Neuralink: इंसान ने केवल सोचकर चला दिया कंप्यूटर माउस, जानें क्या है एलन मस्क का ये प्रोजेक्ट?

मस्क ने X पर अपडेट शेयर करते हुए बताया कि मरीज अब पूरी तरह से ठीक है और अपने दिमाग से कंप्यूटर माउस को कंट्रोल करने में सक्षम है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 फरवरी 2024 09:10 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने पिछले महीने ह्यूमन ब्रेन इम्‍प्‍लांट किया था
  • सर्जरी के बाद अब ह्यूमन सब्जेक्ट पूरी तरह से ठीक बताया गया है
  • व्यक्ति अपने दिमाग से सोचकर कंप्यूटर माउस चलाने में सक्षम है
न्यूरालिंक (Neuralink) के संस्थापक एलन मस्क (Elon Musk) ने सोमवार को घोषणा की थी कि न्यूरालिंक ब्रेन-चिप प्रत्यारोपित किया गया पहला मानव रोगी पूरी तरह से ठीक हो गया है और अपने दिमाग का उपयोग करके कंप्यूटर माउस को कंट्रोल कर सकता है। मस्क ने खुद इस अपडेट को पब्लिक के साथ शेयर किया। Neuralink ने कुछ महीनों पहले लोगों से आवेदन लेने शुरू किए थे, जिनके दिमाग में ‘चिप' लगाई जा सके। हजारों ऐप्लिकेशन में से शॉर्ट लिस्‍ट करने के बाद कंपनी ने अपना पहला ह्यूमन ब्रेन इम्‍प्‍लांट (मानव मस्तिष्क प्रत्यारोपण) किया। कंपनी को इस काम के लिए पहले ही FDA से मंजूरी मिल गई थी।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, मस्क ने X पर अपडेट शेयर करते हुए बताया कि मरीज अब पूरी तरह से ठीक है और अपने दिमाग से कंप्यूटर माउस को कंट्रोल करने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि मरीज को बिना किसी साइड इफेक्ट के सफलतापूर्वक ठीक होने का अनुभव हुआ है। व्यक्ति अब केवल सोच कर कंप्यूटर माउस को स्क्रीन के चारों ओर घुमाने में सक्षम है। 
Advertisement

मस्क ने कहा, "प्रगति अच्छी है, और ऐसा लगता है कि मरीज पूरी तरह से ठीक हो गया है, कोई दुष्प्रभाव नहीं है जिसके बारे में हम जानते हैं। मरीज सिर्फ सोच कर स्क्रीन के चारों ओर माउस घुमाने में सक्षम है।"

न्यूरालिंक को सितंबर में मानव परीक्षण भर्ती के लिए मंजूरी मिली और पिछले महीने अपने पहले मानव रोगी में ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस चिप प्रत्यारोपित करने की उपलब्धि हासिल की। स्टडी का शुरुआती लक्ष्य व्यक्तियों को अपने विचारों का उपयोग करके कंप्यूटर कर्सर या कीबोर्ड को कंट्रोल करने में सक्षम बनाना है।
Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि एलन मस्क के पास न्यूरालिंक के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं, जिसमें मोटापा, ऑटिज्म, अवसाद और सिजोफ्रेनिया जैसी विभिन्न स्थितियों के इलाज के लिए क्विक और एफिशिएंट सर्जिकल सम्मिलन के लिए इसकी तकनीक का उपयोग करने की कल्पना की गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.