180W चार्जिंग, टच डिस्‍प्‍ले और इंटेल कोर i9 प्रोसेसर के साथ MSI Creator Z16 लैपटॉप लॉन्‍च

यह लैपटॉप फ्लिपकार्ट, MSI के ब्रैंड स्स्टोर और देश में मौजूद ऑथराइज्‍ड सेलर्स के जरिए 13 दिसंबर से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2021 18:25 IST
ख़ास बातें
  • MSI Creator Z16 में 16 इंच का QHD+ टच डिस्‍प्‍ले है
  • यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ आता है
  • कंपनी ने मिनी-LED बैकलिट कीबोर्ड ऑफर किया है

लैपटॉप का वजन 2.2kg है। यह विंडोज 10 पर चलता है और विंडोज 11 में अपग्रेड किया जा सकता है।

MSI Creator Z16 लैपटॉप इंडिया में लॉन्च हो गया है। नया लैपटॉप दो वैरिएंट- 11वीं जेनरेशन के इंटेल कोर i7 और कोर i9 प्रोसेसर ऑप्‍शंस के साथ आता है। Creator Z16 में 16:10 एस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो को सपोर्ट करने वाला टच डिस्प्ले है। यह 16:9 रेश्‍यो वाले नॉर्मल मॉनिटर की तुलना में 11 फीसदी ज्‍यादा स्क्रीन स्पेस देता है। इस मशीन में Nvidia GeForce RTX 3060 डेडिकेटेड ग्राफिक्स भी मिलते हैं। क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्‍स की जरूरतों का खयाल रखते हुए MSI के इस लैपटॉप में एक मिनी-LED बैकलिट कीबोर्ड, Wi-Fi 6E कनेक्टिविटी और 180W की चार्जिंग जैसे फीचर दिए गए हैं। इस लैपटॉप को CNC बॉडी में पैक किया गया है।
 

MSI Creator Z16 के इंडिया में दाम और उपलब्‍धता

MSI Creator Z16 के Intel Core i7 मॉडल की कीमत 2,40,990 रुपये है। वहीं, इसका Intel Core i9 वैरिएंट 2,57,990 रुपये का है। यह लैपटॉप फ्लिपकार्ट, MSI के ब्रैंड स्स्टोर और देश में मौजूद ऑथराइज्‍ड सेलर्स के जरिए 13 दिसंबर से खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement
 

MSI Creator Z16 के स्‍पेसिफ‍ि‍केशंस 

MSI Creator Z16 में 16:10 एस्‍पेक्‍ट रेश्यो वाला 16 इंच का QHD+ (2,560x1,600 पिक्सल) टच डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमेट के साथ आता है। इसके टॉप वैरिएंट में Intel Core i9 प्रोसेसर के साथ Nvidia GeForce RTX 3060 GPU से लैस 6GB GDDR6 ग्राफिक्स मेमोरी है। DDR4-3200MHz RAM के दो स्लॉट इस मशीन में हैं और कैपिसिटी 64 GB तक है। लैपटॉप में दो NVMe M.2 SSD स्टोरेज स्लॉट हैं, साथ ही मिनी-LED बैकलिट कीबोर्ड ऑफर किया गया है। 

कंटेंट क्रिएटर्स और डिजाइनर्स के लिए इस लैपटॉप में फैक्ट्री-कैलिब्रेटेड डेल्टा-ई <2 कलर एक्‍युरेसी और ट्रू कलर टेक्‍नॉलजी दी गई है।
Advertisement

बात करें कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की, तो MSI Creator Z16 में दो Thunderbolt 4, दो USB 3.2 जेन 2 टाइप-A स्‍लॉट, ऑडियो कॉम्‍बो जैक, ब्‍लूटूथ v5.2 और Wi-Fi 6E जैसे फीचर हैं। लैपटॉप में UHS-III सपोर्ट के साथ माइक्रोएसडी कार्ड रीडर और इन्फ्रारेड (IR) सेंसर से लैस HD वेबकैम भी दिया गया है। 

इस लैपटॉप में चार-सेल वाली लिथियम-पॉलीमर बैटरी है, जिसे 180W स्लिम एडॉप्टर से पेयर करके चार्ज किया जाता है। लैपटॉप का वजन 2.2kg है। यह विंडोज 10 पर चलता है और विंडोज 11 में अपग्रेड किया जा सकता है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

16.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

Touchscreen

हां

प्रोसेसर

कोर आई7

ओएस

Windows 10

ग्राफ़िक्स

Nvidia GeForce RTX 3060

वज़न

2.20 किलो
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  2. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  3. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  5. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  6. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  7. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.