95 km की लॉन्ग रेंज देगा Rage+ RapidEV Pro इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर, भारत में हुआ लॉन्च

Omega Seiki Mobility और Log9 Materials द्वारा डेवलप Rage+ RapidEV Pro इलेक्ट्रिक वाहन 6 साल की वारंटी/अनलिमिटेड किलोमीटर और 10,000 से अधिक साइकिल की बैटरी लाइफ के साथ उपलब्ध है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जुलाई 2022 17:17 IST
ख़ास बातें
  • Rage+ RapidEV Pro की 5,000 यूनिट्स वित्त वर्ष 22-23 के बीच उपलब्ध होंगे
  • इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को लगभग 45 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है
  • इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सिंगल चार्ज पर 95 km की रेंज निकालने में सक्षम है

Rage+ RapidEV Pro की 5,000 यूनिट्स को वित्त वर्ष 2022-2023 के बीच उपलब्ध कराया जाएगा

Omega Seiki और बेंगलुरु स्थित स्टार्ट-अप Log9 Meterials ने गुरुवार को भारत में Rage+ RapidEV Pro नाम से अपने मौजूदा इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर Rage+ का लॉन्ग-रेंज वर्जन लॉन्च किया। इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसकी 95 km की सिंगल चार्ज रेंज है। इसके अलावा, एक खास बात यह भी है कि कंपनी के दावे अनुसार, यह इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर 45 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। दोनों ब्रांड्स का दावा है कि वे इस Rage+ RapidEV Pro की 5,000 यूनिट्स को वित्त वर्ष 2022-2023 के बीच जारी करेंगे।

Omega Seiki Mobility और Log9 Materials द्वारा डेवलप Rage+ RapidEV Pro की कीमत की जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन जैसा कि बताया गया है, इस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की 5 हजार यूनिट्स को वित्त वर्ष 22-23 के बीच उपलब्ध कराया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर को दो वेरिएंट में पेश किया गया है- पहला 140 क्यूबिक फीट और दूसरा 170 क्यूबिक फीट वेरिएंट।

रेज+ रैपिडईवी प्रो में 7.7 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसे लगभग 45 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर एक बार चार्ज करने पर 95 km की रेंज निकालने में सक्षम है। जैसा कि आधिकारिक बयान में बताया गया है, रेज+ रैपिडईवी प्रो -40 डिग्री से 60 डिग्री सेल्सियस के बीच व्यापक तापमान पर भी काम कर सकता है।

आधिकारिक प्रैस रिलीज के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहन 6 साल की वारंटी/अनलिमिटेड किलोमीटर और 10,000 से अधिक साइकिल की बैटरी लाइफ के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा, OSM और Log9 ने व्हीकल फ्लीट की एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए बेंगलुरु और दिल्ली में क्रमश: LetsTransport और MoEVing फ्लीट ऑपरेटरों के साथ साझेदारी की है।
Advertisement

लॉन्च के मौके पर ओमेगा सेकी मोबिलिटी के संस्थापक और अध्यक्ष उदय नारंग ने कहा, "हमारे पास 50,000 से अधिक कार्गो इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की ऑर्डर बुक है। हम नई सुविधाओं और उत्पादों के लॉन्च के साथ अपने परिचालन का आक्रामक रूप से विस्तार कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य देश में गतिशीलता का चेहरा बदलना है; और इसके लिए क्रांतिकारी रेज+ रैपिड ईवी प्रो का प्रदर्शन हमारे लिए गर्व का क्षण है।" उन्होंने आगे यह भी कहा कि "भविष्य के लिए हमारी योजना हमारे आने वाले ट्रकों और ट्रैक्टरों के लिए फास्ट चार्जिंग समाधान तैयार करने की है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.