OnePlus Diwali Sale 2023 की घोषणा, 8 हजार रुपये सस्ते में OnePlus 11 5G, जानें तगड़ी डील्स

OnePlus इंडिया वेबसाइट ने ऐप से खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए कुछ एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स शामिल किए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2023 11:10 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus ने एक्स पर पोस्ट में अपनी दिवाली स्पेशल सेल की घोषणा की है।
  • वनप्लस ने OnePlus Diwali sale 2023 का टीजर जारी कर दिया है।
  • OnePlus ऐप से खरीदारी करने पर कुछ एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स दिए जाएंगे।

OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की क्वाड HD+ AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

वनप्लस ने OnePlus Diwali sale 2023 का टीजर जारी कर दिया है। हालांकि, सेल की तारीख और स्पेशल डील अभी सामने नहीं आई हैं। OnePlus ने कई प्रोडक्ट लिस्टेड किए हैं जो कि आगामी सेल दौरान किफायती दामों में पर उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को वनप्लस ऐप का इस्तेमाल करने पर खरीदारी पर अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। कंपनी ने कुछ प्रोडक्ट्स को लिस्ट किया है जिन पर इस सेल में भारी छूट मिल सकती है, जिनमें OnePlus 11 5G, OnePlus Buds Pro 2 और OnePlus Pad  टैबलेट शामिल हैं। आगामी सेल में OnePlus Nord Watch और OnePlus TV 65 Q2 Pro  के साथ आगामी OnePlus Pad Go पर भी डील देखने को मिल सकती है।

OnePlus ने एक्स पर पोस्ट में अपनी दिवाली स्पेशल सेल की घोषणा की है, जो जल्द ही लाइव हो सकती हैं। चीनी टेक दिग्गज 7 अक्टूबर को डील्स की घोषणा करेगी, उसी दिन जब Amazon Great Indian Freedom Sale 2023 और Flipkart Big Billion Days Sale 2023 सब्सक्रिप्शन मेंबर्स के लिए शुरू होगी।

OnePlus इंडिया वेबसाइट ने ऐप से खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए कुछ एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स शामिल किए हैं। 18 महीने तक ईएमआई ऑप्शन के साथ, यूजर्स सेल के दौरान चुनिंदा मॉडल पर फ्री एक्सेसरीज भी पा सकते हैं। कंपनी ने OnePlus 11 5G स्मार्टफोन को 49,999 रुपये की किफायती कीमत पर लिस्टेड किया है, जिसमें बैंक ऑफर शामिल है। यूजर्स कूपन का इस्तेमाल करके अतिरिक्त 4,000 रुपये भी बचा सकते हैं। खरीदारी पर फ्री में Buds Z2 TWS ईयरफोन खरीदने का मौका मिलेगा। भारत में OnePlus 11 5G की कीमत वर्तमान में 56,999 रुपये से शुरू होती है।

अन्य स्मार्टफोन जो सेल के दौरान उपलब्ध हो सकते हैं उनमें OnePlus Nord CE 3 Lite 5G शामिल है, जिसकी कीमत 17,499 रुपये से शुरू होती है। OnePlus Nord 3 5G की कीमत 28,999 रुपये से शुरू और OnePlus Nord CE 3 5G की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है, जिनमें बैंक ऑफर भी शामिल है। इस साल मार्च में लॉन्च किए गए OnePlus Buds Pro 2 TWS ईयरफोन को बैंक ऑफर के साथ 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्टेड किया गया है। वहीं OnePlus Nord Buds 2 TWS ईयरबड 2,299 रुपये में सेल पर उपलब्ध होंगे। OnePlus ने बैंक ऑफर के साथ OnePlus Bullets Wireless Z2 को 1,349 रुपये में और OnePlus Nord वायर्ड ईयरफोन को 599 रुपये में लिस्टेड किया है।
Advertisement

सेल के दौरान OnePlus Pad भी बैंक ऑफर के साथ 36,999 रुपये की किफायती कीमत पर उपलब्ध होगा। जल्द लॉन्च होने वाला OnePlus Pad Go भी सेल के लिए लिस्टेड है। हालांकि, भारत में इसकी कीमत 6 अक्टूबर को जारी की जाएगी। OnePlus Nord Watch को वनप्लस दिवाली सेल में 4,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। दूसरी ओर OnePlus TV 65 Q2 Pro सेल में 94,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, खरीदारों को अतिरिक्त 5,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है।
Advertisement
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.