YouTube वीडियो से शुरू हुआ खेल, नकली ऐप और WhatsApp ग्रुप ने कराई 11.8 लाख की ठगी

YouTube वीडियो और WhatsApp ग्रुप के जरिए महिला को ऑनलाइन ट्रेडिंग में फंसाकर 11.8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 मार्च 2026 17:11 IST
ख़ास बातें
  • YouTube वीडियो और WhatsApp ग्रुप के जरिए महिला को फंसाया गया
  • 6 से 14 मार्च के बीच 11.8 लाख रुपये अलग अकाउंट्स में ट्रांसफर
  • पैसे न लौटाने पर IT Act और BNS के तहत केस दर्ज हुआ

ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कैम में महिला से 11.8 लाख रुपये की ठगी

Photo Credit: Unsplash/ NordWood Themes

एक ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कैम का मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला से करीब 11.8 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। शिकायत के मुताबिक महिला को YouTube पर एक वीडियो के जरिए फंसाया गया, जिसके बाद उसे WhatsApp ग्रुप में जोड़कर धीरे-धीरे निवेश के लिए उकसाया गया। यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर फ्रॉड किस तेजी से बढ़ रहे हैं।

TOI के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि उसने YouTube पर ‘Amar Ujala Bonus' नाम का ट्रेडिंग से जुड़ा वीडियो देखा और उसी नाम का ऐप डाउनलोड किया। करीब 15 दिन बाद उसे कुछ अज्ञात लोगों ने एक WhatsApp ग्रुप में जोड़ लिया, जहां कथित तौर पर ऑनलाइन ट्रेडिंग की क्लासेस दी जा रही थीं। इसके बाद उसे एक और ऐप डाउनलोड करने और KYC पूरी करने के लिए कहा गया।

Advertisement

शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने उसे एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया और अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर करने को कहा। महिला ने 6 मार्च से 14 मार्च के बीच कई किश्तों में कुल 11.8 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन न तो उसे कोई रिटर्न मिला और न ही उसकी रकम वापस की गई।

इससे अलग, बता दें कि Meta की लेटेस्ट Adversarial Threat Report (H1 2026) में ऑनलाइन स्कैम को लेकर एक बड़ा और चिंताजनक ट्रेंड सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक अब साइबर ठगी पहले से कहीं ज्यादा संगठित, टेक्नोलॉजी-ड्रिवन और ग्लोबल लेवल पर फैल चुकी है। खास बात ये है कि अब स्कैमर्स AI का इस्तेमाल करके ऐसे फ्रॉड चला रहे हैं, जो आम यूजर्स के लिए पहचानना बेहद मुश्किल हो गया है। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि ये स्कैम अब रैंडम नहीं होते, बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ एक सिस्टम की तरह ऑपरेट होते हैं।

Meta ने “Fraud Attack Chain” नाम का एक मॉडल समझाया है, जिससे पता चलता है कि स्कैम किस तरह स्टेप-बाय-स्टेप चलता है। पहले स्कैमर्स जरूरी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करते हैं, फिर फेक अकाउंट और पहचान बनाते हैं। इसके बाद वो यूजर से संपर्क करके भरोसा जीतते हैं और आखिर में पैसे या डेटा हासिल करते हैं, फिर अपने निशान मिटा देते हैं। इस पूरे प्रोसेस से ये साफ है कि अब ठगी एक सुनियोजित ऑपरेशन बन चुकी है, जिसमें हर स्टेज का अलग रोल होता है।

Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि इन स्कैम्स का बेसिक ढांचा वही है, लेकिन तरीका बदल गया है। इन्वेस्टमेंट, रोमांस, जॉब और सरकारी पहचान वाले स्कैम अब ज्यादा एडवांस हो चुके हैं और कई बार एक साथ मिलाकर चलाए जाते हैं, जिससे ये और ज्यादा भरोसेमंद लगते हैं। इसके अलावा कुछ नए स्कैम भी सामने आए हैं। जैसे फेक रेंटल लिस्टिंग, जिसमें सस्ते घर का लालच देकर लोगों से उनकी पर्सनल जानकारी ली जाती है। वहीं “फेक फ्यूनरल लाइवस्ट्रीम” जैसे मामलों में मृत व्यक्ति के परिवार वालों को निशाना बनाया जाता है और उनसे पैसे वसूले जाते हैं। ये ट्रेंड दिखाता है कि अब स्कैमर्स खास तौर पर कमजोर और भावनात्मक स्थिति में मौजूद लोगों को टारगेट कर रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  2. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  6. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.