भारत बढ़ा 6G की ओर! Nokia ने बैंगलोर में शुरू की '6G लैब'

Nokia की 6G लैब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेश किए गए भारत सरकार के 'भारत 6G विजन' के साथ कदम मिलाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2023 22:30 IST
ख़ास बातें
  • Nokia ने भारत में अपने R&D केंद्र में 6G लैब स्थापित करने की घोषणा की
  • लैब का उद्घाटन सरकार के रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्री ने किया
  • 5G के डिप्लॉयमेंट के बाद अब भारत तेजी से 6G की ओर बढ़ना चाह रहा है

Photo Credit: Pixabay

नोकिया (Nokia) ने गुरुवार को भारत के बैंगलोर में अपने ग्लोबल अनुसंधान एवं विकास (R&D) केंद्र में 6G लैब स्थापित करने की घोषणा की। अपनी तरह के इस पहले प्रोजेक्ट का लक्ष्य 6G तकनीक पर आधारित टेक्नोलॉजीज और इनोवेटिव यूज केस के मामलों के विकास में तेजी लाना है। लैब का उद्घाटन भारत सरकार के रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा किया गया। 5G के डिप्लॉयमेंट के बाद दुनिया के कई डेवलप देशों के साथ अब भारत भी 6G की ओर तेजी से बढ़ना चाह रहा है।

Nokia की 6G लैब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेश किए गए भारत सरकार के 'भारत 6G विजन' के साथ कदम मिलाती है। इस विजन को भारत की ओर से 6G तकनीक के मानकीकरण और विकास में ग्लोबल सहयोग के रूप में शुरू किया गया है। नोकिया का कहना है कि 6G लैब इस इंडस्ट्री के लिए सहयोग के एक मंच के रूप में काम करेगी। यहां इस इंडस्ट्री के दिग्गजों को इनोवेटिव सॉल्यूशन की टेस्टिंग करने की सुविधा दी जाएगी।
Advertisement

Nokia का कहना है कि लैब में 'नेटवर्क एज ए सेंसर' तकनीक पर शोध करने के लिए एक सेटअप शामिल है, जो नेटवर्क को ऑन-बोर्ड सेंसर की आवश्यकता के बिना वस्तुओं, लोगों और गतिविधियों को समझने में सक्षम बनाता है। 6G युग में, 'सेंसर के रूप में नेटवर्क' को एक प्रमुख सक्षम तकनीक के रूप में पहचाना गया है जो डिजिटल और भौतिक दुनिया को एक साथ लाने के दृष्टिकोण का समर्थन करता है। 

नोकिया ने आगे बताया है कि सेंसिंग पूरी तरह से वायरलेस नेटवर्क में एकीकृत होगी और कम्युनिकेशन सर्विस के साथ-साथ ऑपरेट होगी। इसमें लोगों को चारों ओर देखने, अपने आस-पास के बारे में जानकारी इकट्ठा करने और यहां तक ​​​​कि दूर की वस्तुओं के साथ कम्युनिकेट करने की सुविधा मिलेगी। लैब एल्गोरिदम, प्राइवेसी और टिकाऊ सिस्टम डिजाइन पर शोध के लिए एक प्रयोगात्मक प्लेटफॉर्म भी प्रदान करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 6G Lab, 6G
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  2. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  3. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  4. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  5. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  6. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  7. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  8. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  9. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  10. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.