आते ही छा गई Tata Nano से भी छोटी इलेक्ट्रिक कार Microlino! सिंगल चार्ज में चलती है 230km, जानें कीमत

इस आकर्षक इलेक्ट्रिक व्हीकल का वजन केवल 535 किलो है और रेंज 230 किलोमीटर तक है। खास बात है कि यह 90km/h तक की स्पीड से दौड़ सकती है। इसके बेस मॉडल में 115 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जून 2022 14:38 IST
ख़ास बातें
  • यह 90km/h तक की स्पीड से दौड़ सकती है
  • यह यूरोप का एक Class L7e व्हीकल है
  • Microlino को इटली के तुरीन में कंपनी की फैसिलिटी में बनाया जा रहा है

Microlino नाम के इस आकर्षक इलेक्ट्रिक व्हीकल का वजन केवल 535 किलो है।

Photo Credit: Microlino

इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एक नई कार सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है। Microlino नाम के इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को देख लोग चौंक रहे हैं। देखने में यह एक छोटी सी कार लगती है लेकिन कंपनी का कहना है कि यह कार नहीं है, यह एक फोर व्हील इलेक्ट्रिक व्हीकल है। कार इतनी पॉपुलर होती जा रही है कि इसके बाजार में उतरने से पहले ही 30 हजार रिजर्वेशंस हो चुकी हैं। 

Microlino स्विस डिजाइन इलेक्ट्रिक व्हीकल है। देखने में ये कार जैसा है लेकिन इसे कार और मोटरबाइक के बीच में रखा गया है। उसके कई कारण हैं। यह कार से बहुत ज्यादा कम स्पेस लेती है लेकिन कार की तरह ही चारों ओर से कवर्ड है। साथ ही इसमें स्टोरेज के लिए भी जगह दी गई है। EV में दो लोग बैठ सकते हैं और इसमें 230 लीटर ट्रंक स्पेस है। 
Advertisement

इस आकर्षक इलेक्ट्रिक व्हीकल का वजन केवल 535 किलो है और रेंज 230 किलोमीटर तक है। खास बात है कि यह 90km/h तक की स्पीड से दौड़ सकती है। इसके बेस मॉडल में 115 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। कंपनी के अनुसार, शहर में कार चलाने वाला कोई व्यक्ति इसे लगभग एक हफ्ते तक सिंगल चार्ज में इस्तेमाल कर सकता है। 

यह यूरोप का एक Class L7e व्हीकल है जिसका मतलब है कि तकनीकी रूप से यह चार पहियो वाली साइकिल है लेकिन एक कॉम्पेक्ट कार की तरह डिजाइन की गई है। इसमें यूनीबॉडी चेसिस, छोटी बैटरी और नाम मात्र कार्बन फुटप्रिंट है। इसके 90 प्रतिशत कॉम्पोनेंट्स यूरोप में बनाए जाते हैं। व्हीकल के लिए 30 हजार रिजर्वेशंस पहले ही हो चुके हैं। सबसे पहले इसे स्विट्जरलैंड में उपलब्ध करवाए जाने के आसार हैं, कीमत 15,340 डॉलर (लगभग 12 लाख रुपये) हो सकती है। यूरोप में इसे 13,400 डॉलर (लगभग 10.5 लाख रुपये) में लिस्ट किया गया है। स्विस कस्टमर्स के लिए इसकी डिलीवरी गर्मियों में शुरू होगी जबकि यूरोप के दूसरे हिस्सों में उसके बाद शुरू होगी। 
Advertisement

Microlino को इटली के तुरीन में कंपनी की फैसिलिटी में बनाया जा रहा है। प्लांट इसके उत्पादन की क्षमता को 1500 व्हीकल प्रति वर्ष से बढ़ाकर 10 हजार व्हीकल प्रति वर्ष तक कर सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.