Ola Scooter vs Simple One vs Ather 450X: कीमत, माइलेज में कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेहतर?

Ola Scooter vs Simple One vs Ather 450X: तीनों ही ब्रांड्स के पास वर्तमान में केवल एक मॉडल हैं और तीनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर्स Made-in-India हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अगस्त 2021 21:20 IST
ख़ास बातें
  • Ola Scooter और Simple One को 15 अगस्त को लॉन्च किया गया था
  • तीनों स्कूटर भारतीय कंपनियों द्वारा विकसित किए गए हैं
  • इनमें कम कीमत में मिलती है बेहतरीन रेंज और जबरदस्त पावर

Ola Scooter vs Simple One vs Ather 450X: तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत विभिन्न राज्यों में अलग होगी

Ola Scooter vs Simple One vs Ather 450X: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की असल मायने में शुरुआत तब हुई, जब Ather Energy नाम के एक स्टार्टअप ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X लॉन्च किया। इस स्कूटर में दमदार पावर के साथ जबरदस्त रेंज मिलती है और इसका डिज़ाइन भी युवा पीढ़ी को काफी भाता है। हालांकि, अब मार्केट में ऐसे कई स्कूटर मौजूद हैं, जो आपको अच्छे डिज़ाइन के साथ-साथ बेहतरीन पावर और रेंज देते हैं। इनमें से दो नए खिलाड़ी हैं, जो 15 अगस्त को भारत में लॉन्च हुए। हम बात कर रहे हैं Ola Scooter और Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की। तीनों ही ब्रांड्स के पास वर्तमान में केवल एक मॉडल हैं और तीनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर्स Made-in-India हैं।

ये मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स न केवल किफायती हैं, बल्कि ये कई दमदार फीचर्स से लैस आते हैं। ऐसे में हम आपको इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि Ola Scooter, Simple One और Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या अंतर है। यहां आपको इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और इनमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में बता रहे हैं। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर एक से ज्यादा मॉडल में आते हैं, ऐसे में हमनें यहां केवल टॉप मॉडल्स की तुलना की है।
Advertisement
 

Ola S1 Pro vs Simple One vs Ather 450X: Price in India

Ola S1 Pro की भारत में कीमत 1.10 लाख रुपये रखी की गई है। हालांकि, कीमत राज्यों के हिसाब से अलग होगी। यह कीमत दिल्ली में राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के बाद है। गुजरात में इसकी कीमत सबसे कम है, जहां सब्सिडी के बाद S1 मॉडल की कीमत 79,999 रुपये और S1 Pro की कीमत 1,09,999 रुपये होगी। दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों में Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 99,999 रुपये और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1,29,999 रुपये होगी।

Simple One को भारत में 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। हालांकि, इस कीमत में किसी प्रकार की सब्सिडी को शामिल नहीं किया गया है। राज्यों के हिसाब से सब्सिडी अलग-अलग है, इसलिए इसकी कीमत विभिन्न राज्यों में अलग होगी। सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत ओला स्कूटर से ज्यादा है।
Advertisement

वहीं, दिल्ली में Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,32,426 रुपये है। स्कूटर को फिलहाल दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोयंबटूर, गोआ, हुबली, हैदराबाद, जयपुर, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, मैसूर, नागपुर, पुणे, त्रीची और विशाखापट्टनम में बेचा जा रहा है। इन सभी राज्यों में स्कूटर की ऑन रोड कीमत सब्सिडी के हिसाब से अलग होगी।

टॉप मॉडल की तुलना में यहां सबसे सस्ता Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर है, लेकिन यह भी ध्यान रखें कि हमनें यहां Ola Scooter और Ather 450 के टॉप मॉडल की कीमत की जानकारी दी है। इन दोनों स्कूटर के किफायती मॉडल सस्ते हैं।
Advertisement
 

Ola S1 Pro vs Simple One vs Ather 450X: Specifications, Features

Ola S1 Pro

शुरुआत ओला स्कूटर से करते हैं। स्कूटर में अच्छी रेंज और पावर मिलती है, साथ ही इसका डिज़ाइन भी आकर्षक है। युवाओं को लुभाने के लिए कंपनी ने स्कूटर को 10 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है और साथ ही ऑर्टिफिशियल साउंड सिस्टम भी दिया है। स्कूटर 4G कनेक्टिविटी सिस्टम से लैस आता है, जिससे यह इंटरनेट से कनेक्ट रह सकता है। इसमें राइडर अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकता है और ऐप के जरिए स्कूटर को लॉक/अनलॉक तक कर सकता है। 

