नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर

भारत में जल्द ही ऑफलाइन UPI पेमेंट की सुविधा शुरू हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, NPCI NFC आधारित Tap & Pay फीचर पर काम कर रहा है, जिससे इंटरनेट न होने पर भी UPI Lite के जरिए 2,000 रुपये तक का भुगतान किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जुलाई 2026 12:28 IST
ख़ास बातें
  • बिना इंटरनेट भी UPI पेमेंट करने की सुविधा मिल सकती है
  • NFC और UPI Lite के जरिए ऑफलाइन Tap & Pay सपोर्ट मिलेगा
  • शुरुआत में ऑफलाइन UPI ट्रांजैक्शन की सीमा 2,000 रुपये हो सकती है

NPCI जल्द ऑफलाइन UPI Tap & Pay सुविधा शुरू कर सकता है

Photo Credit: Unsplash

भारत में जल्द ही ऐसा UPI फीचर आ सकता है, जिसकी मदद से इंटरनेट न होने पर भी पेमेंट किया जा सकेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) इस साल के आखिर तक ऐसे PoS (पॉइंट ऑफ सेल) टर्मिनल्स को सर्टिफाई करना शुरू कर सकता है, जो ऑफलाइन UPI पेमेंट को सपोर्ट करेंगे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फीचर के आने के बाद यूजर्स NFC सपोर्ट वाले स्मार्टफोन को पेमेंट टर्मिनल पर टैप करके बिना इंटरनेट के भी UPI पेमेंट कर सकेंगे।

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऑफलाइन UPI फीचर NFC टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। शुरुआत में एक ट्रांजैक्शन की सीमा 2,000 रुपये तक हो सकती है। यह फीचर खासतौर पर उन जगहों पर उपयोगी साबित हो सकता है, जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होती या बहुत कमजोर होती है। इनमें दूरदराज के इलाके, फ्लाइट और अंडरग्राउंड मेट्रो जैसी जगहें शामिल हैं।

बताया गया है कि यह सुविधा ऑन-डिवाइस UPI Lite वॉलेट के जरिए काम करेगी। यूजर्स को पहले इंटरनेट कनेक्शन के दौरान UPI Lite वॉलेट में पैसे जोड़ने होंगे। इसके बाद उसी बैलेंस का इस्तेमाल करके ऑफलाइन PoS टर्मिनल पर बिना इंटरनेट और बिना UPI PIN डाले पेमेंट किया जा सकेगा।

रिपोर्ट में फिनटेक इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि ऑफलाइन UPI स्वीकार करने के लिए PoS कंपनियों को NPCI से सर्टिफिकेशन लेना होगा। सर्टिफिकेशन मिलने के बाद कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसे एप्लिकेशन और सर्विसेज तैयार कर सकेंगी, जो ऑफलाइन Tap-to-Pay सुविधा को सपोर्ट करेंगी।

फिलहाल NPCI की ओर से इस फीचर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, अगर यह सुविधा शुरू होती है तो इंटरनेट न होने की स्थिति में भी UPI पेमेंट करना पहले के मुकाबले काफी आसान हो सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.