मुंबई में 500 जगहों पर वाई-फाई हॉटस्पॉट की शुरुआत

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जनवरी 2017 13:35 IST
ख़ास बातें
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने यह जानकारी दी
  • 1 मई तक कुल 1200 वाई-फाई हॉटस्पॉट एक्टिव होंगे
  • यह वाई-फाई सेवा 31 जनवरी तक पूरी तरह से मुफ्त है
भारत से सबसे बड़े सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क की शुरुआत मुंबई में हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सोमवार को जानकारी दी कि शहर में 500 हॉटस्पॉट एक्टिव हो गए हैं।

फड़णनीस ने ट्वीट किया, "मुंबईवाईफाई का पहला फेज़ शुरू करते हुए खुशी है। अब मुंबई के अलग-अलग इलाकों में 500 हॉटस्पॉट काम करेंगे।"

उन्होंने साथ में बताया कि भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक वाई-फाई सेवा होने की साथ मुंबईवाईफाई दुनिया की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। 1 मई तक 700 नए हॉटस्पॉट एक्टिव हो जाएंगे।

उन्होंने कहा,"वादे के मुताबिक, 1 मई तक 1200 वाई-फाई हॉटस्पॉट एक्टिव होंगे। हम इस दौरान कनेक्टिविटी और इंटरनेट स्पीड पर भी नज़र बनाए रखेंगे।"

2-3 जनवरी के बीच चले ट्रायल समय के बीच 23,000 यूज़र ने मुंबई में इस मुफ्त सेवा के लिए साइनअप किया। करीब 2 टेराबाइट डेटा डाउनलोड किए गए।
Advertisement

यह वाई-फाई सेवा 31 जनवरी तक पूरी तरह से मुफ्त है। यह मुंबई पुलिस कमिश्नर दफ्तर, विधान भवन, बांद्रा के कालानगर, बॉम्बे हाई कोर्ट और अन्य मुख्य सार्वजनिक इलाकों में उपलब्ध है।

इस सेवा के लिए इंटरनेट एमटीएनएल द्वारा मुहैया कराई जा रही है। इससे पहले मुंबई के चुनिंदा रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई सेवा की शुरुआत हुई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Wi Fi, MumbaiWiFi, Internet, India, Mumbai

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 14 5G को Rs 6000 सस्ता खरीदने का मौका, 6000mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा
  2. OnePlus Nord 6 के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8s Gen 4 हो सकता है चिपसेट
  3. 300W तक पावर वाले Philips साउंडबार, हेडफोन, ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, कीमत Rs 899 से शुरू
  4. Sony की Xperia 1 VIII, Xperia 10 VIII के लॉन्च की तैयारी, IMEI पर हुई लिस्टिंग
  5. Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Samsung Galaxy S24 FE vs Google Pixel 9a: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova Curve 2 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  2. OnePlus Nord 6 के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8s Gen 4 हो सकता है चिपसेट
  3. Sony की Xperia 1 VIII, Xperia 10 VIII के लॉन्च की तैयारी, IMEI पर हुई लिस्टिंग
  4. Motorola Razr 70 फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द हो सकता है इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, TDRA पर हुई लिस्टिंग
  5. AI दे रहा है इंसानों को काम, इस वेबसाइट पर टास्क के बदले मिलेगा पैसा!
  6. iQOO 15 Ultra Launched: 144fps गेमिंग, कूलिंग फैन और 7400mAh बैटरी वाला फ्लैगशिप फोन लॉन्च, जानें कीमत
  7. Zomato पर FREE ऑर्डर करें हेल्दी खाना! बस करना होगा यह छोटा सा काम
  8. बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी के लिए सोशल मीडिया बैन? इस देश ने किया एलान
  9. Anthropic के नए AI टूल से सहमी टेक कंपनियां, लीगल वर्क को करेगा ऑटोमेट
  10. AI in Job Hiring: भर्ती में AI भी कर सकता है भेदभाव, स्टडी ने चेताया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.