन या ऐप चलाने में ज्यादा कंफर्टेबल महसूस नहीं करते, तो आपको कंपनी की अप्रोच थोड़ी अटपटी लग सकती है।

हालांकि, App चलाने वालों को एक अलग और बेहतर एक्सपीरिएंस मिल सकता है, क्योंकि यहां Maintenance सेक्शन में केवल Self Clean का ऑप्शन नहीं मिलता बल्कि यहां कई ऐसी जानकारियां दिखाई जाती हैं जिन्हें आमतौर पर यूजर सर्विस इंजीनियर के आने के बाद ही जान पाता है। इसमें Refrigerant Gas Status, Diagnostic Check, Filter Health और Self Cleaning शामिल हैं। सामान्य तौर पर यूजर तब तक AC की अंदरूनी स्थिति के बारे में नहीं जान पाता जब तक कोई खराबी सामने न आ जाए। Optimist इस अनुभव को बदलने की कोशिश करता है।

Optimist अपनी वेबसाइट पर Built-in Gas Level Indicator को सबसे बड़े फीचर्स में गिनाता है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला ऐसा फीचर है जो यूजर को AC में गैस की स्थिति के बारे में जानकारी देता है। यह एक काम का फीचर साबित हो सकता है।

क्या पसंद आया और क्या नहीं?

करीब 2 महीने के शुरुआती इस्तेमाल के बाद कुछ बातें ऐसी रहीं जो इस AC को अलग बनाती हैं। सबसे पहले इसकी कूलिंग सामान्य ऑफिस यूसेज में अच्छी लगी। AC ने कमरे को जल्दी ठंडा किया और लगातार यूसेज के दौरान भी कूलिंग स्टेबल महसूस हुई। दूसरी चीज इसका ऐप है। यदि आप App-बेस्ड कंट्रोलिंग पसंद करते हैं, तो यहां आपके लिए फीचर्स का पिटारा है। सिर्फ AC ऑन-ऑफ करने के बजाय यह Maintenance और Diagnostics जैसी जानकारियां भी देता है। Gas Level Indicator और Filter Health जैसे फीचर्स भी हमें पसंद आएं। वहीं, इसका डिजाइन भी सादा लेकिन प्रीमियम महसूस होता है।

एक और अच्छी बात हमें इसपर मिलने वाली वारंटी लगी। नए AC ब्रांड पर एकदम से भरोसा करना मुश्किल होता है, लेकिन यहां Optimist लंबी वारंटी की गारंटी दे रहा है। कंपनी Outdoor Unit पर 5 साल की Comprehensive Warranty दे रही है, जबकि Compressor पर 10 साल की वारंटी है। इसके अलावा Indoor Unit के महत्वपूर्ण पार्ट्स जैसे PCB, Sensors, Display, Fan Motor, Swing Motor और Evaporator Coil भी 5 साल की वारंटी में शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि Remote Control पर भी 5 साल की वारंटी दी जा रही है, हालांकि इसमें Physical Damage शामिल नहीं है।

अब यदि 'क्या पसंद नहीं आया' की बात करें, तो रिमोट कंट्रोल एक ऐसा फैक्टर है, जहां हमें कुछ मिसिंग लगा। यदि रिमोट पर कुछ कंट्रोल, जैसे Swing और Timer शामिल किए जाते, तो इसे सीनियर सिटीजन्स के लिए ऑपरेट करना और आसान हो जाता। साथ ही यह भी ध्यान रखना होगा कि यह एक नया ब्रांड है। इसलिए लॉन्ग-टर्म रिलायबिलिटी, आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क, वास्तविक बिजली बचत और कई साल बाद की परफॉर्मेंस जैसे पहलुओं पर अभी अंतिम राय देना जल्दबाजी होगी। यही वे क्षेत्र हैं जहां समय के साथ इसकी असली परीक्षा होगी।

अगर आप सिर्फ एक एयर कंडीशनर नहीं, बल्कि ऐसा स्मार्ट AC चाहते हैं जो ऐप के जरिए मशीन की स्थिति पर भी नजर रखने की सुविधा दे, तो Optimist A Series 1.4 Ton 5 Star+ Inverter Split AC एक दिलचस्प ऑप्शन बनकर सामने आता है। वहीं अगर आपकी प्राथमिकता केवल पहले से स्थापित ब्रांड, बड़ा सर्विस नेटवर्क और सिंपल यूसेज एक्सपीरिएंस है, तो खरीदने से पहले इन पहलुओं की तुलना जरूर करें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  7. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.