धरती के सनराइज से कई गुना खूबसूरत है मंगल ग्रह का सनराइज! NASA ने जारी की तस्वीरें

NASA ने कहा कि InSight ने अपने मिशन के दौरान सैकड़ों मंगल भूकंपों को मापा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2022 17:55 IST
ख़ास बातें
  • इनसाइट के अलावा भी नासा अपने पर्सेवरेंस रोवर से कर रही मंगल की स्टडी।
  • InSight ने अपने मिशन के दौरान सैकड़ों मंगल भूकंपों को मापा है।
  • इसने लाल ग्रह की चुम्बकिय तरंगों को भी स्टडी किया है।

InSight लैंडर ने मंगल के सूर्योदय का खूबसूरत नजारा कैमरे में कैद किया है।

नासा के इनसाइट मार्स लैंडर (InSight Mars lander) ने हाल ही में बहुत अद्भुत तस्वीरें भेजी हैं। 10 अप्रैल को लैंडर ने मंगल ग्रह पर उगते सूरज यानी सनराइज का दृश्य अपने कैमरे में कैद किया। यह नजारा इतना खूबसूरत है कि नजरें हट न पाएं। InSight नासा का पहला ऐसा मिशन है जिसके जरिए वह इस लाल ग्रह की भीतरी स्टडी करेगा, जिसमें ग्रह की तीनों परतों, क्रस्ट (Crust), मेंटल (Mantle) और कोर (Core) शामिल हैं। InSight लैंडर 2018 से ग्रह का अध्य्यन कर रहा है। 

इंटिरियर एक्सप्लोरेशन यूजिंग सिज्मिक इनवेस्टिगेशंस, जियोड्से एंड हीट ट्रांसपोर्ट (InSight) एक स्टेशनरी मार्स लैंडर है। यह मंगल पर भूकंपों और ग्रह के भीतरी हिस्से का अध्य्यन करता है। नवम्बर 2018 में यह मंगल के Elysium Planitia क्षेत्र में उतरा था। इसने मंगल का एक साल का प्राइमरी मिशन पूरा कर लिया है जो धरती पर 687 दिनों के बराबर है। अब इसके पास अतिरिक्त समय बचा है जिसमें यह लाल ग्रह की फोटो कलेक्ट कर रहा है। इन्हीं में से एक नजारा इसने वहां से सूर्योदय का भेजा है, जो बहुत अद्भुत है। 

NASA ने कहा कि InSight ने अपने मिशन के दौरान सैकड़ों मंगल भूकंपों को मापा है। इसने इस लाल ग्रह की चुम्बकिय तरंगों को भी स्टडी किया है और वहां के सनराइज के खूबसूरत नजारे भी कैप्चर किए हैं। 

नासा ने कहा, "इनसाइट ने जो स्टडी की है उससे हम जान पा रहे हैं कि मंगल का शुरुआती निर्माण कैसे हुआ होगा। इससे हम इस लाल ग्रह के पैटर्न को समझ पा रहे हैं, ताकि भविष्य में जब इन्सानों को यहां खोज करने भेजेंगे तो उनको यहां के वातावरण की समझ पहले से हो।" 
Advertisement

इनसाइट के अलावा भी नासा अपने पर्सेवरेंस रोवर और इसके पार्टनर इनजेन्यूटि हेलीकॉप्टर के माध्यम से मंगल ग्रह का अध्य्यन कर रही है। रोवर वहां की चट्टानों के नमूने इकट्ठा कर रहा है ताकि उनको वापस आते समय धरती पर लाया जा सके। यह कवायद इसलिए की जा रही है कि पता लगाया जा सके, कि प्राचीन समय में वहां पर कोई जीवन या जीवाणु भी थे या नहीं। ताकि, पता चल सके कि वहां का वातावरण भी मानव जीवन के अनुकूल हो सकता है, जैसा कि धरती पर है। 

Perseverance और Ingenuity मंगल के Jezero Crater पर खोज कर रहे हैं। यह एक सूखी हुई झील है, जिससे सबूत मिलने की संभावना है कि कभी यहां पर भी जीवन रहा होगा या नहीं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.