Motorola की पहली बार जापान में टॉप 3 स्मार्टफोन ब्रांड में एंट्री, जानें सबकुछ

Motorola चीन के बाहर तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्माता बनने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 फरवरी 2025 11:37 IST
ख़ास बातें
  • Motorola जापान में तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्माता बन गया है।
  • Motorola ने Moto G64, Edge 50S Pro के साथ 2 FNCT एरो-ब्रांडेड फोन पेश किए
  • मोटोरोला के बजट, मिड कैटेगरी फोन ने हाल ही में बहुत ध्यान आकर्षित किया।

Moto G64 5G में MediaTek Dimensity 7025 चिपसेट है।

Photo Credit: Motorola

Motorola चीन के बाहर तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्माता बनने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। अब मार्केट रिसर्च फर्म TechInsights की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रांड ने 2024 की चौथी तिमाही में जापान के स्मार्टफोन बाजार में तीसरा पायदान हासिल कर लिया है। खासतौर पर यह ब्रांड पहली बार देश में टॉप तीन में एंट्री कर पाया है और इस दौरान कंपनी ने 8.5 प्रतिशत की मार्केट हिस्सेदारी हासिल की है।

मोटोरोला के बजट और मिड कैटेगरी डिवाइसेज ने हाल ही में बहुत ध्यान आकर्षित किया है। रिपोर्ट के अनुसार, जापानी स्मार्टफोन दिग्गज FCNT के अधिग्रहण और 2024 के आखिर में नए प्रोडक्ट के लॉन्च ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई है। किसी भी तरह ब्लोटवेयर जोड़े बिना या हार्डवेयर लागत में कटौती किए बिना Motorola ने अपने बिजनेस को बेहतर किया है।

कंपनी अपने हार्डवेयर और क्लीन यूआई एक्सपीरियंस के कॉम्बिनेशन के साथ अन्य चीनी ब्रांड्स के लिए एक कड़ी टक्कर दे रही है। हालांकि दोनों मामलों में अभी भी सुधार की गुंजाइश है, ब्रांड ने बीते कुछ वर्षों में अपने अलग विजन से काफी ध्यान आकर्षित किया है। रैंकिंग की बात करें तो Apple और Google पहले और दूसरे नंबर पर नजर आते हैं।

Motorola ने Moto G64 और Edge 50S Pro के साथ दो FNCT एरो-ब्रांडेड स्मार्टफोन लॉन्च किए। इन स्मार्टफोन ने देश में अच्छा प्रदर्शन किया और जापान में इस दौरान तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बनने में अहम भूमिका निभाई। देश के बाहर के यूजर्स के लिए Motorola को मिड-रेंज Moto Edge 50 Pro, प्रीमियम फ्लिप स्टाइल Razr 50 और Razr 50 Ultra या किफायती जी सीरीज पेश करनी होगी। Motorola के हाल ही में आए स्मार्टफोन ने इस ग्रोथ को हासिल करने में मदद की है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.