200 km रेंज वाले Okinawa Okhi 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर को फिर किया गया टीज़, ऐसा दिखता है डिज़ाइन

Okinawa Okhi 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 200 किलोमीटर और टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 मार्च 2022 15:09 IST
ख़ास बातें
  • Okinawa Okhi 90 की टॉप स्पीड 90 kmph होगी
  • 0- 90 km/h की रफ्तार 10 सेकंड में पकड़ने में सक्षम होगा यह ई-स्कूटर
  • कंपनी के सह-संस्थापक का दावा है कि इसकी रेंज 200 किलोमीटर होगी

Okinawa Okhi 90 की रेंज 200 किमी तक बताई गई है

Okinawa के अपकमिंग Okhi 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार फिर से टीज़ किया गया है। कंपनी अभी तक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooters in India) के अलग-अलग हिस्सो को टीज़ कर रही थी, लेकिन लेटेस्ट टीज़र में पूरे स्कूटर के डिज़ाइन की झलकी पेश की गई है। हालांकि, डिटेल्स को अभी भी पर्दे के पीछे रखा गया है। हाल ही में Okinawa ने स्कूटर की हेडलाइट और टेल लाइट डिज़ाइन के साथ-साथ इसकी टॉप स्पीड को टीज़ किया था। Okhi 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में 24 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी पहले ही खुलासा कर चुकी है कि अपकमिंग ई-स्कूटर 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगा।

Okinawa ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए अकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिज़ाइन को टीज़ किया है। 24 सेकंड के इस छोटे टीज़र क्लिप में स्कूटर के डिज़ाइन की झलक दिखाई गई है, लेकिन अंधेरे में रखकर। इसमें स्कूटर की हेडलाइट, सीट, स्प्लिट टेललाइट और डिस्क ब्रेक सिस्टम को भी फोकस में रखते हुए दिखाया गया है। दिखने से पता चलता है कि स्कूटर ट्रेडिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर डिज़ाइन से प्रेरित है। इसकी टेललाइट तीन पार्ट्स में बंटी हुई है। वहीं, हेडलाइट में एक बड़े हेडलैम्प के साथ दो छोटे DRL प्रतीत होते हैं। 
Advertisement
 

इससे पहले कंपनी ने टीज़र के जरिए यह भी स्पष्ट कर दिया था कि इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 90 kmph होगी और यह शून्य से इतनी स्पीड 10 सेकंड में पकड़ने में सक्षम होगा। कंपनी यह भी पुष्टि कर चुकी है कि Okhi 90 में किसी भी भारतीय स्कूटर के मुकाबले सबसे बड़े रिम होंगे। 

इससे पहले कंपनी के सह-संस्थापक, जीतेंद्र शर्मा (Jeetender Sharma) ने जानकारी दी थी ओखी 90 ई-स्कूटर की फुल चार्ज रेंज 200 किलोमीटर होगी, और शुरुआत के एक घंटे में इसका बैटरी पैक शून्य से 70 या 80 प्रतिशत चार्ज हो जाएगा। इसे फुल चार्ज होने में लगभग चार घंटे का समय लगेगा। स्कूटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कनेक्टिड व्हीकल फीचर्स से भी लैस होगा।
Advertisement

शर्मा ने यह भी दावा किया था कि जो प्रोडक्ट आ रहा है, उसमें जबरदस्त सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी शामिल होगी। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कनेक्टेड व्हीकल फीचर से लैस होगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.