'Hey Google' की तरह यह 'Hey Ola' बोलने से आपका कहा मान सकता है। आप वॉइस कमांड के जरिए म्यूज़िक चला सकते हैं या जीपीएस नेविगेशन के लिए लोकेशन सेट कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसी को कॉल भी कर सकते हैं। ये सभी जानकारियां दिखाने के लिए स्कूटर में 7-इंच का टच स्क्रीन डिस्प्ले मौजूद है और साथ ही इसमें इन-बिल्ट स्पीकर भी शामिल है। 
Advertisement

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.9 kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी बदौलत स्कूटर सिंगल चार्ज में 181 किलोमीटर तक चल सकता है। इस बैटरी पैक को फुल चार्ज होने में लगभग 6 घंटे का समय लगता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को 18 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें 8.5 kW तक पावर जेनरेट करने की क्षमता रखने वाली मोटर का इस्तेमाल किया गया है और कंपनी का दावा है कि स्कूटर महज 3 सेकेंड में ही 0 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसमें तीन अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं - नॉर्मल, स्पोर्ट और हाइपर। रेंज और पावर मोड्स के हिसाब से बदलती है। ज्यादा पावर इस्तेमाल करने पर रेंज कम निकलती है।
Advertisement
 

Simple One

दूसरी ओर Simple One की पावर की बात करें, तो सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.5kW की मोटर है, जो स्कूटर को 72Nm का पीक टॉर्क देने में सक्षम है। इसकी बदौलत स्कूटर 2.95 सेकेंड में 0-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। कंपनी का दावा है कि टायर के आधार पर इसकी टॉप स्पीड 98 किलोमीटर प्रतिघंटा से लेकर 105 किलोमीटर प्रतिघंटा तक होगी। इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार राइडिंग मोड होंगे- इको, राइड, डैश और सोनिक। खास बात यह है कि अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर के विपरीत यह स्कूटर चेन ड्राइव के साथ आता है।

बैटरी पर आते हैं। इस स्कूटर में दो बैटरी पैक मिलते हैं - पहले को स्कूटर के नीचे फिक्स किया गया है और दूसरा बैटरी पैक रिमूवेबल है। नीचे लगा पैक 4.8kWh लिथियम-आयन पैक है और रिमूवेबल पैक 1.6kWh क्षमता से लैस है। इस तरह इसकी कुल क्षमता अन्य प्रतियोगी इलेक्ट्रिक स्कूटर से ज्यादा हो जाती है। कंपनी के दावे अनुसार, स्कूटर सिंगल चार्ज में 236 किलोमीटर (इको मोड) तक रेंज दे सकता है और इसे होम चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। यह 0 से 80 प्रतिशत तक मात्र 2.75 घंटे में चार्ज हो सकता है।

Simple One में भी स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर मिलते हैं। इसमें मौजूद बड़ी टचस्क्रीन डिस्प्ले के जरिए कई फीचर्स को एक्सेस किया जा सकता है। इसमें आप स्कूटर के डिस्प्ले से ही मैप नेविगेशन सेट कर सकते हैं, म्यूज़िक कंट्रोल कर सकते हैं और सिस्टम को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस सिस्टम को अपने स्मार्टफोन से Simple One ऐप के जरिए पेयर कर सकते हैं। इसके जरिए मोबाइल के नोटिफिकेशन्स को स्कूटर के डिस्प्ले पर देखा जा सकता है। यह आपको रिमोट एक्सेस भी देता है। राइडर इसके जरिए अपने राइड स्टैट्स को भी देख सकता है। सिक्योरिटी के लिए सिस्टम जियो फेंसिंग से लैस आता है और इसमें रिमोट लॉकिंग सिस्टम भी मिलता है।
 

Ather 450X

Ather 450X कंपनी का हाई-एंड इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल है। इसमें 3 राइडिंग मोड्स मिलते हैं, जिसमें ईको, राइड और स्पोर्ट शामिल हैं। इन तीनों में रेंज में अंतर आता है। ईको मोड में यूज़र 85KM, राइड मोड में 70KM और स्पोर्ट्स मोड में 60KM की रेंज निकाल सकता है। इसमें 2.9kWh क्षमता की बैटरी मिलती है। इसकी 6kW क्षमता की मोटर 26Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 10 मिनट के चार्ज पर 15KM चल सकता है। 

Ather 450X में भी एक बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जिसके जरिए स्कूटर से ही कई फीचर्स को एक्सेस किया जा सकता है। इस सिस्टम को भी मोबाइल से कनेक्ट किया जा सकता है। स्कूटर रिवर्स मोड, जीपीएस और नेविगेशन, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम और पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स से लैस आता है। 450X में आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी कॉल अलर्ट्स और म्यूज़िक कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  4. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  5. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  5. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  6. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  9. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  10. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.