75km की रेंज और 100km/h की टॉप स्पीड से लैस NIU MQiGT EVO इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च

NIU इलेक्ट्रिक स्कूटर में 6500W की पावर जनरेट करने वाली NIU V इलेक्ट्रिक मोटर फिट की गई है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 100km/h है। इसमें 72V/52Ah क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी बदौलत स्कूटर 75 किलोमीटर तक की रेंज निकालने में सक्षम होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2022 13:01 IST
ख़ास बातें
  • MQiGT EVO की यूरोप में कीमत €4,999 (लगभग 4,20,000 रुपये) होगी
  • स्कूटर 75 किलोमीटर तक की रेंज निकालने में सक्षम होगा
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक स्टीयरिंग लॉक भी मिलता है

NIU MQiGT EVO की यूरोप में कीमत €4,999 (लगभग 4,20,000 रुपये) होगी

NIU MQiGT EVO ईलेक्ट्रिक स्कूटर को कथित तौर पर यूरोप में लॉन्च कर दिया गया है। स्कूटर में 6.5kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसकी बदौलत इसकी टॉप स्पीड 100km/h तक पहुंच सकती है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 75km की मैक्सिमम रेंज निकालने में सक्षम है। NIU ने MQiGT EVO को पिछले साल नवंबर में मिलान मोटरसाइकिल शो के दौरान दिखाया था।

NIU की वेबसाइट के अनुसार, MQiGT EVO की यूरोप में कीमत €4,999 (लगभग 4,20,000 रुपये) होगी। स्कूटर को व्हाइट, ब्लैक, ग्रे और ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Gizmochina के अनुसार, MQiGT EVO कंपनी का अब तक का सबसे तेज और सबसे शक्तिशाली इलेक्ट्रिक स्कूटर है और यह बाद में उत्तर अमेरिकी और इजरायल के बाजारों में भी लॉन्च होगा। NIU के भारत आने को लेकर कंपनी की ओर से फिलहाल किसी प्रकार की योजना के ऊपर से पर्दा नहीं उठाया गया है।
Advertisement

NIU इलेक्ट्रिक स्कूटर में 6500W की पावर जनरेट करने वाली NIU V इलेक्ट्रिक मोटर फिट की गई है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 100km/h है। इसमें 72V/52Ah क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी बदौलत स्कूटर 75 किलोमीटर तक की रेंज निकालने में सक्षम होगा। कंपनी का दावा है कि इसे 4-5 घटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

स्कूटर रियर स्टोरेज बॉक्स के साथ आता है। इसमें आगे और पीछे दोनों टायर्स में हाइड्रॉलिक्स डिस्क ब्रेक सिस्टम मिलता है। बैटरी पैक के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर का कुल वज़न 128kg होता है। स्कूटर में LED हेडलाइट, LED टेल लाइट और LCD डैशबोर्ड मिलता है। इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm है।
Advertisement

नया NIU MQiGT EVO इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें स्मार्ट कीलेस स्टोरेज बॉक्स अनलॉक सिस्टम भी मिलता है, साथ ही इसमें स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक स्टीयरिंग लॉक भी मिलता है। बाद वाला फीचर स्कूटर को चोरी होने से बचाने के काम आ सकता है। स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स होने के नाते इस स्कूटर को फोन पर ऐप से कनेक्ट कर आप सभी जरूरी जानकारियां फोन पर हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा इसके जरिए फोन के कई फीचर्स को कंट्रोल भी किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , NIU, niu scooter, Electric scooters
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.