गाड़ी चलाने वालों के लिए बड़ा अपडेट: मोबाइल नंबर अपडेट करना जरूरी, घर बैठे बदलें ऐसे करें काम

गाड़ी चलाने वाले और ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के लिए सरकार ने नया अपडेट जारी किया है। अब वाहन मालिक घर बैठे मोबाइल से ही अपना नंबर अपडेट कर सकते हैं। जानिए जरूरी डिटेल और स्टेप्स

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2025 09:00 IST
ख़ास बातें
  • अब बिना RTO गए घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा
  • व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस डिटेल से होगा प्रोसेस
  • परिवहन और सार्थी पोर्टल से सीधे ऑनलाइन अपडेट

Photo Credit: MoRTH

ड्राइविंग लाइसेंस (DL) होल्डर्स और व्हीकल रजिस्ट्रेशन (RC) रखने वाले लोगों के लिए परिवहन मंत्रालय (MoRTH) ने एक नया नियम लागू किया है। मंत्रालय का कहना है कि अब हर वाहन मालिक और लाइसेंस धारक को अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना जरूरी है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों की इसकी जानकारी दी है और साफ किया है कि मोबाइल नंबर अपडेट करने से गाड़ी और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी जरूरी जानकारियां समय पर मिलेंगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या दिक्कत से बचा जा सकेगा। खास बात यह है कि इसके लिए अब आपको RTO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर बैठे ही मोबाइल या कंप्यूटर से यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए जरूरी जानकारियां

परिवहन और सार्थी पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आपके पास कुछ बुनियादी जानकारियां होनी चाहिए। इनमें वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन की तारीख, वाहन का चेसिस नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस होल्डर की जन्म तिथि शामिल है। इन जानकारियों को दर्ज किए बिना आपका आवेदन सबमिट नहीं हो पाएगा।

How to update mobile number in RC, DL online?

MoRTH के अनुसार, जब आप परिवहन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट (vahan.parivahan.gov.in या sarathi.parivahan.gov.in) पर जाएंगे, तो स्क्रीन पर मोबाइल नंबर अपडेट करने का ऑप्शन पॉप-अप के रूप में दिखाई देगा। यहां दो QR कोड भी दिखाई देंगे, जिन्हें स्कैन कर सीधे पोर्टल पर पहुंचा जा सकता है। पोर्टल पर पहुंचने के बाद आपको अपने वाहन की डिटेल भरनी होगी। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, आपका नया मोबाइल नंबर सिस्टम में दर्ज हो जाएगा।

ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आपके पास इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। अगर इंटरनेट कनेक्शन न हो या ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी न कर पा रहे हों तो RTO ऑफिस जाकर भी मोबाइल नंबर अपडेट कराया जा सकता है। मंत्रालय का कहना है कि अपडेटेड नंबर से लाइसेंस और गाड़ी से जुड़ी सूचनाएं समय पर और सही तरीके से पहुंचेंगी, जिससे वाहन मालिकों और ड्राइवरों को सुविधा मिलेगी।

Advertisement

ड्राइविंग लाइसेंस या गाड़ी के लिए मोबाइल नंबर अपडेट क्यों जरूरी है?

सरकार के मुताबिक मोबाइल नंबर अपडेट करने से सभी जरूरी सूचनाएं समय पर मिलेंगी, जैसे लाइसेंस रिन्यूअल, रजिस्ट्रेशन और ट्रैफिक नोटिफिकेशन।

परिवहन पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए क्या जानकारी चाहिए?

व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन की तारीख, चेसिस नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और लाइसेंस होल्डर की जन्म तिथि।

Advertisement

मोबाइल नंबर अपडेट करने का ऑनलाइन तरीका क्या है?

आपको vahan.parivahan.gov.in या sarathi.parivahan.gov.in पर जाकर डिटेल भरनी होगी और आवेदन सबमिट करना होगा।

क्या इसके लिए RTO ऑफिस जाना जरूरी है?

नहीं, लेकिन अगर आप ऑनलाइन अपडेट नहीं कर पा रहे हैं तो RTO जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

क्या मोबाइल ऐप से भी नंबर अपडेट किया जा सकता है?

फिलहाल अपडेटेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट और QR कोड का इस्तेमाल करना होगा, ऐप से सीधा ऑप्शन उपलब्ध नहीं है।

Advertisement

नंबर अपडेट के बाद कितने समय में बदलाव दिखेगा?

आमतौर पर अपडेट सबमिट करने के बाद कुछ दिनों में आपका नया मोबाइल नंबर सिस्टम में लिंक हो जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.