• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 181 Km चलने वाले Ola S1 और S1 Pro की बुकिंग फिर से शुरू, मात्र 499 रुपये में करें बुक

सिंगल चार्ज में 181 Km चलने वाले Ola S1 और S1 Pro की बुकिंग फिर से शुरू, मात्र 499 रुपये में करें बुक

Ola Electric ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग दोबारा खोले जाने की जानकारी दी।

सिंगल चार्ज में 181 Km चलने वाले Ola S1 और S1 Pro की बुकिंग फिर से शुरू, मात्र 499 रुपये में करें बुक

Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में कीमत 99,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Ola Electric Scooter की बुकिंग एक बार फिर शुरू
  • अगली खरीद विंडो खुलेगी 1 नवंबर को
  • Ola S1 और S1 Pro की एक्स-शोरूम कीमत क्रमश: 99,999 रुपये और 1,29,999 रुपये
विज्ञापन
Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग एक बार फिर से शुरू हो गई है। कंपनी ने सोमवार की देर रात ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। बता दें 15 अगस्त को लॉन्च किए गए इस इलेक्ट्रिक स्कूटक (Electric scooter) की पहली सेल 15 सितंबर को आयोजित की गई थी और कंपनी ने मात्र दो दिनों में 1,100 करोड़ रुपये की बिक्री होने की घोषणा की थी। अंदाज़े के लिए बता दें कि यह पूरी भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में एक दिन में होने वाली बिक्री के आसपास है। जो ग्राहक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, वे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए Ola S1 या Ola S1 Pro को मात्र 499 रुपये में बुक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।
 

सोमवार की देर रात, Ola Electric ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग दोबारा खोले जाने की जानकारी दी। ग्राहक इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से 499 रुपये में बुक कर सकते हैं। यदि आप इस स्कूटर को खरीदने का तरीका जानना चाहते हैं, तो यहां क्लिक करें। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए अगली खरीद विंडो 1 नवंबर, 2021 को फिर से खुलेगी। अक्टूबर में बुक किए जाने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिलिवरी दिवाली से ठीक पहले 1 नवंबर से शुरू होगी। यह भी बताते चलें कि जिन ग्राहकों ने 15 सितंबर के समय Ola S1 या Ola S1 Pro Electric Scooters को खरीदा था, उनके लिए डिलिवरी इस महीने देश के 1,000 शहरों और कस्बों में शुरू हो जाएगी।
 

Ola S1, Ola S1 Pro price in India, availability

Ola S1 की भारत में कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। जबकि, Ola S1 Pro की कीमत 1,29,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इन दोनों कीमतों को प्रत्येक राज्य में प्राप्त सब्सिडी वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल के बिना लिस्ट किया गया है। स्कूटर को ब्लैक, पिंक, येलो, ब्लू,वाइट समेत कुल 10 कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
 

Ola S1, Ola S1 Pro specifications, features

ओला एस1 और ओला एस1 प्रो को दो कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया गया था - वेनिला ओला एस 1 पर 2.98 किलोवाट बैटरी और ओला एस 1 प्रो पर 3.97 किलोवाट बैटरी है। Ola S1 के लिए दावा किया गया है कि इसकी रेंज 121 किमी है और टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है। दूसरी ओर, Ola S1 Pro में 181 किमी की रेंज बताई गई है और टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है। वैनिला ओला एस1 में नॉर्मल और स्पोर्ट्स नामक दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं जबकि ओला एस1 प्रो में नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हाइपर राइडिंग मोड मिलते हैं।

इनमें कई माइक्रोफोन के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, AI स्पीच रिकग्निशन एल्गोरिथम भी मिलता है, और Ola Electric के MoveOS पर चलता है। Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटरों में सुरक्षा सुविधाओं का भी पिटारा मिलता है जिसमें एक एंटी-थेफ्ट सिस्टम, जियो-फेंसिंग और एक फ्लेम-रिटार्डेंट बैटरी शामिल है जो पानी और धूल प्रतिरोधी भी है।
 

Ola S1, Ola S1 Pro competition

ओला इलेक्टिक स्कूटरों को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। इसका मुकाबला Ather 450X, Simple One, TVS iQube, और Bajaj Chetak से है। इन सभी पांच इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से Simple One एक बार चार्ज करने पर 236 किमी की दावा की गई सबसे लंबी रेंज के साथ आता है। इसके विपरीत, TVS iQube की एक बार चार्ज करने पर 75 किमी की रेंज है जो इन पांचों में सबसे कम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »