रोड पर दौड़ती दिखाई दी 150 km रेंज वाली Oben Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, तस्वीर में देखें डिजाइन

Oben Rorr को भारत में 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस कीमत में भारत सरकार की FAME-II सब्सिडी शामिल है। ग्राहक इस ई-बाइक को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 999 रुपये में बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जून 2022 18:13 IST
ख़ास बातें
  • Oben Rorr 3.0 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है
  • इसकी सिंगल चार्ज रेंज 150 km बताई गई है
  • LED DRL से लैस गोल LED हैडलैंप के साथ आएगी यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल

Oben Rorr की भारत में कीमत 1.25 लाख रुपये ( FAME-II सब्सिडी शामिल) रखी गई है

Photo Credit: Rushlane

Oben Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था और तब से इसकी बुकिंग भी चालू है। हालांकि इसकी उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई सटीक तारीख का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को कई बार रोड टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। कुछ हफ्तों पहले रोड पर टेस्टिंग के दौरान देखे जाने के बाद, एक बार फिर इस इलेक्ट्रिक बाइक के स्पाइड शॉट्स सामने आए हैं। लॉन्च के समय कंपनी ने ये जानकारियां शेयर की थी कि Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 62Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है, जिसकी बदौलत यह 3.0 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी रेंज 150 km बताई गई है।

Rushlane ने Oben Rorr के लेटेस्ट स्पाइड शॉट्स शेयर किए हैं, जिसमें इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को रोड पर टेस्ट किए जाते देखा जा सकता है। बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप ने लॉन्च के समय घोषणा की थी कि बाइक की रोड टेस्टिंग को मई 2022 में शुरू किया जाएगा और इसकी डिलिवरी जुलाई के अंत में कभी भी शुरू हो सकती है। शेयर की गई तस्वीरों में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के कुछ पार्ट्स कैमोफ्लाज में ढके हैं। हालांकि, डिजाइन काफी हद तक लॉन्च के समय दिखाए गए प्रोटोटाइप मॉडल के समान ही लगते हैं।
Advertisement

इसमें Rorr का फ्यूचरिस्टिक स्टाइल डिजाइन देखने को मिलता है। मोटरसाइकिल में LED DRL से लैस गोल LED हेडलैंप है। सीट का डिजाइन स्प्लिट रखा गया है, जिससे इसे स्पोर्टी लुक मिलता है। टेल सेक्शन स्पोर्ट्स बाइक्स की तरह उठा हुआ है। बैटरी पैक को फॉक्स फ्यूल टैंक के नीचे रखा गया है। इलेक्ट्रिक बाइक मल्टी-स्पोक टायर्स के साथ दिखाई देती, जो ब्लैक अलॉय व्हील्स हैं।

Oben Rorr को भारत में 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस कीमत में भारत सरकार की FAME-II सब्सिडी शामिल है। ग्राहक इस ई-बाइक को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 999 रुपये में बुक कर सकते हैं।
Advertisement

लॉन्च के समय कंपनी ने Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया था। इसमें एक स्थाई मैग्नेटिक मोटर मिलती है, जो 10kW का पीक आउटपुट निकालने में सक्षम है। इसका पीक टॉर्क 62Nm है। इसमें बेल्ट ड्राइव सिस्टम मिलता है। इन सब की बदौलत यह इलेक्ट्रिक बाइक 100 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड और कंपनी के दावा अनुसार, 3.0 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
Advertisement

इसमें 4.4kWh क्षमता का फिक्स बैटरी पैक मिलता है, जो फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह पैक 15A पावर सॉकेट की मदद से मात्र दो घंटे में शून्य से फुल चार्ज हो सकता है। अच्छी बात यह है कि कंपनी का कहना है कि वह बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ग्राहक के घर पर 15A क्षमता का सॉकेट इंस्टॉल करेगी।

इलेक्ट्रिक बाइक Eco, City और Havoc नाम के तीन राइडिंग मोड के साथ आती है, जिनमें स्पीड क्रमश: 50km/h, 70km/h और 100km/h तक सीमित रहती है, लेकिन इसका रेंज में भी फर्क पड़ता है। तीनों मोड में क्रमश: 150km, 120km और 100km की रेंज मिलती है।
Advertisement

इसमें सभी जरूरी कनेक्टिड फीचर्स भी मिलते हैं। बाइक में Bluetooth कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिसमें मोबाइल फोन पर खास ऐप के जरिए बाइक को कनेक्ट किया जा सकता है। Rorr इलेक्ट्रिक बाइक में 17-इंच के व्हील्स मिलते हैं और फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.