ये है देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी, 312 किमी का देती है माइलेज

MG ZS EV में परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनाइज मोटर (PMSM) दी गई है। इलेक्ट्रिक मोटर की पावर 176 PS और टॉर्क 280 Nm है। इस कार में इको मोड, नॉर्मल मोड और स्पोर्ट्स मोड जैसे तीन ड्राइव मोड्स मिलते हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2022 11:15 IST
ख़ास बातें
  • Tata Nexon Ev में परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनाइज मोटर दी गई है।
  • Hyundai Kona Electric की पावर 136 PS और टॉर्क 395 Nm है।
  • MG ZS EV सिर्फ 60 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

इलेक्ट्रिक कारें प्रदूषण कम करने के साथ-साथ बजट के लिए भी फिट हैं।

Photo Credit: Tata Motors

अब धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक कारों (Electric Car) का जमाना आने वाला है या फिर यह कहें कि आ गया है। जी हां जिस प्रकार से वातावरण में प्रदूषण बढ़ रहा है और प्राकृतिक ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर जाना ही सबसे सही विकल्प है। अब तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी आसमान को छू रही हैं तो ऐसे में अगर आप अपने लिए कोई नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपको कोई कॉम्पैक्ट एसयूवी चाहिए तो हम आपको मार्केट में मौजूद कुछ बेस्ट ऑप्शन की जानकारी दे रहे हैं। आइए इन इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी (Compact Suv) के बारे में जानते हैं।

Tata Nexon Ev


फीचर्स और स्पेसिफफिकेशन की बात करें तो Tata Nexon Ev में परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनाइज मोटर दी गई है। इलेक्ट्रिक मोटर की पावर 129 PS और टॉर्क 245 Nm है। इस कार में ड्राइव और स्पोर्ट्स जैसे ड्राइव मोड्स मिलते हैं। इसमें 30.2 kWh की हाई एनर्जी डेंसिटी लिथियम ion बैटरी दी गई है। यह कार सिर्फ 9.9 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी बैटरी सिर्फ 0-60 मिनट में 60 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। रेंज की बात करें तो ARAI क्लेम के अनुसार यह एक बार चार्ज होकर 312km चल सकती है। कीमत की बात की जाए तो Tata Nexon Ev की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 14,54,000 है।
 

Hyundai Kona Electric


फीचर्स और स्पेसिफफिकेशन की बात करें तो Hyundai Kona Electric में परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनाइज मोटर (PMSM) दी गई है। इलेक्ट्रिक मोटर की पावर 136 PS और टॉर्क 395 Nm है।  डाइमेंशन की बात की जाए तो कोना की लंबाई 4180 mm, चौड़ाई 1800 mm, ऊंचाई 1570 mm और व्हीलबेस 2,600 mm है। इसमें 39.2kWh की बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी सिर्फ 57 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। वहीं 6 घंटे 10 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। रेंज की बात करें तो ARAI क्लेम के अनुसार यह एक बार चार्ज होकर 452km चल सकती है। कीमत की बात की जाए तो Hyundai Kona Electric की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 23,79,000 है।
 

MG ZS EV


फीचर्स और स्पेसिफफिकेशन की बात करें तो MG ZS EV में परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनाइज मोटर (PMSM) दी गई है। इलेक्ट्रिक मोटर की पावर 176 PS और टॉर्क 280 Nm है। इस कार में इको मोड, नॉर्मल मोड और स्पोर्ट्स मोड जैसे तीन ड्राइव मोड्स मिलते हैं। इसमें 50.3kWh की हाई वॉल्टेज बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी सिर्फ 60 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। वहीं 8.5-9 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। यह कार सिर्फ 8.5 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है।  रेंज की बात करें तो ARAI क्लेम के अनुसार यह एक बार चार्ज होकर 461km चल सकती है। कीमत की बात की जाए तो MG ZS EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 21,99,800 है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tata Nexon Ev, Hyundai Kona Electric, MG ZS EV

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.