• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के कस्टमर्स की बल्ले बल्ले, फ्री में अपग्रेड होगा 1.3 लाख रुपये के S1 Pro मॉडल पर

Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के कस्टमर्स की बल्ले-बल्ले, फ्री में अपग्रेड होगा 1.3 लाख रुपये के S1 Pro मॉडल पर

Ola ने जानकारी दी है कि Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्राहक अपने स्कूटर्स को मुफ्त में अपग्रेड कर सकते हैं, लेकिन इसमें शर्त यह है कि अपग्रेड केवल हार्डवेयर के लिए है, सॉफ्टवेयर के लिए नहीं।

Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के कस्टमर्स की बल्ले-बल्ले, फ्री में अपग्रेड होगा 1.3 लाख रुपये के S1 Pro मॉडल पर

Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में कीमत 99,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Ola S1 यूज़र्स फ्री में अपग्रेड कर सकते हैं S1 Pro मॉडल में
  • 1.3 लाख रुपये है S1 Pro की कीमत
  • S1 Pro के सॉफ्टवेयर को अनलॉक करने के लिए देने होंगे 30 हज़ार रुपये
विज्ञापन
Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्राहकों के घरों में डिलीवर होने शुरू हो गए हैं, लेकिन हाल के कुछ दिनों में देश भर से कई ग्राहकों की बेस मॉडल, यानी S1 की क्वालिटी को लेकर शिकायतें आनी शुरु हो गई हैं। शायद यही एक कारण हो सकता है कि कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक शानदार अपग्रेड ऑफर पेश किया है, जिसके तहत Ola S1 ग्राहक अपने स्कूटर्स को मुफ्त में S1 Pro में अपग्रेड कर सकते हैं। हालांकि, इस ऑफर में कुछ शर्ते हैं, जिसके बारे में हम नीचे विस्तार से बता रहे हैं।

Ola ने जानकारी दी है कि Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्राहक अपने स्कूटर्स को मुफ्त में अपग्रेड कर सकते हैं, लेकिन इसमें शर्त यह है कि अपग्रेड केवल हार्डवेयर के लिए है, सॉफ्टवेयर के लिए नहीं। यदि ग्राहक S1 Pro में मौजूद सॉफ्टवेयर को भी अनलॉक करना चाहते हैं, तो उन्हें 30,000 रुपये अलग से देने होंगे।

अब यदि आप सोच रहे हैं कि हार्डवेयर में दोनों मॉडल में कितना अंतर है, तो बता दें कि Ola S1 मॉडल 2.98kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जबकि Pro मॉडल में 3.97kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है। इससे रेंज में अंतर आता है। अन्य अंतर फीचर्स में है, जिसमें सॉफ्टवेयर की मुख्य भूमिका है। Ola S1 Pro मॉडल में Hyper Mode मिलता है, जो स्टैंडर्ड मॉडल में नहीं दिया गया है। इसके अलावा, हिल होल्ड, क्रूज कंट्रोल और वॉयस असिस्टेंस जैसे फीचर्स भी हैं। यदि S1 यूज़र इन सभी फीचर्स को चाहता है, तो उसे 30 हज़ार रुपये का एक्स्ट्रा पेमेंट करना होगा।

बता दें, Ola S1 की एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपये है, जबकि S1 Pro की कीमत 1.3 लाख रुपये है। यदि S1 ग्राहक 30 हज़ार रुपये की पेमेंट करते हैं, तो उन्हें उनका स्कूटर S1 Pro मॉडल के बराबर पड़ेगा।

Ola S1 Pro की रेंज कंपनी के दावे अनुसार, 181 km है। इसकी बैटरी को जीरो से फुल चार्ज होने में 4 घंटे 48 मिनट का समय लगता है। साथ ही, कंपनी का दावा है कि यह 115 किलोमीटर की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। जबकि, स्टैंडर्ड Ola S1 की रेंज 121 km है और टॉप स्पीड 90 km है। इसे फुल चार्ज होने में 6 घंटे 30 मिनट का समय लगता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  6. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »