Netflix के प्लान हुए महंगे! स्टैंडर्ड, प्रीमियम समेत सभी प्लान्स की इन देशों में बढ़ी कीमत

कंपनी ने गुरुवार को अपने प्राइस स्ट्रक्चर में बदलाव की घोषणा की। इस बदलाव के तहत नेटफ्लिक्स के सभी प्लान 1 डॉलर (लगभग 95 रुपये) तक महंगे हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 मार्च 2026 11:06 IST
ख़ास बातें
  • सभी प्लान महंगे जिसमें स्टैंडर्ड, प्रीमियम, एक्स्ट्रा प्रीमियम भी शामिल।
  • कनाडा, अर्जेंटीना और पुर्तगाल सहित चुनिंदा मार्केट्स में बढ़ोत्तरी की।
  • नेटफ्लिक्स के सभी प्लान 1 डॉलर (लगभग 95 रुपये) तक महंगे हो गए हैं।

Netflix स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के प्लान अब कई मार्केट्स में महंगे हो गए हैं।

Netflix ने अपने प्लान महंगे कर दिए हैं। कंपनी ने गुरूवार को अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स की बढ़ी हुई कीमतों की घोषणा कर दी है। कंपनी ने सभी प्लान महंगे कर दिए हैं जिसमें स्टैंडर्ड, प्रीमियम, और एक्स्ट्रा प्रीमियम प्लान्स भी शामिल हैं। नेटफ्लिक्स ने संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा, अर्जेंटीना और पुर्तगाल सहित चुनिंदा मार्केट्स में यह बढ़ोत्तरी की है। 

Netflix स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के प्लान अब महंगे हो गए हैं। स्ट्रीमिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने गुरुवार को अपने प्राइस स्ट्रक्चर में बदलाव की घोषणा की। इस बदलाव के तहत नेटफ्लिक्स (via) के सभी प्लान 1 डॉलर (लगभग 95 रुपये) तक महंगे हो गए हैं। कंपनी का विज्ञापन-युक्त प्लान अब 7.99 डॉलर प्रति माह से बढ़कर 8.99 डॉलर (लगभग 850 रुपये) प्रति माह हो गया है।

Advertisement

अमेरिका में स्टैंडर्ड प्लान अब 17.99 डॉलर प्रति माह से बढ़कर 19.99 डॉलर (लगभग 1800 रुपये) प्रति माह हो गया है। वहीं, इसका प्रीमियम प्लान अब 24.99 डॉलर से बढ़कर 26.99 डॉलर (2500 रुपये) प्रति माह हो गया है। एक्स्ट्रा मेंबर प्लान्स की कीमतें भी कंपनी ने बढ़ाई हैं। 

एक्स्ट्रा मेंबर प्लान्स की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। एड वाले प्लान अब 5.99 डॉलर से बढ़कर 6.99 डॉलर (लगभग 650 रुपये) हो गए हैं। वहीं एड-फ्री एडऑन की कीमत 8.99 डॉलर से बढ़कर 9.99 डॉलर (लगभग 950 रुपये) हो गई है। नेटफ्लिक्स ने यह बढ़ोत्तरी ऐसे समय में की है जब कंपनी कंटेंट में भारी निवेश कर रही है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अब लाइव इवेंट, वीडियो पोडकास्ट आदि में भी निवेश कर रहा है। इससे पहले नेटफ्लिक्स ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान जनवरी 2025 में महंगे किए थे। 

Netflix ने जनवरी की इनकम रिपोर्ट में बताया था कि 2026 में कंपनी कंटेंट के लिए 20 अरब डॉलर खर्च करेगी। 2025 में यह राशि 18 अरब डॉलर थी। कंपनी ने जानकारी दी थी कि 2026 में कुल रिवेन्यू 50.7 अरब डॉलर से 51.7 अरब डॉलर के बीच रहने की उम्मीद है। नेटफ्लिक्स वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो और उसकी स्ट्रीमिंग सेवा एचबीओ मैक्स का अधिग्रहण करने की कोशिश में है।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.