Dani Data App Online Fraud: चीनी शख्स ने भारत में फुटबॉल ऐप बनाकर 1200 लोगों से लूट लिए 1400 करोड़!

गुजरात में फुटबॉल सट्टा ऐप के माध्यम से लोगों को 1400 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अगस्त 2023 13:35 IST
ख़ास बातें
  • फुटबॉल ऐप के माध्यम से लोगों को 1400 करोड़ रुपये का चूना
  • शख्स ने 9 दिनों में 1200 लोगों से 1400 करोड़ रुपये लूट लिए
  • Dani Data ऐप के माध्यम से लोगों को बनाया लूट का शिकार

ऑनलाइन फ्रॉड करके गुजरात में एक चीनी शख्स ने 1400 करोड़ रुपये लोगों से लूट लिए।

ऑनलाइन फ्रॉड करके गुजरात में एक चीनी शख्स ने 1400 करोड़ रुपये लोगों से लूट लिए। इस स्कैम में उसने कथित तौर पर 1200 लोगों को अपना शिकार बनाया। शख्स ने Dani Data नामक एक सट्टा ऐप के जरिए ये स्कैम किया। शख्स 2020 और 2022 में भारत भी आया था। वह चीन में बैठा हुआ ही गुजरात के पाटन और बनासकांथा में ये ऑनलाइन ऐप का स्कैम चला रहा था। 

गुजरात में फुटबॉल सट्टा ऐप के माध्यम से लोगों को 1400 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। चीन से वाया (TOI) वू युआनबे (Woo Uyanbe) नामक शख्स एक फुटबॉल सट्टा ऐप से लोगों को लूट रहा था। गुजरात में अपने साथियों के साथ मिलकर वह ये स्कैम चला रहा था। पुलिस का कहना है कि शख्स ने 9 दिनों में 1200 लोगों से 1400 करोड़ रुपये लूट लिए। इस केस के लिए पुलिस ने स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम का बनाई थी जिसने इस स्कैम का भंडाफोड़ किया। 

इस केस के बारे में सबसे पहले जून 2022 में सीआईडी को खबर की गई थी। उस वक्त इस स्कैम से जुड़े लोग गुजरात और उत्तर प्रदेश में Dani Data ऐप के माध्यम से लोगों को लूट का शिकार बना रहे थे। इसके बाद आगरा पुलिस ने इस केस के बारे में छानबीन शुरू की। उत्तरी गुजरात में भी इस स्कैम से जुड़े लोगों के बारे में पता चला। बतौर रिपोर्ट, पुलिस ने कहा कि स्कैम करने वाला शख्स 2020 और 2022 के बीच भारत में ही था। उसने पाटन और बनासकांथा में समय गुजारा। वहां पर वो एरिया के लोकल लोगों से मिला और उनको मालामाल करने का झांसा दिया। 

इसके बाद शख्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ऐप बनाया। यह ऐप 2022 में Dani Data नाम से तैयार किया गया। यह एक सट्टा ऐप था जिस पर मोटी कमाई का लालच लोगों को दिया जाता था। शख्स ने अपने जाल में फंसा लोगों से हर दिन लगभग 200 करोड़ रूपये तक लूटने शुरू कर दिए। वह 15 से 75 साल तक के लोगों को अपना शिकार बना रहा था। केस से जुड़े 9 लोगों को सीआईडी ने टारगेट किया, जो कथित तौर पर उयानबे का स्कैम में साथ दे रहे थे। 

गुजरात पुलिस ने पहली बार इस मामले में अगस्त 2022 में एक केस फाइल किया। यह आईटी एक्ट के तहत धोखाधड़ी का केस बनाया गया। लेकिन उस समय तक शख्स भारत छोड़कर जा चुका था। पुलिस का कहना है कि शख्स अब भी चीन में बैठा हुआ ही स्कैम को अपने आसपास के एरिया में ऑपरेट कर रहा है। जिसमें हॉन्ग कॉन्ग और सिंगापुर जैसे नाम शामिल बताए गए हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , dani data app, Dani Data, Dani Data app scam, china, scam from china

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 सीरीज के फोन 19 हजार रुपये तक हुए सस्ते! कंपनी ने गिराई कीमत
  2. Ola इलेक्ट्रिक टूव्हीलर पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट! अक्षय तृतीया पर कंपनी का जबरदस्त ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asteroid Alert: 54 फीट तक बड़े 2 एस्टरॉयड का आज पृथ्वी की तरफ निशाना
  2. Ola इलेक्ट्रिक टूव्हीलर पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट! अक्षय तृतीया पर कंपनी का जबरदस्त ऑफर
  3. Samsung Galaxy S26 सीरीज के फोन 19 हजार रुपये तक हुए सस्ते! कंपनी ने गिराई कीमत
  4. Google Pixel 8a पर सबसे बड़ा डिस्काउंट, आधी से भी कम कीमत में खरीदें 64MP कैमरा वाला फोन
  5. भारत में महंगे होंगे BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, तीन प्रतिशत तक बढ़ेगे प्राइसेज
  6. Huawei Pura 90 Pro Max के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक, 6500mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स
  7. बिना शादी वालों में होता है कैंसर का ज्यादा खतरा!
  8. बिटकॉइन में बड़ी गिरावट, ईरान के होर्मूज को दोबारा बंद करने का पड़ा असर
  9. Vivo X300 FE लॉन्च से पहले फीचर्स कंफर्म, 6500mAh बैटरी, 50MP के 3X ऑप्टिकल जूम कैमरा से होगा लैस!
  10. OnePlus Watch 4 में मिल सकती है 3GB रैम, 32GB स्टोरेज, गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में आई नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.