Nipah Virus Update: केरल में निपाह का कहर, 1080 लोग संक्रमित, स्कूल-कॉलेज 24 सितंबर तक बंद!

अन्य वायरस की तरह निपाह भी एक वायरल इंफेक्शन है जो कि मलेशिया से आया बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 सितंबर 2023 14:52 IST
ख़ास बातें
  • केरल के कोझीकोड में शिक्षण संस्थानों को 24 सितंबर तक किया बंद
  • संक्रमित मरीजों की संख्या 1080 पहुंची
  • हेल्थ वर्कर्स में से 122 लोगों की हालत गंभीर

निपाह केरल में अब तक कई लोगों की जान भी ले चुका है।

Nipah virus: निपाह वायरस केरल में कहर बनता जा रहा है। बढ़ती संक्रमण दर को देखते हुए केरल के कोझीकोड में शिक्षण संस्थानों को 24 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। इनमें स्कूल, कॉलेज और ट्यूशन सेंटर भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीना जियॉर्ज ने एक मीडिया बयान में बताया कि संक्रमित मरीजों की संख्या 1080 पहुंच चुकी है जबकि इसमें 130 नए लोगों में संक्रमण पाया गया है। इनमें 327 तो वे लोग हैं जो हेल्थ वर्कर हैं। यानी कि स्वास्थ्य सेवाओं में लगे लोगों में भी यह तेजी से फैल रहा है। 

निपाह ने केरल में कहर मचाना शुरू कर दिया है। कोझीकोड जिला इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित है जबकि अन्य जिलों में भी संक्रमण के केस सामने आने लगे हैं। अन्य जिलों में 29 लोग संक्रमित पाए गए हैं। ANI की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से अकेले मलप्पुरम में 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि वायनाड में से 1 व्यक्ति, और किन्नूर और थ्रिसूर में से 3-3 व्यक्ति इससे संक्रमित पाए गए हैं। आम लोगों में 175 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि हेल्थ वर्कर्स में से 122 लोगों की हालत गंभीर है। 

बता दें कि निपाह केरल में अब तक कई लोगों की जान भी ले चुका है। वायरस और ज्यादा न फैले इसके लिए सरकार ने 100 से ज्यादा जगहों को बंद कर दिया है। यानी कि वहां पर आने जाने या इकट्ठा होने की मनाही है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक राजीव बहल ने कहा कि निपाह वायरस के संक्रमित लोगों में मृत्यु दर काफी ज्यादा है। यह कोरोना वायरस से काफी अधिक है। कोरोना में जहां मृत्यु दर 3% थी, निपाह में यह 40-70% है। यानि कि वायरस बहुत ज्यादा जानलेवा साबित हो रहा है।  
 

क्या है निपाह वायरस, कहां से आया?

अन्य वायरस की तरह निपाह भी एक वायरल इंफेक्शन है जो कि मलेशिया से आया बताया गया है। 1998-99 में इसका प्रकोप पहली बार सामने आया था। यह इंसानों में गंभीर बीमारी पैदा करता है। यह जानवरों से फैलने वाला वायरस बताया गया है। साथ ही मनुष्य से मनुष्य में भी काफी जल्दी फैलता है। 
 

निपाह वायरस के लक्षण

सबसे पहले इसमें तेज बुखार आता है। या सिर में दर्द होता है। उसके बाद मांसपेशियों में दर्द होता है। इस दौरान मरीज को काफी कमजोरी और थकान महसूस होती है। इसमें उल्टी भी आ सकती है। कुछ लोगों को चक्कर आना भी संभव है। कहा जा रहा है कि इसमें दिमागी भ्रम पैदा होने लगता है। ज्यादा गंभीर होने पर यह नर्वस सिस्टम को काफी नुकसान पहुंचा सकता है जिसमें दौरे पड़ने की भी संभावना बहुत बढ़ जाती है। मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। सबसे गंभीर स्थिति में मरीज कोमा में भी जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nipah virus, Nipah Virus cases

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. Samsung Galaxy M47, Galaxy F70 Pro जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर, जानें
  3. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  4. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  4. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  5. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  6. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  7. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  8. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  9. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
  10. Sony Inzone H6 Air हेडफोन हुए दमदार गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.