Nissan Magnite Kuro Edition लॉन्च, जानें क्या है खास, 11 हजार में हो रही बुक

Nissan Magnite Kuro edition में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 72 hp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2023 17:43 IST
ख़ास बातें
  • Nissan Magnite Kuro edition में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है।
  • Nissan Magnite Kuro Edition की एक्स शोरूम कीमत 8.27 लाख रुपये है।
  • Nissan Magnite की (Global NCAP) एडल्ट सेफ्टी में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग है

Nissan Magnite Kuro Edition

Photo Credit: Nissan

Nissan ने बाजार में Nissan Magnite Kuro Edition लॉन्च कर दी है जो कि इस एसयूवी का ऑल ब्लैक वेरिएंट है। कंपनी इस कार की बुकिंग बीते महीने शुरू कर चुकी है। स्पेशळ एडिशन हायर स्पेक XV ट्रिम, XV MT, Turbo XV MT और Turbo XV CVT पर बेस्ड है। Kuro का मतलब जापान में ब्लैक है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एसयूवी में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है। मगर कॉस्मैटिक बदलाव हुए हैं,  जिसमें ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर शामिल हैं। Magnite Kuro में ब्लैक फिनिश, KURO बैज के साथ ऑल ब्लैक ग्रिल, स्किड प्लेट, रूफ रेल, एलॉय और हेडलैंप शामिल हैं। आइए Nissan Magnite Kuro Edition के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Nissan Magnite Kuro Edition की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Nissan Magnite Kuro Edition की एक्स शोरूम कीमत 8.27 लाख रुपये है। कंपनी इस कार बुकिंग 11 हजार रुपये के टोकन अमाउंट में 14 सितंबर, 2023 से शुरू कर चुकी है।


Nissan Magnite Kuro Edition का इंजन और पावर


Nissan Magnite Kuro edition में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 72 hp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं दूसरा 1.0-लीटर टर्बो  पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 100 hp की पावर और 160 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन 5 स्पीड मैनुअल स्टैंडर्ड का सपोर्ट करते हैं। वहीं टर्बो पेट्रोल में सीवीटी का ऑप्शन भी आता है। 

अन्य फीचर्स में 360 डिग्री अराउंड व्यू मिरर (AVM), रियर एसी वेंट्स के पास सेंट्रल कंसोल आर्मरेस्ट,KURO-थीम फ्लोर मैट्स, वायरलेस चार्जर, वाइडर IRVM भी शामिल हैं।
सेफ्टी के मामले में Nissan Magnite को (Global NCAP) एडल्ट सेफ्टी में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, इसमें इलेक्ट्रिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), हिल स्टार्ट एसिस्ट (HSA) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग  सिस्टम (TPMS) शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.