35-इंच के मॉन्स्टर टायर्स के साथ इस शख्स ने मॉडिफाई कराई Toyota Fortuner, देखें फोटो

सस्पेंशन में Profender के लॉन्ग-ट्रैवल शॉक्स लगाए गए हैं। Old Man Emu के अपर कंट्रोल आर्म और पीछे की तरफ एक एडजस्टेबल Hardrace Panhard रॉड का उपयोग किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2022 13:35 IST
ख़ास बातें
  • Toyota Fortuner हमारे देश में भी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली SUV है
  • यह Toyota GR-S (2022) है, जो देश में एसयूवी का टॉप वेरिएंट है
  • इसमें सस्पेंशन में Profender के लॉन्ग-ट्रैवल शॉक्स लगाए गए हैं

Toyota Fortuner 2.8-लीटर, फोर-सिलेंडर डीजल इंजन के साथ आती है

Photo Credit: Instagram/ @autobotoffroadph

कारों को मॉडिफाई कराने के शौकीनों की भारत में कमी नहीं है, लेकिन एक और देश है, जहां व्हीकल मॉडिफिकेशन का शौक रखने वालों की बड़ी आबादी है। हम फिलिपिंस की बात कर रहे हैं, जहां एक से बढ़कर एक मॉडिफिकेशन सेंटर मौजूद हैं, जो आपके वाहन को गजब लुक दे सकते हैं। ऐसा ही एक मॉफिकेशन सेंटर Autobot Offroad है, जिसने अपने ग्राहक के कहने पर एक Toyota Fortuner को मॉडिफाई किया है। इस मॉडिफिकेशन को देखकर आप भी बोलेंगे कि यह तो मॉन्स्टर है।

Autobot Offroad ने अपने Instagram पर एक पोस्ट के जरिए मॉडिफाईड Toyota Fortuner की चारों तरफ से झलक दिखाई है। निस्संदेह यह कार हमारे देश में भी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली SUV में से एक है। हालांकि, ऐसा लगता है कि फिलीपींस में एक Fortuner मालिक इसके डिजाइन से खुश नहीं था, क्योंकि उसने इस कार को बिल्कुल अलग बनवा दिया है।
Advertisement
 

फिलीपींस के Quezon City में स्थित Autobot Offroad PH ने इस ग्राहक के कहने पर इस कार को जबरदस्त लुक दिया है। प्रोजेक्ट का नाम "Project ALBINO" रखा गया है। यह Toyota GR-S (2022) है, जो देश में एसयूवी का टॉप वेरिएंट है।

पोस्ट में इस Toyota कार में इस्तेमाल किए गए सभी पार्ट्स की जानकारी भी दी गई है। इसमें एक रगेड फ्रंट बम्पर और Hamer का ऑटोमैटिक साइड स्टेप-बोर्ड, एक TJM स्नोर्कल, एक फ्रंट रनर रूप रैक, एक TRD कार्बन एग्जॉस्ट पाइप, मड फ्लैप्स शामिल किए गए हैं। अंदर की तरफ, रेड और ब्लैक अपहोल्स्ट्री के साथ Recaro Cross Sportster फ्रंट सीट फिट की गई हैं।
Advertisement
 
सस्पेंशन में Profender के लॉन्ग-ट्रैवल शॉक्स लगाए गए हैं। Old Man Emu के अपर कंट्रोल आर्म और पीछे की तरफ एक एडजस्टेबल Hardrace Panhard रॉड का उपयोग किया गया है। इसमे पहली नजर में इसके विशाल व्हील्स दिखाई देते हैं। मॉडिफायर ने इसमें 20-इंच KMC Grenade Crwal अलॉय के चारों ओर 35-इंच के Nitto Mud Extreme ऑफ-रोड रबर को फिट किया है। इसके अलावा, इसमें Unicorn का 6-इंच का सस्पेंशन लिफ्ट भी जोड़ा गया है।

मॉडिफायर ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि कार के पावरट्रेन को बदला गया है या नहीं। बता दें कि Fortuner 2.8-लीटर, फोर-सिलेंडर डीजल इंजन के साथ आती है, जो 201 hp की मैक्सिमम पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  5. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  6. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  7. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  8. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  9. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  10. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.