सिंगल चार्ज में 180 किलोमीटर चलने वाला Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

'Hey Google' की तरह यह 'Hey Ola' बोलने से आपका कहा मान सकता है। आप वॉइस कमांड के जरिए म्यूज़िक चला सकते हैं या जीपीएस नेविगेशन के लिए लोकेशन सेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अगस्त 2021 18:12 IST
ख़ास बातें
  • Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च
  • दिल्ली में 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा नया ओला स्कूटर
  • सिंगल चार्ज में 181 किलोमीटर तक रेंज निकाल सकता है

Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 99,999 रुपये (दिल्ली) है।

रविवार को देश ने अपना 75वा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय कंपनी Ola ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 लॉन्च किया। लंबे समय से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का इंतजार किया जा रहा था और कंपनी ने भी इसे लेकर युवा पीढ़ी और इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicles) खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के मन में उत्सुक्ता बढ़ा दी थी। स्कूटर को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, पहला S1 और दूसरा S1 Pro मॉडल।

Ola S1 की भारत में कीमत (Ola S1 price in India) 85,099 रुपये और S1 Pro की कीमत (Ola S1 Pro price in India) 1.10 लाख रुपये रखी की गई है। हालांकि, कीमत राज्यों के हिसाब से अलग होगी। यह कीमत दिल्ली में राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के बाद है। गुजरात में इसकी कीमत सबसे कम है, जहां सब्सिडी के बाद S1 मॉडल की कीमत 79,999 रुपये और S1 Pro की कीमत 1,09,999 रुपये होगी। दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों में Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 99,999 रुपये और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1,29,999 रुपये होगी। 
Advertisement

कंपनी लंबे समय से इस स्कूटर को बेहतरीन रेंज और दमदार पावर के लिए टीज़ कर रही थी और असल में ऐसा है भी। स्कूटर में अच्छी रेंज और पावर मिलती है, साथ ही इसका डिज़ाइन भी आकर्षक है। युवाओं को लुभाने के लिए कंपनी ने स्कूटर को 10 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है और साथ ही ऑर्टिफिशियल साउंड सिस्टम भी दिया है। कुछ वैसा ही, जैसा Revolt RV 400 में मिलता है। स्कूटर 4G कनेक्टिविटी सिस्टम से लैस आता है, जिससे यह इंटरनेट से कनेक्ट रह सकता है। इसमें राइडर अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकता है और ऐप के जरिए स्कूटर को लॉक/अनलॉक तक कर सकता है। 

'Hey Google' की तरह यह 'Hey Ola' बोलने से आपका कहा मान सकता है। आप वॉइस कमांड के जरिए म्यूज़िक चला सकते हैं या जीपीएस नेविगेशन के लिए लोकेशन सेट कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसी को कॉल भी कर सकते हैं। ये सभी जानकारियां दिखाने के लिए स्कूटर में 7-इंच का टच स्क्रीन डिस्प्ले मौजूद है और साथ ही इसमें इन-बिल्ट स्पीकर भी शामिल है। 
Advertisement
 

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.9 kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी बदौलत स्कूटर सिंगल चार्ज में 181 किलोमीटर तक चल सकता है। इस बैटरी पैक को फुल चार्ज होने में लगभग 6 घंटे का समय लगता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को 18 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें 8.5 kW तक पावर जेनरेट करने की क्षमता रखने वाली मोटर का इस्तेमाल किया गया है और कंपनी का दावा है कि स्कूटर महज 3 सेकेंड में ही 0 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसमें तीन अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं - नॉर्मल, स्पोर्ट और हाइपर। रेंज और पावर मोड्स के हिसाब से बदलती है। ज्यादा पावर इस्तेमाल करने पर रेंज कम निकलती है।
Advertisement

Ola ने कुछ समय पहले यह घोषित किया था कि कंपनी देश में सबसे बड़ा फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क स्थापित करने की योजना बना रही है। इसका नाम हाइपरचार्जर होगा। कंपनी का लक्ष्य देश के 400 से अधिक शहरों में 1 लाख से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट स्थापित करना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  2. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  3. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  4. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  5. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  6. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  7. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  8. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  9. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.