Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार

Microsoft 365 आउटेज के बाद Outlook और Teams की सर्विस धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं। कंपनी ने देरी से आने वाले ईमेल के लिए टाइमआउट विंडो बढ़ाकर 48 घंटे कर दी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 नवंबर 2026 18:33 IST
ख़ास बातें
  • Microsoft 365 की सर्विस धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं
  • देरी से आने वाले ईमेल के लिए 48 घंटे का टाइमआउट
  • Outlook और Teams में सुधार, लेकिन कुछ दिक्कतें जारी रह सकती हैं

- Outlook और Teams में सुधार, लेकिन कुछ दिक्कतें जारी रह सकती हैं

Photo Credit: AI Generated

दुनियाभर में Microsoft 365 की सर्विस ठप होने के बाद अब यूजर्स के लिए राहत की खबर आई है। Microsoft ने बताया है कि वह इस बड़े आउटेज को ठीक करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और सर्विस धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं। कंपनी के मुताबिक, उसके सर्वर की स्थिरता में सुधार देखने को मिला है और Outlook मेलबॉक्स एक्सेस जैसी जरूरी सुविधाएं दोबारा काम करने लगी हैं। हमने भी अपना Outlook अकाउंट चेक किया, जो अब ठीक से काम कर रहा है। इसके अलावा, दूसरी कंपनी में काम करने वाली पत्नी का Outlook भी दोबारा चलने लगा है। हालांकि, Microsoft ने अभी पूरी तरह रिकवरी होने का ऐलान नहीं किया है।

Microsoft 365 Status के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, प्रभावित इंफ्रास्ट्रक्चर के कुछ हिस्सों में रिकवरी से जुड़े काम पूरे हो चुके हैं और ट्रैफिक धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है। कंपनी को Outlook मेलबॉक्स एक्सेस और देरी से ईमेल प्रोसेस होने जैसे मामलों में सुधार दिख रहा है। हालांकि, रिकवरी अभी अलग-अलग चरणों में चल रही है। सर्विस की क्षमता पूरी तरह नॉर्मल लेवल पर नहीं लौटी है और कुछ यूजर्स को रुक-रुककर परेशानी हो सकती है।

Advertisement

इस बीच Microsoft ने ईमेल डिलीवरी को लेकर भी एक अहम कदम उठाया है। कंपनी ने देरी से आने वाले ईमेल को सुरक्षित रखने के लिए ईमेल टाइमआउट विंडो को बढ़ाकर 48 घंटे कर दिया है। इसका मकसद सर्वर पर जमा ईमेल की कतार और बैकलॉग को प्रोसेस करने के लिए एक्स्ट्रा टाइम देना है। कंपनी बाकी प्रभावित इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी रिकवरी के सॉल्यूशन लागू कर रही है। इसके साथ ही सर्वर को स्टेबल करने और उनकी कैपेसिटी बढ़ाने पर काम जारी है।

इस आउटेज की शुरुआत गुरुवार रात करीब 11:30 बजे IST पर हुई थी। सबसे पहले अमेरिका में यूजर्स ने Exchange Online मेलबॉक्स एक्सेस करने में परेशानी की शिकायत की। इसके बाद Microsoft ने पुष्टि की कि दुनिया के किसी भी क्षेत्र के यूजर्स प्रभावित हो सकते हैं। इस समस्या का असर Exchange Online, Microsoft Teams, SharePoint Online, Microsoft 365 Copilot और Microsoft Defender XDR पर पड़ा। वहीं, आम यूजर्स के लिए Outlook.com, OneDrive, OneNote और Microsoft To Do जैसी सर्विस भी प्रभावित हुईं।

शुरुआत में Microsoft ने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा लोड को समस्या की वजह बताया था, लेकिन बाद में कंपनी ने साफ किया कि ट्रैफिक में अचानक बढ़ोतरी नहीं हुई थी। दरअसल, कई सर्वर अचानक ऑफलाइन हो गए थे, जिससे बाकी सर्वर पर दबाव बढ़ गया। कुछ सर्वर को दोबारा चालू करने के बाद वे ट्रैफिक मिलते ही फिर से काम करना बंद कर रहे थे।

Advertisement

इस आउटेज का असर भारत में IndiGo और Akasa Air की ईमेल सपोर्ट सर्विस पर भी पड़ा। OpenAI और Anthropic जैसी AI कंपनियों ने Microsoft कनेक्टर्स में परेशानी की जानकारी दी। Microsoft ने कहा है कि उसे इस घटना के पीछे किसी साइबर अटैक के संकेत नहीं मिले हैं। समस्या पूरी तरह हल होने के बाद कंपनी Post-Incident Report जारी करेगी, जिसमें आउटेज की असली वजह और भविष्य में ऐसी परेशानी रोकने के लिए किए जाने वाले बदलावों की जानकारी होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  2. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  3. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  4. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  5. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  7. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  8. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  9. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  10. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.