कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट बंद, यासीन मलिक की सुनवाई के बाद लिया गया फैसला

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके अलावा, अलगाववादी नेता पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 मई 2022 17:47 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाई थी
  • कश्मीर में भी एहतियात के तौर पर सर्विस को बंद किया गया
  • फाइबर और ब्रॉडबैंड सहित फिक्स्ड लाइन सर्विस चालू हैं

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाई थी

कश्मीर में आतंकी फंडिंग मामले में अलगाववादी नेता यासीन मलिक को बुधवार को उम्र कैद की सजा सुनाए जाने के बाद एहतियात के तौर पर कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है। यासीन मलिक को आतंकवाद की टेटर फंडिग के मामले में एक अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि घाटी में सभी नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर्स को मोबाइल इंटरनेट सर्विस को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि, अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि फाइबर और ब्रॉडबैंड समेत फिक्स्ड लाइन पर इंटरनेट सर्विस चालू हैं।

समाचार एजेंसी के अनुसार, कश्मीर में शांति बनाए रखने के मकसद से अथॉरिटी ने मोबाइल इंटरनेट सर्विस को बंद कर दिया है। हालांकि, फाइबर और ब्रॉडबैंड सहित फिक्स्ड लाइन सर्विस चालू हैं। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि मोबाइल इंटरनेट सर्विस को दोबारा कब चालू किया जाएगा।
Advertisement

पिछले महीने, पंजाब सरकार ने एक खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर दो समूहों के बीच संघर्ष, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे, के एक दिन बाद, पटियाला जिले में वॉयस कॉल को छोड़कर, मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को भी निलंबित कर दिया था।

कश्मीर में भी एहतियात के तौर पर सर्विस को बंद किया गया। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि कश्मीर भारत का सबसे संवेदनशील क्षेत्र है। यहां कई बार आतंकवादी गतिविधियां या दंगे देखने को मिलते हैं। ऐसे में अधिकारी सबसे पहले और सुरक्षित कदम के रूप में इंटरनेट सर्विस को बंद करते है।
Advertisement

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके अलावा, अलगाववादी नेता पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। मलिक पर गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) और भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत विभिन्न अपराधों के लिए अलग-अलग अवधि की सजा सुनाई गई हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.