पार्ट-टाइम जॉब से मोटी कमाई करने के चक्कर में एक शख्स ने गंवाए 1.3 करोड़ रुपये, जानें पूरा मामला

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 9 फरवरी को उसे टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब के बारे में एक महिला का मैसेज मिला।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जून 2023 21:17 IST
ख़ास बातें
  • सेंट्रल मुंबई में जालसाजों ने एक व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड किया
  • व्यक्ति ने करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये गंवा दिए
  • अपराध इस साल फरवरी और मई के बीच हुआ
ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है और ऐसे बुरे इरादे रखने वाले लोगों ने एडवांस टेक्नोलॉजी को सहारा बनाना शुरू कर दिया है। लेटेस्ट घटना मुंबई से रिपोर्ट की गई है, जहां एक 53 वर्षीय व्यक्ति के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। इस व्यक्ति ने हाल ही में अपना फ्लैट 1.27 करोड़ रुपये में बेचा था और एक नए फ्लैट में निवेश करना चाहता था। चलिए पूरा मामला जानते हैं।

TOI के अनुसार, सेंट्रल मुंबई में जालसाजों ने एक व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड किया, जिसमें उसने करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये गंवा दिए। व्यक्ति को फ्रॉड करने वालों ने पार्ट-टाइम जॉब के जरिए अच्छा पैसा कमाने का लालच दिया। फ्रॉड करने वालों ने पीढ़ित से कहा कि उसे होटल और फिल्मों को रेटिंग देनी होगी, जिसके बदले उन्हें बदले में अच्छा पैसा मिलेगा। शुरुआत में पीढ़ित ने कुछ हजार रुपये कमाए भी, लेकिन इसके बाद उसके साथ करीब 1.27 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 9 फरवरी को उसे टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब के बारे में एक महिला का मैसेज मिला। महिला ने कहा कि वह फिल्मों और होटलों के लिंक शेयर करेगी और व्यक्ति को उन्हें रेटिंग देनी होगी और उनके स्क्रीनशॉट को महिला के साथ शेयर करना होगा।

व्यक्ति जब इसके लिए राजी हुआ, तो महिला ने उसे एक वेब लिंक भेजा, जिसमें उसने अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स शेयर करनी थी। महिला ने उसे एक ई-वॉलेट का यूजरआईडी और पासवर्ड भी दिया। इसके बाद उसे एक अकाउंट में 10 हजार रुपये ट्रांस्फर करने के लिए कहा।
Advertisement

इसके बाद, व्यक्ति ने रेटिंग करनी शुरू की और महिला से स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिसके बदले उसके अकाउंट में 17,372 रुपये आ गए। इसके बाद, महिला ने पीढ़ित को एक फिल्म को रेटिंग देने के लिए एक लिंक भेजा और 32,000 रुपये जमा करने के लिए कहा। व्यक्ति ने पैसा जमा करा दिया, जिसके बाद पीढ़ित को उसके ई-वॉलेट में कमाई की जांच करने के लिए कहा गया। पीढ़ित को ई-वॉलेट में 55,000 रुपये दिखाई दिए। इसके बाद, पीढ़ित ने महिला के अकाउंट में 50,000 रुपये भेजे। हालांकि, महिला ने व्यक्ति से कहा कि लिंक में कुछ तकनीकी खराबी के कारण उसे फिर से भुगतान करना होगा। व्यक्ति ने फिर से 55,000 रुपये भेजे।
Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि 17 मई को व्यक्ति ने महिला द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट नंबरों में 48 लाख रुपये जमा कराए और महिला द्वारा दिए गए सभी टास्ट को लिंक के जरिए पूरा किया। वॉलेट में उसका लाभ 60 लाख रुपये दिखाया गया।

महिला ने उससे कहा कि अगर वह 60 लाख रुपये वॉलेट से निकालकर अकाउंट में भेजना चाहता है, तो उसे 30 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। व्यक्ति ने 18 मई को महिला द्वारा दिए गए अकाउंट्स में 76 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। अब भुगतान करने के बाद भी जब उसे पैसे नहीं मिले तो उसने महिला से इस बारे में पूछा। हालांकि, उसने और पैसे की मांग की।
Advertisement

इसके बाद पीढ़ित ने पुलिस से संपर्क किया और FIR दर्ज कराई। पुलिस ने पाया कि पैसा पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के आठ बैंकों के अकाउंट में ट्रांसफर किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि FIR के अनुसार धोखाधड़ी की कुल राशि लगभग 1.27 करोड़ रुपये है। अपराध इस साल फरवरी और मई के बीच हुआ। सभी अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Cyber Fraud, cyber fraud news, cyber fraudters mumbai
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.